गर्मियों का मौसम आने के बाद कई तरह की बीमारियों जैसे कि लू लगना, दस्त आना, पेचिश आदि का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बेल का सेवन करने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बेल मुख्य रूप से पूरे भारत में पाया जाता है। आमतौर पर लोग बेल के जूस या शरबत (Bel ka Sharbat) का सेवन इसलिए ज्यादा करते है क्योंकि इसके फायदे अनेक है।
साथ ही हिंदू धर्म में इस बेल के पेड़ और पौधों को पवित्र माना गया है और पूजा में बेल के पत्तों का इस्तेमाल हमेशा से किया जाता रहा है। अधिकांश लोगों को बेल जूस के फायदे (Bael Juice Benefits) के बारे में पूरी जानकारी ही नहीं है। जबकि आयुर्वेद में इसे एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। जो पाचन संबंधी कई बीमारियों में फायदेमंद है। साथ ही इस बेल फल के फायदे (Bael Fruit Benefits) भी बहुत है और ये सेहत के लिए के लिए गुणकारी भी है।
हालांकि बाहर से ये बेल का फल जितना कठोर होता है अंदर से उतना ही मुलायम और गूदेदार होता है। इसके गूदे में मौजूद बीज कई बीमारियों के इलाज में काफी मददगार साबित होता है। तो आइये जानते है कि बेल के जूस के फायदे किन-किन समस्याओं को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है।
Table of Contents
गर्मियों के दिनों में लू लगना एक आम समस्याओं में से एक है। घर से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक कोई भी गर्मियों के दिनों में लू की चपेट में आ सकता है। इसलिए लू से बचने के लिए आपको हरेक जानकारी होनी चाहिए। आप बेल का शरबत इन गर्मियों में पी सकते है। जो पूरी बॉडी को ठंडक पहुंचाती है। साथ ही शरीर को लू से भी बचाती है। गर्मियों में बेल के शरबत के फायदे (Bel Sharbat Benefits) बहुत है। क्योंकि ये शरबत हमारी बॉडी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आप यदि इन गर्मियों में कहीं घर से बाहर निकलते है तो बेल का शरबत पीकर जरूर निकलें।
बेल पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को ठीक करने में बहुत ही कारगर है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। आयुर्वेद में पेट के लिए बेल के फायदे को प्रमुखता से उल्लेखित किया गया है। जिसमें ऐसा बताया गया है कि बेल कब्ज़ के अलावा डायरिया, पेचिश, डायबिटीज, स्कर्वी और कान दर्द आदि रोगों में काफी लाभकारी है। हालांकि बेल के गूदे के साथ-साथ बेल के बीज भी बहुत ही गुणकारी होते है।
बेल के जूस में पोषक तत्वों (Bael Fruit Nutrition) और विटामिन की मात्रा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। बेल में मौजूद पेक्टिन और टैनिन मुख्य रुप से पेचिश और डायरिया के इलाज में अहम भूमिका निभाते है। इसके अलावा बेल के फल में कैल्शियम, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर और आयरन भी अधिक मात्रा में मिलते हैं। बेल के नियमित जूस पीने से हमारी बॉडी को आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति हो जाती है। साथ ही बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ने लगती है।
बॉडी में विटामिन-सी की कमी के चलते स्कर्वी रोग होता है। इस रोग के कारण मरीज के मसूड़ों से खून बहने लगता है और पूरी बॉडी पर चकत्ते पड़ने लगते है। ऐसे में बेल का शरबत प्रतिदिन सेवन करने से इस समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। बेल में मौजूद विटामिन सी, शरीर में इसकी कमी को दूर करती है और साथ ही इम्युनिटी पॉवर को भी मजबूत बनाती है।
