Search

Home / hindi recipe / Alsi Til Chutney Recipe: दिल और पेट को रखना है ठीक तो बनाएं अलसी-तिल चटनी रेसिपी, जानें विधि

Alsi Til Chutney Recipe

Alsi Til Chutney Recipe: दिल और पेट को रखना है ठीक तो बनाएं अलसी-तिल चटनी रेसिपी, जानें विधि

Marketing Team | मार्च 29, 2023

अलसी और तिल का सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। अलसी-तिल की चटनी में भी गुणों की भरमार होती है। अलसी में मौजूद पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार होते हैं, वहीं तिल भी काफी लाभकारी होती है। ऐसे में अलसी-तिल से बनी चटनी हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में हेल्पफुल हो सकती है।

 

Alsi Til Chutney

 

अलसी-तिल की सूखी चटनी खाने से डाइजेशन को बेहतर करने में भी मदद मिलती है, क्योंकि इन दोनों ही बीजों में फाइबर काफी होता है। स्वाद के मामले में भी अलसी-तिल की चटनी किसी से कम नहीं है। साथ ही ये चटनी को बनाना भी काफी आसान है, तो आइये जल्दी से जान लेते है, Alsi Til Chutney Recipe के बारे में।

कैसे बनाएं अलसी-तिल की चटनी रेसिपी- How to Make Alsi Til Chutney Recipe)

सामग्री:

  • अलसी बीज- 1/2 कप
  • तिल- 2 टेबल स्पून
  • सूखा नारियल कद्दूकस- 1/2 कप
  • साबुत धनिया- 4 टी स्पून
  • साबुत लाल मिर्च- 3 से 4
  • कढ़ी पत्ते- 1/2 कप
  • जीरा- 2 टी स्पून
  • काली मिर्च- 1 टी स्पून
  • मूंगफली दाने- 3 से 4 टेबल स्पून
  • हींग- 2 से 3 चुटकी
  • काला नमक- 2 टी स्पून (स्वाद के अनुसार)
  • नमक- 1/2 टी स्पून (स्वादानुसार)

अलसी-तिल की चटनी बनाने का तरीका:

  • स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर अलसी-तिल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में अलसी डालकर उसे धीमी आंच पर चलाते हुए भून लें।
  • जब अलसी फूलकर चटकने लग जाए तो अलसी को एक बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद कड़ाही में कढ़ी पत्ते डालें और उन्हें भी तब तक भूनें जब तक कि पत्तियां ड्राई न हो जाएं।
  • इन्हें भी बाउल में निकालें और फिर कड़ाही में तिल डालकर उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब कड़ाही में साबुत धनिया, साबुत लाल मिर्च, जीरा डालकर उन्हें भी भूनें।
  • मसालों को लगभग 1 मिनट तक भूनने के बाद एक मिक्सिंग बाउल में भुनी अलसी डालें और उसमें सिके हुए मसाले डालकर मिक्स कर दें।
  • अब बाउल में भुनी तिल भी मिला दें।
  • इसके बाद कद्दूकस नारियल को कड़ाही में डालें और उन्हें भी हल्का भूरा होने तक भूनें और बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद कड़ाही में मूंगफली दाने और काली मिर्च डालकर हल्का भून लें।
  • इन सामग्रियों को भी मिक्सिंग बाउल में अन्य सामग्रियों के साथ डालकर मिक्स कर दें।
  • बाउल में अब स्वादानुसार काला नमक, सादा नमक और हींग भी मिलाएं।
  • इसके बाद मिक्सर जार में सारी सामग्री डालें और उसे तब तक ग्राइंड करें जब तक कि चटनी दरदरी न पिस जाए।
  • इसके बाद अलसी-तिल की चटनी को एक बर्तन में निकाल लें।
  • खाने के लिए टेस्टी अलसी-तिल की चटनी बनकर तैयार है।
  • इसे अब एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप पेट और दिल को स्वास्थ्य रखना चाहते है, तो आज ही अपने घर में Alsi Til Chutney Recipe को ट्राई जरूर करें। क्योंकि इस अलसी-तिल की चटनी को बनाना आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस चटनी को आसानी से बना सके। अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में भी लिख सकते है, जिसका हमें इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Amla Chutney Recipe: आंखों के लिए फायदेमंद है आंवला की चटनी, जानें बनाने का पूरा तरीका

Lauki Chutney Recipe: डायबिटीज में फायदेमंद है लौकी की चटनी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Pudina Chutney: बदलते मौसम के बीच आज ही बनाएं पुदीना चटनी, जानें बनाने की आसान विधि

Karele Ki Chutney: अपनी रसोई में झटपट बनाएं ये करेले की चटनी, यहां जानें पूरी रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *