Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Diabetes Diet Chart in Hindi: जानिए शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नही?
क्या आपको जानकारी है कि शुगर में क्या खाना चाहिए? इस लेख Diabetes Diet Chart in Hindi में समझिए किस तरह का आहार है शुगर के मरीज़ों के लिए उपयुक्त।
हमारे रक्त में शर्करा का स्तर अर्थात् शुगर लेवल का बढ़ना विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर दिनचर्या और खानपान में बदलाव लाना आवश्यक हो जाता है। हालाँकि ऐसे में लोग चिकित्सकीय सलाह तो लेते हैं पर उन्हें जानकारी नही होती कि शुगर में क्या खाना चाहिए, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं Diabetes Diet Chart in Hindi जिसमें हम जानेंगे कि मधुमेह से पीड़ित लोगों को किस प्रकार का भोजन करना चाहिए, खाने में किन पोषक तत्वों को जगह देनी चाहिए और साथ ही इन पोषक तत्वों को किन खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति का शरीर रक्त में मौजूद शर्करा का इस्तेमाल नही कर पाता। शर्करा हमें ऊर्जा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण होती है ऐसे में मधुमेह के मरीज़ कमज़ोरी का शिकार हो जाते हैं। मधुमेह से राहत पाने के लिए ऐसे भोजन का सेवन किया जाना चाहिए जिसमें शर्करा तो कम हो ही, साथ ही साथ रक्त में पहले से मौजूद शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सके, इसलिए मधुमेह में शुगर कंट्रोल डाइट को जगह दें। इसके लिए शरीर को निश्चित प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज़ के मरीज़ को दिनभर में 1200-1800 कैलोरी की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि मधुमेह के मरीज़ों को अपने आहार में किन पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए-:
प्रोटीन युक्त डाइट शुगर लेवल के बढ्ने से मांसपेशियों को होने वाले नुकसान, जिसे ग्लूनोकोजिसिस भी कहा जाता है, को पूरा करता है। इसलिए अपनी शुगर के लेवल को बनाए रखने के लिए प्रोटीन देने वाली सभी खाने की चीजों को अपने हर डाइट में शामिल कर लें। मांसाहारी प्रोटीन डाइट में आप चिकन और फिश आदि का सेवन कर सकते हैं। दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट, दालें, दलिया, बीन्स, अंडे का पीला भाग आदि में प्रोटीन सबसे अधिक होता है।
शरीर को ताकत और मजबूती के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। लेकिन यदि इसकी मात्रा शरीर में अधिक हो जाती है तो वजन बढ्ने का अंदेशा रहता है। इसलिए वजन को कम रखने और शुगर लेवेल को मेंटेन करने के लिए लो-कार्ब को अपनी डाइट में शामिल कर लें। इसके लिए साबुत अनाज, ब्राउन राइस, बादाम, राजमा, मूंग दाल, लाल चना और अंकुरित अनाज आदि लिए जा सकते हैं। इनसे न केवल शुगर लेवेल का बैलेंस मेंटेन करके रखा जा सकता है बल्कि वजन कम करने में भी यह सहायक होते हैं।
भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से न केवल शुगर लेवेल मेंटेन किया जा सकता है बल्कि आयरन की कमी भी पूरी होती है। इसके लिए आप पालक, ब्रोकली, मेथी और बथुआ आदि को अपनी डाइट में शामिल कर लें जिससे आपकी फाइबर और मैग्निशियम की भी जरूरत पूरी हो सकती है। साथ ही संतरा, अमरूद व सेब का सेवन भी कर सकते हैं।
लो-फैट वाला दूध और उसी दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, चीज़ , दही आदि से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और विभिन्न पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही इनके सेवन से शुगर लेवल भी संतुलित रहता है।
लो-फैट वाले भोजन में मेवों का सबसे अधिक योगदान होता है। इसलिए जब आपको अपना शुगर लेवल मेंटेन करते हुए फैट सहित डाइट लेनी हो, तो आप निश्चिंत होकर बादाम, अखरोट, किशमिश, खजूर आदि का सेवन कर सकते हैं।
जब आपको शुगर की परेशानी के बारे में पता चले तो अपनी डाइट को 60:20:20 फार्मूले के आधार पर प्लान कर लें। इसके अनुसार आपको भोजन में 60% कार्बोहाइड्रेट, 20% वसा और 20% प्रोटीन को शामिल करना चाहिए ।
उपरोक्त पोषक तत्वों और इस सूत्र के आधार पर आइए जानते हैं कि शुगर के मरीज का डाइट चार्ट (Sugar Patient Diet Chart in Hindi) कैसा होना चाहिए।
मधुमेह होने पर व्यक्ति को भरपूर पोषण की आवश्यकता होती है, साथ ही ऐसा भोजन चाहिए होता है जो कि उनके शरीर में शर्करा का स्तर नियंत्रित रखे और विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक हो। मधुमेह के मरीज को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि वह निश्चित अंतराल पर उचित आहार लेता रहे, व्यायाम करे और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाए। आइए जानें मधुमेह के मरीज के लिए एक पौष्टिक डाइट चार्ट (Diabetes Diet Chart in Hindi) कैसा होगा-:
उपरोक्त डाइट को अपनाकर मधुमेह के मरीज अपने रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित करने में कारगर हो सकते हैं। उपरोक्त डाइट चार्ट में आप अपने क्षेत्र में व्यंजनों की उपलब्धता के अनुसार भी बदलाव कर सकते हैं। हालाँकि आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस दौरान आपको किन-किन चीज़ों से परहेज़ करना है। तो आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के विषय में जो कि मधुमेह के मरीज़ों को नही खाने चाहिए।
मधुमेह होने पर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न के बराबर करना चाहिए जिन्हें खाने से रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ता हो अथवा उचित पोषण की प्राप्ति ना होती हो। मधुमेह होने पर Sugar Control Diet तो लेनी ही चाहिए साथ ही साथ मधुमेह से पीड़ित होने पर निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन न करें-:
उपरोक्त बातों को ध्यान में रखने के अलावा मधुमेह के मरीज को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि मधुमेह के मरीज रोज़ सुबह जल्दी उठक सैर करें, योग व प्राणायाम करें। इसके अलावा अधिक तनाव न लें और संतुलित आहार ग्रहण करें। पर्याप्त नींद लें।
मधुमेह की समस्या से आज विश्वभर में करोड़ों लोग पीड़ित हैं। हालाँकि अगर एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन किया जाए और ध्यान रखा जाए कि शुगर में क्या खाना चाहिए, तो इस गम्भीर समस्या से राहत मिल सकती है। इस आर्टिकल Diabetes Diet Chart in Hindi में हमने आपसे शुगर के मरीज़ों के लिए उचित आहार पर चर्चा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी, और नई -नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (3)