अगर खट्टे मीठे अचार की बात की जाए तो पूरे हिंदुस्तान के कोने में आपको अलग-अलग तरह के आचार खाने को मिल जाएंगे। साथ ही हर भारतीय के घरों में अलग-अलग तरह के आचार भी तैयार किए जाते है। इसलिए अचार के बिना भोजन का स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन आज हम आपसे एक अनोखी अचार की रेसिपी शेयर कर रहे है। यह आचार टमाटर से बनाया जाता है और इस टमाटर के अचार को झटपट बना सकते है।
साथ ही इस टोमेटो पिकल को जीरा, सरसों, मेथी दाना, लाल मिर्च पाउडर और नमक से बनाया जाता है और इस टमाटर के अचार को साल भर के लिए स्टोर भी कर सकते है। क्योंकि ये टमाटर का अचार जल्दी ख़राब भी नहीं होती और इसका स्वाद आपके मुंह में पानी भी ले आएगा। तो आइए जानते है कि आप अपने घर पर ही इंस्टेंट टमाटर का आचार कैसे तैयार कर सकते है और कैसे अपने भोजन के स्वाद को और भी बेहतरीन बना सकते है।
टमाटर का अचार बनाने की आसान विधि- Tamatar Ka Achar)
सामग्री:
- टमाटर- 2
- चिली पाउडर
- कच्ची मूंगफली
- जीरे के बीज
- नमक
- लहसुन
- सरसों के बीज
- मेथी के बीज
- 3 छोटी चम्मच चीनी
खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, झटपट ऐसे बनाएं टमाटर का खट्टा-मीठा अचार (How To Make Tomato Pickles)
- सबसे पहले एक कढ़ाई लें फिर इसे अच्छी तरह से गर्म कर लें।
- अब इसमें मेथी डालकर कुछ मिनटों तक भून लें।
- जब मेथी ठंडा हो जाए तो इसमें सरसों मिला दें।
- अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर इसका पाउडर तैयार कर लें।
- एक दूसरा पैन लेकर सबसे पहले इसे गर्म करें।
- इसमें तेल डालकर तेल गरम कर लें।
- इसमें टमाटर के कटे हुए बड़े-बड़े टुकड़े डालें और अच्छी तरह से चम्मच चलाते हुए पका लें।
- टमाटर में ऊपर से शक्कर डालें और इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि शक्कर अच्छी तरह से पिघल ना जाए।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इसमें पिसा हुआ सरसों और मेथी का पाउडर डालकर ऊपर से लाल मिर्च डालें और चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका टमाटर का आचार तैयार हो चुका है इसे एक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रख सकते है और खाने के समय इस टमाटर के अचार को सर्व कर सकते है।
प्रिय पाठकों आपमें से हर कोई तरह तरह का अचार खाया होगा। यदि आप टमाटर का अचार अपने घर पर बनाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। साथ ही आज ही इस खट्टे मीठे टमाटर का अचार अपने घर में जरूर बनाएं, जो खाने में आपको स्वादिष्ट लगेगा। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस टमाटर का अचार बनाने की विधि के बारे में जरूर बताए। ताकि उन्हें भी इस टमाटर का अचार की रेसिपी इन हिंदी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़े:
मशहूर शेफ़ संजीव कपूर से जानिए हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि
प्रसिद्ध शेफ अमृता रायचंद ने शेयर की स्वादिष्ट आम का अचार बनाने की विधि
5 कारण घर के बने अचार ,बाजार के अचार से बेहतर हैं , क्यों ??
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

