Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

Sugarcane Juice Benefits: गन्ने के जूस के 6 गज़ब फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान!

पूरे भारत में गर्मियों के समय में गन्ने के जूस का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। इस मौसम में गन्ने का जूस ना सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि हमारे शरीर की रक्षा भी करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गन्ने के जूस के फायदे (Sugarcane Juice Benefits) इतने है कि हमें दांतों की समस्या से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक से बचा सकते है।

 

साथ ही इस गन्ने के रस में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं और इसके अलावा भी गन्ने में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है। यही वजह है कि यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है जोकि गर्मी की सबसे बड़ी समस्या में से एक है।

अक्सर देखा जाता है कि धूप और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न तरह के ठंडे पेय पदार्थों का खूब सेवन किया जाता है। अधिकतर ठंडे पेय पदार्थों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिनका अधिक सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप शरीर को ठंडा रखने के साथ स्वस्थ भी रहना चाहते है तो आपको रोजाना एक गिलास गन्ने का रस जरूर पीना चाहिए। तो आज हम य​हां गन्ने के जूस के फायदे (Sugarcane Juice Benefits) के बारे में बताने वाले है जो आप हमेशा से पीना पसंद करते रहे है।

गन्ने के जूस के 6 फायदे:-

1. ऊर्जा का स्रोत:-

हमारी बॉडी में लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने के लिए और मसल्स में ताकत बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की जरूरत होती है। एक तरीके से इन्हें ऊर्जा के लिए ईंधन भी माना जा सकता है क्योंकि गन्ने के रस में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है।

 

इसका सेवन लंबे समय तक एनर्जी को बरक़रार रखने में मदद करता है। एक रिसर्च से पता चला है कि गन्ने के जूस के फायदे (Sugarcane Juice Benefits) व्यायाम के बाद शरीर को फिर से हाइड्रेट और तरोताजा करने में अन्य ड्रिंक्स की तुलना में अधिक प्रभावशाली माना जाता है।

2. लिवर के लिए वरदान:-

गन्ने का जूस वजन घटाने के लिए अच्छा साबित होता हैं (Sugarcane Juice Good for Weight Loss)। इसके साथ ही लिवर से संबंधित पीलिया बीमारी के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आयुर्वेद चिकित्सा के अनुसार गन्ने का जूस (Sugarcane Juice Benefits) पीलिया से तुरंत आराम दिलाता है।

 

लिवर की कार्यप्रणाली में रुकावट पैदा होने पर पीलिया होता है। इस स्थिति का तब पता चलता है जब हमारे शरीर में बिलीरुबिन ज्यादा हो जाता है। बिलीरुबिन एक पीला जैसा पिगमेंट होता है, जो लिवर में लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनने लगता है। इसलिए गन्ने के रस को लिवर के लिए वरदान माना जाता है, ये लिवर को साफ करने के साथ-साथ इसे मजबूत भी बनाता है।

3. पाचन तंत्र करता दुरुस्त:-

गन्ने के जूस में पोषण (Sugarcane Juice Nutrition) अधिक रहने के कारण ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। साथ ही गन्ने को पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

 

अधिकतर लोग ऑफिस में बहुत ज्यादा काम के प्रेशर में थका हुआ महसूस करने लगते है, तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए भी गन्ने का ताजा जूस पी सकते है। इसके साथ ही गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, ऐसे में इस जूस को पीने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी दूर हो जाती है।

4. हार्ट और कैंसर का रिस्क घटाए:-

गन्ने के जूस में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। पोटैशियम हमारे हार्ट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन हार्ट के मरीजों को इसका सेवन बिना नमक के ही करना चाहिए। साथ ही गन्ने के जूस के और भी स्वास्थ्य लाभ है। (Health Benefits of Sugarcane Juice) इसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी इस जूस का सेवन कर सकते है। गन्ने के रस में अल्कलाइन की अच्छी खासी मात्रा होने की वजह से हमारी बॉडी को कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाता है। इससे पेट, स्तन और फेफड़ों के कैंसर का भी खतरा कम हो सकता है।

 

5. यूरिन और किडनी इन्फेक्शन से बचाए:-

कई लोगों को यूरिन इंफेक्शन भी बहुत जल्दी हो जाता है, या फिर यूरिन के दौरान जलन या इरिटेशन महसूस होने लगती है। गन्ने का रस ऐसी परेशानियों से बचाने में कारगर साबित होता है।

 

इसे पीने के बाद यूटीआई इंफेक्शन का रिस्क घटने लगता है। साथ ही गन्ने के जूस पीने से किडनी से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होने लगती है। साथ ही किडनी के कामकाज को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

6. गन्ने के जूस पीने का सही समय:-

हमलोगों में से कई लोग ऐसे होते है जो कभी भी गन्ने के जूस का सेवन कर लेते है। एक्सपर्ट के अनुसार गन्ने का जूस पीने का सही समय (Best Time to Drink Sugarcane Juice) दोपहर से पहले का होता है। वो भी जब आप गन्ने का जूस ताज़ा पी रहे हों तब।

गन्ने के जूस को आप हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार जरूर सेवन करें। इसके साथ ही गन्ने के जूस के फायदे प्राप्त करने के लिए इसे बैठकर ही पीएं तो अच्छा रहेगा। साथ ही इसके विपरीत गन्ने का जूस पीएंगे तो गन्ने के जूस का नुकसान (Sugarcane Juice Disadvantages) भी मिलने लगता है।

 

प्रिय दोस्तों आपको गन्ने के जूस के फायदे(Sugarcane Juice Benefits) के बारे में लगभग सारी जानकारियां मिल गई होगी। उम्मीद है BetterButter का ये आर्टिकल आपको पसंद भी आया होगा। हम आशा करते है कि आज से आप गन्ने के जूस का सेवन करना शुरू कर देंगे। साथ ही आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करके उनका भी ज्ञान अर्जित करने में अपना योगदान देंगे। और अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।