Search

Home / सेलेब्रिटीज़ / चाय के 10 अनोखे फायदे

चाय के 10 अनोखे फायदे

Ankit Kumar | अप्रैल 24, 2018

हजारों सालों से चाय एक महत्वपूर्ण पेय रही है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। हम भारतीय तो मेहमान नवाज़ी भी चाय के साथ ही शुरू करते हैं। यूं तो हम चाय शौक से पीते हैं, पर क्या आपको पता है की इसके बहुत सारे फायदे भी हैं ?

चाय के कुछ ऐसे फायदे जिनसे आप अब तक अनजान थें-

1. चाय चिड़चिड़ापन और सिर दर्द से छुटकारा दिलाता है-

चाय में कैफीन पाया जाता है जो की हमारे मूड को फ्रेश कर देता है और सिर दर्द से आराम दिलाता है। चाय में पुदीने की पत्तियां या काली मिर्च मिलाकर पीने से सिर दर्द से बहुत ही जल्द आराम मिलता है।

 

2. एमिनो एसिड-

चाय में लगभग 25 अलग-अलग प्रकार के एमिनो एसिड पाए जाते हैं। यह एमिनो एसिड्स हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

 

3. हड्डियों को मजबूत करता है-

चाय की पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत करते हैं। चाय में कैल्सियम के साथ- साथ आयरन, विटामिन A और विटामिन K पाया जाता है जो की हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक है।

 

4. यादाश्त तेज करता है-

चाय में कैफीन पाया जाता है जो की हमारे दिमाग को तेज कर देता है और हमारी यादाश्त को बढ़ा देता है।

 

5. वज़न घटाने में मददग़ार-

बिना शक्कर की चाय पीना वज़न घटाने में लाभदायक होता है। वज़न घटाने के लिए चाय को हमेशा खाली पेट ही पियें।

 

6. आँखों को तेज करता है

चाय में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की हमारी आँखों की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है।  

 

7. दांतों को मजबूत करता है-

चाय में फ्लोराइड और टैनिन्स पाए जातें हैं जो की दांतों के हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। चाय पीने से मुँह का पी एच लेवल बदल जाता है जो हमें कैविटी से बचाता है। चाय हमारे दांतों को साफ़ रखने के साथ साथ उन्हें लम्बे समय तक के लिए मजबूत भी रखता है।

 

8.चेहरे से मुहासों को हटाता है-

चायपत्ती में कैटेचिन्स नाम की एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो चेहरों को मुहासों और दाग धब्बों से छुटकारा दिलाते हैं। चाय से हमारा चेहरा साफ़ होता है और खूबसूरती निखरती है।

 

9.इम्युनिटी बढ़ाता है-

चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये हमारे इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और बिमारियों से तेजी से लड़ते हैं। अगर हम चाय में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें तो वो हमें बहुत सी अन्य बिमारियों से बचाने में मदद करेंगी।

 

10.कोलेस्ट्रॉल कम करता है-

चाय में ‘पोलीफेनोल’ नाम का एक तत्त्व पाया जाता है जो की वज़न घटाने के साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रखता है।

 

चित्र श्रोत- Coffee science, huffington post, remedies for me,  health pro blog, herbal academy, beliefnet, framepool, the indian express, hapskorea.

Ankit Kumar

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *