Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

करीना कपूर की डाइटीशियन रूजुता दिवाकर के द्वारा दी गयी वजन घटाने के 7 आसान टिप्स

करीना कपूर ने प्रेगनेंसी के बाद बहुत कम समय में अपना वज़न घटा लिया।

आइये जानते हैं उनकी डायटीशियन रुजुता दिवेकर के दिए हुए वज़न घटाने के 7 आसान टिप्स – 

1. 4 pm-6 pm के बीच एक पौष्टिक मील लें

यह आपको रात के वक़्त ओवर-ईटिंग से रोकता है। इस वक़्त आप पोहा/ उपमा/ डोसा/ एग टोस्ट/ भुना चना/ गुड़ रोटी इत्यादि खा सकते हैं।

 

2. खाने में कार्बोहाइड्रेट लेना न छोड़ें

ब्राउन राइस, ओट्स और दाल जैसे खानों से आपको ऐसे कार्बोहाइड्रेट्स मिलते हैं जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ एनर्जी भी प्रदान करते हैं।

 

3. वजन घटाने के लिए खाना ना छोड़ें, दिन भर छोटे-छोटे मील्स लेते रहें

एक बार में ज़्यादा न खाएं। खाने को छोटे-छोटे मील में बांटें और उन्हें हर 2-3 घंटे पर लेते रहें।

 

4. वजन घटाने के लिए रोज़ाना एक्‍सरसाइज़ करना ज़रूरी नहीं है

डाइट प्लान फॉलो करने के साथ-साथ हर 3.14 दिनों में एक्‍सरसाइज़ करें, 22 दिनों के डाइट में कम से कम 7 दिन एक्‍सरसाइज़ करें।

 

5. ओलिव ऑइल की जगह घी का सेवन करें

घी एक सुपरफ़ूड है इसलिए हर खाने में एक चम्मच घी ज़रूर डालें।

 

6. सभी को दिन में 4-8 लीटर पानी पीने की आवश्यकता नहीं है

किसी न्यूट्रीशियनिस्ट से मिलें और पूछें की आपके शरीर को कितने पानी की आवश्यकता है।

 

7. फलों और सब्जियों का जूस पीने की जगह उन्हें खाएं

फलों और सब्जियों को खा कर फाइबर की कमी को पूरा करें, उनका जूस न बनाएं।