Search

Home / Hair care products / Summer Hair Care Tips: गर्मी में कमज़ोर बाल होने पर इन 7 टिप्स को अपनाकर पाएं हेल्दी हेयर

7 Summer Hair Care Tips

Summer Hair Care Tips: गर्मी में कमज़ोर बाल होने पर इन 7 टिप्स को अपनाकर पाएं हेल्दी हेयर

Marketing Team | मार्च 30, 2023

गर्मी के आते ही त्वचा के साथ साथ बालों से जुड़ी समस्‍याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। चिलचिलाती धूप की वजह से बाल सूखे और बेजान हो जाते हैं, जबकि पसीने के कारण स्कैल्प से होते हुए बालों की जड़ों में खुजली और फंगस की समस्‍या बढ़ जाती है। जिसकी वजह से बाल कमजोर होने के साथ साथ टूटने भी लगते हैं।

 

Summer Hair Care Tips

 

ऐसे में गर्मी के दिनों में बालों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। अगर आप गर्मियों के मौसम में अपने बालों को कमजोर होने से बचाना चाहते हैं, तो बालों को सीधी पड़ने वाली किरणों से बचाएं। इसके अलावा बालों को कमजोर और बेजान होने से बचाने के लिए आप एक खास हेयर केयर रुटीन को फॉलो कर सकते है, तो आइए आज हम आपको बताते है कि आप किन हेयर केयर टिप्‍स को अपनी रुटीन में शामिल करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

गर्मियों में बालों के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स- 7 Summer Hair Care Tips in Hindi

1. बालों की सफाई रोज करें:

धूप में निकलने की वजह से बालों में पसीने की समस्या होना एक आम बात है। ऐसे में वापस लौटकर बालों को ज़रूर नॉर्मल पानी से धोएं। ऐसा करने से पसीने के साथ-साथ बैक्टीरिया भी निकल जाएंगे। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हर बार शैंपू करने से बाल ड्राई हो सकते हैं। इसलिए हर बार शैंपू इस्तेमाल करने की जगह बालों को सिर्फ नॉर्मल पानी से ही धोएं।

2. दो महीने पर कराएं हेयर ट्रिमिंग:

बालों को कुछ महीने के गैप रखकर ट्रिम करवाते रहें। ऐसा करने से डल और दो मुंहे बालों की परेशानी से आप बचे सकते है। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्‍छी हो जाएगी।

3. चौड़े दांत वाले ब्रश का करें इस्तेमाल:

जब भी बालों का ब्रश करना हो, तो चौड़े दांत वाले ब्रश का यूज करें। दरअसल, पसीने की वजह से बाल उलझ जाते हैं और उन्‍हें कंघा करने पर बाल आसानी से टूट सकते हैं। बाल कम से कम टूटे इसलिए मोटे दांत वाला ब्रश यूज करें।

4. गमछा या टोपी लेकर निकलें:

गर्मियों में बालों को तेज धूप से बचाने के लिए आप गमछा, दुपट्टा या टोपी का इस्‍तेमाल करें। ऐसा करने से आपके बाल सूरज की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे और बालों को कम से कम नुकसान पहुंचेगा।

5. कंडीशनर का करें इस्तेमाल:

जब भी बालों में शैंपू करें तो कंडीशनर को बिल्कुल ना भूलें। बालों में कंडीशनर के इस्‍तेमाल से बालों में नमी बरकरार रहती है और बाल टूटते भी नहीं है। साथ ही पसीने की वजह से ड्राई हुए बाल दोबारा मुलायम हो जाएंगे।

6. ब्‍लो ड्रायर का कम करें इस्‍तेमाल:

गर्मियों में जहां तक हो सके तो बालों को सामान्य तरीके से ही सूखनें दें। इसके अलावा स्‍टाइलिंग के लिए स्ट्रेटनर और ब्लोअर के इस्तेमाल कम से कम करें।

7. हेयर पैक का करें इस्तेमाल:

गर्मी में जहां तक हो सके अंडा, दही आदि नेचुरल चीजों से तैयार हेयर पैक लगाते रहें। इससे बालों में रूखापन नहीं आता और बाल मजबूत भी रहता हैं। जहां तक हो सके तो स्‍टाइलिंग हीटिंग टूल्‍स का इस्तेमाल कम से कम करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप और गर्मियों की वजह से बालों के कमजोर होने और स्कैल्प में खुजली होने की परेशानी से सामना कर रहे है, तो आज ही इन गर्मी में 7 हेयर केयर टिप्स को फॉलो कर अपने बालों की देखभाल अच्छे से कर सकते है। साथ ही अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवालों के साथ इसे जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी गर्मी में बालों में हो रहे खुजली और एलर्जी की समस्या से निजात मिल सके। साथ ही अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

         

          यह जरूर पढ़ें:

गर्मियों के लिए जावेद हबीब की हेयर केयर टिप्स

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्किनकेयर सीक्रेट्स!

कैसे करें गर्मियों में बालों की देखभाल

रंगे हुए बालों की देखभाल कैसे करें – जावेद हबीब

मानसून में बालों की देखभाल के कुछ ख़ास टिप्स

उलझते बालों की देखभाल के लिए जावेद हबीब के नुस्खे

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *