Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

लाजवाब रूप में आया यह राइस बॉल बना रहा है सबको दीवाना

Fotojet 2021 12 23t133702.580

भोजन का रूप और उसकी सुगंध हमें हमेशा से ही अपनी ओर खींचते आए हैं। एक अच्छे स्वाद वाली डिश के लिए हम हमेशा ही अपने पैसों को खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन मूंह में स्वाद लेने से पहले अगर डिश अच्छी न दिख रही हो तो वह बहुत कम समय में ही हमारा मूड बदल देता है। हाल ही में इन्टरनेट ने हमें ऐसी ही एक डिश से परिचित करवाया है जो एक सामान्य राइस बॉल से बहुत अलग और स्वादिष्ट दिख रहा है।

राइस बॉल्स को आमतौर पर स्टीम किया जाता है और इनके अंदर एक स्वादिष्ट फिलिंग होती है, वे जल्दी से बन जाते हैं और बनाने के लिए काफी सरल सामग्री की आवश्यकता होती है। हालांकि वायरल वीडियो ने इसके एक असाधारण रूप से हमारा परिचय करवाया है जो पूरी दुनिया से प्रशंसा बटोर रहा है।

वीडियो को @foodie_gujarati11 ने साझा किया है जिसे 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में वायरल हो रहे इस राइस बॉल्स की रेसिपी देखी जा सकती है। जो चीज़ इसे अन्य राइस बॉल रेसिपी से अलग बनाती है, वह है इसका पहले न देखा जाने वाला रूप। राइस बॉल्स में चावल की बाहरी परत को नुकीला बनाया गया है जिसके अंदर की तरफ एक स्वादिष्ट आलू की स्टफिंग है। वीडियो पर टिप्पणी करने वाले लगभग प्रत्येक व्यक्ती ने इसके अनोखे रूप कि तारीफ की है, जिसे वाकई में तारीफ पाने के योग्य कहा जा सकता है।

वीडियो पर आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमारे साथ ट्राई करे स्वादिष्ट राइस बॉल्स की रेसिपी।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।