अभी के समय में प्याज के बिना हरेक किचन अधूरा सा लगता है, क्योंकि प्याज का इस्तेमाल लगभग व्यंजनों में होता आ रहा है। बात खाने का स्वाद बढ़ाने की हो या फिर सलाद में इस्तेमाल करने की, इस प्याज को लोग बड़े ही चाव से खाते है। लेकिन हम आपको बता दें कि प्याज हमारी बॉडी के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही प्याज का शरबत भी पौष्टिक होता है।
हालांकि गर्मियों में तो लोग खुद को लू से बचाने के लिए भी प्याज़ का जमकर इस्तेमाल करते है। साथ ही जब तेज गर्मी पड़ती है तो शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई उपाय अपनाते है। इसलिए आप इस गर्मी में प्याज का शरबत ट्राई कर सकते हैं। तो आइये जानते है कि प्याज़ का शरबत किस तरीके से बनाया जाता है।
कैसे बनाएं प्याज का शरबत (How to Make Pyaz ka Sharbat Recipe)
सामग्री:
- हरी प्याज (हरा भाग) – 1/4 कटोरी
- काल नमक – 1/2 टी स्पून
- गुड़ – 1 टेबलस्पून
- नींबू का रस – 1 टी स्पून
- वनीला एसेंस – 1/4 टी स्पून
- आइस क्यूब्स
- ठंडा सोडा
प्याज का शरबत बनाने की विधि:
- प्याज का शबरत बनाने के लिए सबसे पहले हरी प्याज लें और उसे साफ करके उसका हरा भाग काट लें।
- इसके बाद कटी हुई हरी प्याज को ठंडे पानी से तीन से चार बार धो लें।
- अब मिक्सर में प्याज को डालें और उसमें गुड़, काला नमक, नींबू का रस डालें और पीस लें।
- इसके बाद इसमें ऊपर से वनीला एसेंस भी डाल दें और एक बार फिर मिक्सर में मिश्रण को घुमा लें।
- अब प्याज का पेस्ट बनकर तैयार हो गया है।
- इसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- अब एक गिलास लें और उसमें दो-तीन आइस क्यूब्स डाल दें।
- इसके बाद उसमें 2 से 3 चम्मच प्याज का तैयार पेस्ट डालें फिर ऊपर से धीरे-धीरे उसमें ठंडा सोडा डालें।
- सोडे से पूरा गिलास भर लें।
- इस तरह आपका प्याज का शरबत बनकर तैयार हो गया है।
- स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीना डालकर अब सर्व कर सकते है।
अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी और धूप से परेशान है, तो अपने घर पर प्याज़ का शरबत जरूर बनाएं। साथ ही प्याज के शरबत से लू में अपने आप को आसानी से बचा सकते है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें और अपनी बात कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़ें:
Best Drinks For Summer: गर्मियों में इन 7 ड्रिंक्स को पीकर रखें अपने पेट को ठंडा और कूल
Bael Juice Benefits: यहां जानें बेल के फायदे, उपयोग और नुकसान
गर्मी से बचने के लिए 6 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स रेसिपी
Sattu for Summer: गर्मियों में रोजाना पीएं ये देसी ड्रिंक, छूमंतर होगी चार-चार बीमारियां
गर्मियों में कैसा खाना रखेगा आपको फिट? जानिए गर्मियों के लिए “पूरा डाइट चार्ट”!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

