Home / Uncategorized / फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के 5 घरेलु नुस्खे
फटी एड़ियां लगभग हर महिला के लिए एक बुरे सपने की तरह होती है। आजकल की भाग- दौड़ भरी ज़िन्दगी में लगभग सभी महिलाएं फटी एड़ियों की समस्या से परेशान है। एड़ियों के फटने की मुख्य वजह होती है त्वचा का रूखापन। अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में हम सभी इतने व्यस्त हो जाते हैं की अपनी एड़ियों का ख्याल रखना भूल ही जाते हैं और जब हमारा ध्यान जाता है तब हम महंगे-महंगे क्रीम और दवाईयों का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं। ये महंगे प्रोडक्ट्स हमारी एड़ियों को तो ठीक कर कर देते हैं पर इनके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।
आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे जिनसे आप घर बैठे ही आसानी से अपनी एड़ियों की खूबसरती को बढ़ा सकते हैं ।
फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के घरेलु नुस्खे-
Table of Contents
सेब के सिरके में एसिड्स पाए जाते हैं जो डेड स्किन से छुटकारा दिलाते हैं और हमारी त्वचा को सॉफ्ट बनाते हैं। इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ एक बेसिन, गर्म पानी और सेब का सिरका।
इस्तेमाल करने का तरीका–
बेसिन में 3-4 कप गर्म पानी और 1 कप सेब का सिरका डालें।
बेसिन में 15 मिनट के लिए अपने पैरों को रखें।
नोट– बेहतर परिणाम के लिए इसे एक दिन छोड़कर लगाएं।
हाइड्रोजीनेटेड वनस्पति तेल में फैट होते हैं जो हमारी त्वचा को पोषक तत्त्व प्रदान करते हैं और हमें फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-
सोने से पहले पैरों को अच्छे से धो कर पोंछ लें।
2 बड़े चम्मच वनस्पति तेल को लेकर अपनी एड़ियों पर अच्छे से मालिश करें और मोज़े पहन कर सो जाएँ। अगले दिन सुबह उठ कर पैरों को धो लें।
बेकिंग सोडा फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने के लिए काफी मददगार है। ये एड़ियों के डेड स्किन को हटा देता है और पैरों की त्वचा को मुलायम बनाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
बाल्टी के दो तिहाई हिस्से में गर्म पानी भरकर उसमे 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिला लें।
10-15 मिनट के लिए इसमें अपनी एड़ियों को डालें।
पैरों को निकालकर एड़ियों को प्यूमिक स्टोन से स्क्रब करें।
चावल का आटा एक बहुत ही अच्छे स्क्रब की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा साफ़ और मुलायम हो जाती है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
गुनगुने पानी में 10-15 मिनट तक पैरों को रखें।
2-3 बड़े चम्मच चावल के आटे में कुछ बूँद सिरका और शहद मिलाएं और इससे पैरों को स्क्रब करें।
लिस्टरीन में पैरों को डाल कर रखने से एड़ियां सॉफ्ट हो जाती हैं। लिस्टरीन में मिंथोल और थाईनोल जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो एंटीसेप्टिक की तरह काम करते हैं और हमारी स्किन को मुलायम करते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-1 कप लिस्टरीन, 2 कप सिरका और 2 कप पानी को एक बड़े बर्तन में मिलाएं और उसमे पैरों को 10-15 मिनट के लिए रखें।
प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को स्क्रब करें।
एड़ियों को अच्छी तरह पोंछकर मॉइस्चराइज़र लगाएं।
चित्र श्रोत: My simple remedies, boldsky, urbanwired, epicurious, youtube, imagesbazar
COMMENTS (0)