Search

Home / hindi recipe / Mango Kulfi Recipe: घर में आसानी से बनाएं ये आम से बनी टेस्टी कुल्फी- शेफ कुणाल कपूर

mango kulfi recipe

Mango Kulfi Recipe: घर में आसानी से बनाएं ये आम से बनी टेस्टी कुल्फी- शेफ कुणाल कपूर

Marketing Team | मई 11, 2023

गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी कुल्फी और आइसक्रीम खाने का सभी का मन होता है। साथ ही हर किसी का अक्सर कुछ ना कुछ ठंडा खाने और पीने को दिल भी करता है, ताकि शरीर को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिल सके। ऐसे में अगर आपके बच्चे रोजाना कुल्फी की जिद करते हैं तो आप उन्हें मैंगो कुल्फी (Mango Kulfi) बनाकर खिला सकते है। साथ ही इसी मैंगो कुल्फी को लेकर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मैंगो कुल्फी की रेसिपी वाली वीडियो शेयर की है, जो आप सभी को बहुत पसंद आएगी। तो आइये जानते है शेफ कुणाल कपूर के स्टाइल में मैंगो कुल्फी की रेसिपी।

 

Mango Kulfi Recipe

 

यहां वीडियो देखें:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

आसानी से ऐसे बनाएं मैंगो कुल्फी की रेसिपी:

सामग्री:

  • दूध (फुल क्रीम) – 1.25 लीटर/5 कप
  • आम – 6 से 8 पीस
  • चीनी – 70 ग्राम
  • पिस्ता – मुट्ठी भर

मैंगो कुल्फी बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले एक पैन में दूध गरम करें। इसमें चीनी डालकर मिलाएं और पूरी तरह से ठंडा कर पिस्ता डालें। अब आम के पूरे आकार को बरकरार रखते हुए आम के बीज को हटा दें।
  • आम को धीरे से निचोड़ें और आम को छीलें नहीं। आम का सिर/टोपी काट कर ऊपर से हटा दें। इस टोपी को बनाए रखें। अब रसोई के चाकू का उपयोग करके आम के बीज के चारों ओर के गूदे को ढीला कर दें।
  • बीज को मजबूती से पकड़ें और इसे और ढीला करने के लिए घुमाएं। अब इसे बाहर खींच लें। एक छोटे कप में आम को छिलका लगाकर रखें ताकि वह सीधा खड़ा हो जाए। बीज से कोई भी गूदा निकाल लें और इसे वापस आम के खाली खोल में मिला दें।
  • आम के खोल की इस गुहा को कुल्फी के मिश्रण से भरें। मैंगो कैप को वापस रख कर फ्रीज कर लें। जमने के बाद आम का छिलका उतार कर छील लें और फिर स्लाइस करके सर्व कर लें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों मशहूर शेफ कुणाल कपूर द्वारा बनाई गई मैंगो कुल्फी की रेसिपी को आज ही अपने घर में जरूर बनाएं। क्योंकि अन्य कुल्फी खा-खाकर वैसे भी आप बोर हो गए होंगे। इसलिए आज ही इस मैंगो कुल्फी की रेसिपी को अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश करें, साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी ये कुल्फी खाने में मज़ा आएं। और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?

Aam Panna Recipe: इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बचाएगी ये आम पन्ना की रेसिपी, कुणाल कपूर ने किया खुलासा

Mango Side Effect: आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को होंगे नुकसान

Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *