Home / Uncategorized / कैसे करें गर्मियों में बालों की देखभाल
गर्मियों में हम सभी अपने चेहरे को निखारने के लिए फेस पैक्स, अलग-अलग तरह के घरेलु उबटन या कई क्रीम्स का सहारा लेते हैं पर अपने बालों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं | हमे लगता हैं कि हमारे बाल जैसे हैं वैसे ही रहेंगे और उसके ऊपर इतने सारे टीवी हेयर केयर एड्स हमें और कंफ्यूज कर देते हैं | समझ नहीं आता अनुष्का की बात माने या ऐश्वर्या की ? छोड़िये सब कुछ और कुछ बहुत ही आसान तरीकों से रखें अपने बालों का ख़याल इन गर्मियों में |
Table of Contents
जिस तरह आप धूप में बाहर निकलने से पहले अपने शरीर को ढकते हैं, उसी तरह बालों का भी ख़याल रखना जरूरी हैं | सूरज की किरणें बालों को रूखा और बेजान बनाती हैं| स्कार्फ़ या हैट का इस्तेमाल करें जो सिर्फ आपके बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से ही नहीं बचाता बल्कि बालों में नमी रखता है |
बालों को ज्यादा धोने से उनमे नेचुरल आयल ख़तम हो जाता है जिससे आपके सिर की त्वचा में ज्यादा ऑइल आ जाता है और आपको बार-बार बालों को धोना पड़ जाता है | मशहूर डॉ समां राईस के मुताकिब हफ्ते में 3 बार से ज्यादा बाल ना धोये |
हमे लगता है की गर्मियों में तेल लगाने से बालों में पसीना आता है लेकिन खासकर गर्मियों में बाल अपनी नमी खोने लगते हैं | जैतून, बादाम और नारियल का तेल बालों को बहुत फायदा पहुंचाता है | हमेशा याद रखें बाल धोने से कई घंटो पहले तेल लगाना बहुत जरुरी हैं | और जहा भी आपको नमी की कमी महसूस होती हैं वहाँ पानी, एवोकैडो तेल और एलोवेरा जूस का मिश्रण तैयार कर लगाए, इससे रूखापन चला जायेगा |
गर्मियों में हाई पॉनीटेल,जूड़ा और चोटी करना ना सिर्फ आपको एक नीट लुक देता है बल्कि इससे पसीना भी कम आता हैं | गीले बालों में कंगी ना करें और समय-समय पर ट्रिम करवाते रहे | और हां बालों को सुलझाने के लिए ब्रश नहीं बल्कि बड़े दांतो वाली कंगी का प्रयोग करें | ड्रायर और फ्लैट आयरन का कम से कम इस्तेमाल करें |
शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का प्रयोग जरूर करें | पानी और सेब के सिरके से आप अपना खुद का नेचुरल कंडीशनर बना सकते हैं | शीया बटर और नारियल का तेल भी आपके बालों को कंडीशन करता है |
गर्मियों में हर्बल टी से बालों को धोना भी एक अच्छा सुझाव है | अगर आपके बाल भूरे है और आप उन्हें वैसे ही रखना चाहती है तो ब्लैक टी से धोये और अगर आप लाल बाल चाहती है तो रेड जिंज़र टी बहुत अच्छा उपाय है | लेकिन चाय के ठंडा होने पर ही इसका प्रयोग करें क्योंकि गर्म चाय बालों को नुक्सान पहुँचाती है |
आशा करते हैं आपको ये टिप्स पसंद आयी होंगी | अगर आपके पास भी कोई सुझाव हैं तो आपके अनुभव को सुनने का हमे इंतज़ार रहेगा |
स्त्रोत -पिक्साबे, ग्लॉसीबॉक्स, इवनिंग स्टैण्डर्ड, फाइण्ड हेल्थ टिप्स, हेयर स्टाइल मंकी,
COMMENTS (0)