बेल जूस के फायदे (Bael Juice Benefits) सिर्फ पाचन तंत्र को ठीक करने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि ये कान के दर्द होने पर भी बहुत उपयोगी है। कान से तरल का स्राव और कान दर्द होना एक आम समस्या है। आयुर्वेद के अनुसार बेल के उपयोग से कान के बहने, कान के दर्द और बहरेपन जैसी समस्याओं से काफी आराम मिलता है। हालांकि कई बार कान में दर्द की समस्या किसी और कारण से भी हो सकती है। इसलिए कान से संबंधित उपचार में आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर ही बेल का सेवन करें।
बेल का सेवन किडनी के लिए भी काफी फायदेमंद है और यह किडनी की कार्यक्षमता को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार बेल के पत्ते के फायदे (Bael leaves Benefits) इतने है कि ये मूत्र के उत्पादन को तेजी से बढ़ाता है साथ ही इस पत्ते में डायूरेटिक गुण भी होते है। यह बेल के पत्ते ख़ासतौर पर वाटर रिटेंशन की समस्या से आराम दिलाने में बहुत ही कारगर साबित होता है।
ऐसा देखा गया है कि बेल की पत्तियां लीवर को हेल्दी रखने में बहुत मदद करती हैं। लीवर से जुड़ी बीमारियां तभी होती है। जब बॉडी में टॉक्सिन या हानिकारक विषैले पदार्थ काफी हद तक बढ़ जाते है या किसी तरह का संक्रमण हो जाता है। एक रिसर्च के अनुसार बेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन भी काफी मात्रा में पाए जाते है। जो लीवर को किसी भी तरह के संक्रमण और चोट से बचाने में काफी हद तक मदद करता है।
आईओएसआर जरनल ऑफ एनवायरमेंटल साइंस, टॉक्सिकोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, बेल में मौजूद पोषक तत्व (Nutritions Value of Bael Fruit) हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही ये सभी पोषक तत्व हमारी बॉडी को कई रोगों से बचाते भी है। जो इस प्रकार है:-
आमतौर पर देखा जाए तो बेल के जूस के फायदे (Bel Jus ke Fayde) बहुत ज्यादा हैं और सीधे तौर कहें तो इससे कोई ख़ास नुकसान भी नहीं होता है। परंतु अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते है तो बेल के फल के नुकसान बहुत ज्यादा झेलने पड़ सकते है। तो आइये जानते है कि बेल के सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
अगर मल के कठोर होने के कारण आपको कब्ज़ की समस्या हो रही है तो ऐसे में बेल (Bael) के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि यह मल को काफी सख्त बना देता है। इस कारण से आपकी कब्ज़ की समस्या और बढ़ सकती है।
अगर आप शुगर के मरीज है और तो आज से इस बेल के जूस को पीना बंद कर दें। क्योंकि बेल में काफी मात्रा में चीनी की मात्रा होती है। इसलिए आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इस फल को खाने और पीने से परहेज करें।
कुछ मामलों में ऐसा हुआ है कि बेल, हार्मोन पर और थायराइड की दवाइयों के प्रभाव पर असर डालती है। इसलिए थायराइड के मरीजों को बेल के सेवन से बचना चाहिए या फिर नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सेवन करें।
प्रिय पाठकों हमने बेल फल के फायदे और नुकसान के बारे में लगभग जानकारियां दे दी है। आप गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन करके स्वस्थ रहें। अगर सेवन के दौरान कोई परेशानी होती है तो अपने पास के चिकित्सक से संपर्क करें। साथ ही ये ब्लॉग आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे शेयर जरूर करें। ताकि उन्हें भी बेल के जूस से संबंधित किसी भी समस्या से छुटकारा मिल सके। साथ ही हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Best Drinks For Summer: गर्मियों में इन 7 ड्रिंक्स को पीकर रखें अपने पेट को ठंडा और कूल
Benefits of Sugarcane Juice in Hindi: जानिए 9 अनसुने गन्ने के जूस के फायदे!
Karela Juice Recipe: डायबिटीज के लिए रामबाण से कम नहीं है ये करेला का जूस, जानें क्यों?
Jamun Juice: उमस भरी गर्मी में खुद को हाईड्रेट रखने के लिए बनाएं जामुन का जूस
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)