Search

Home / hindi recipe / Aam Panna Recipe: इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बचाएगी ये आम पन्ना की रेसिपी, कुणाल कपूर ने किया खुलासा

aam panna recipe kunal kapur

Aam Panna Recipe: इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बचाएगी ये आम पन्ना की रेसिपी, कुणाल कपूर ने किया खुलासा

Marketing Team | मार्च 30, 2023

गर्मियों के मौसम में अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। तेज धूप और लू से बॉडी को बचाने के लिए आपको ठंडे पेय जरूर पीने चाहिए। जैसे आप कच्चे आम का सेवन कर सकते है। कच्चे आम से आप आम पन्ना की रेसिपी भी बना सकते है, जिससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलने लगते है। कच्चे आम का उपयोग चटनी, पेय और स्वादिष्ट करी और सब्जियों में किया जाता है। कच्चे आम के आयुर्वेदिक गुण खट्टे और ठंडक देने वाले होते है।

 

aam ka panna and recipe by kunal kapur

 

हालांकि आम पन्ना, गर्मियों का विशेष पेय, ना केवल प्यास बुझाने और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। बल्कि आम के पन्ना में विटामिन-ए, बी-1, बी-2, सी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट्स, मैग्नीशियम, फोलेट और पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। ये एक देसी स्टाइल ड्रिंक है जो आपके शरीर से गर्मी निकालकर आपको ठंडा-ठंडा कूल कूल होने का महसूस कराती है। साथ ही यह गर्मी में पाचन संबंधी समस्याओं को भी सुधार करने में मदद करता है। शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आम पन्ना की रेसिपी एक स्वादिष्ट रेसिपी साझा की है। जो आपको इस गर्मी को मात देने और इस गर्मी में ठंडा रहने में मदद करेगी।

कैसे बनाएं आम पन्ना की रेसिपी (How to Make Aam Panna Recipe)

सामग्री:

  • कच्चे आम – 500 ग्राम
  • चीनी – 1 कप
  • काला नमक – 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • पुदीने के पत्ते – एक मुट्ठी
  • पानी – 2 लीटर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • मिर्च पाउडर – 3/4 छोटा चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े – थोड़ा सा

आम पन्ना बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कच्चे आमों को छीलकर मोटा-मोटा काट लें।
  • उन्हें बीज के साथ एक गहरे पैन में रखें।
  • अब चीनी, नमक, काला नमक, काली मिर्च, भुना जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर के साथ पानी डालें और उबाल आने दें।
  • इसे 25 से 30 मिनट के लिए ढककर पकने दें।
  • आग से हटाकर पूरी तरह ठंडा करें।
  • अब आम के बीज को खुरच कर उसका गूदा निकाल लें और फिर से गाढ़ी चाशनी में डाल दें।
  • चाशनी को पुदीने की पत्तियों के साथ ब्लेंडर में डालें।
  • अब यह 2 सप्ताह के लिए फ्रिज में स्टोर करने के लिए तैयार है।
  • पेय तैयार करने के लिए, एक गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े रखें और बर्फ पर 4 से 6 बड़े चम्मच गाढ़ी चाशनी डालें और ऊपर से पानी डालें।

 

यहां वीडियो देखें:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

 

अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से परेशान है, तो अपने घर में आम पन्ना की रेसिपी को बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि ये रेसिपी आपको ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ डिहाइड्रेट होने से भी बचाता है। अगर ये बेटर बटर का आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ इसे जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बच जाए। साथ ही हमें कमेंट करके अपनी राय दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

ये भी पढ़े: गर्मी से बचने के लिए 6 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स रेसिपी

Rasmalai Recipe: इस गर्मी में शेफ कुणाल कपूर से सीखिए रसमलाई बनाने की आसान सी रेसिपी

Pyaz ka Sharbat Recipe: गर्मी में अपने घर पर ऐसे बनाए प्याज का शरबत

Cucumber Lassi Recipe: गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए ऐसे बनाएं खीरा की लस्सी, जानें विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *