Search

Home / hindi recipe / Amla Chutney Recipe: आंखों के लिए फायदेमंद है आंवला की चटनी, जानें बनाने का पूरा तरीका

How to Make Amla Chutney Recipe

Amla Chutney Recipe: आंखों के लिए फायदेमंद है आंवला की चटनी, जानें बनाने का पूरा तरीका

Marketing Team | फ़रवरी 22, 2023

आंवला गुणों से भरपूर फल है और ये सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। साथ ही आंवला से बनी चटनी भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आंवला चटनी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी आंवला चटनी काफी कारगर होती है।

 

Amla Chutney Recipe

 

इतना ही नहीं आंवला चटनी पेट संबंधी बीमारियों में भी काफी फायदा करती है। साथ ही लंच हो या डिनर आंवला चटनी का साथ खाने का स्वाद बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लीजिए आंवला चटनी की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं आंवला चटनी की रेसिपी (How to Make Amla Chutney Recipe)

 

सामग्री:

  • आंवला- 8 से 10
  • अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा
  • हरा धनिया कटा- 4 टेबल स्पून
  • लहसुन- 4 से 5 कली
  • हरी मिर्च- 2 से 3
  • सरसों तेल- 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

आंवला चटनी बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले चटनी बनाने के लिए आंवला लेकर उन्हें साफ पानी में धोएं।
  • इसके बाद आंवला के छोटे-छोटे और पतले टुकड़े काट लें और गुठली अलग कर दें।
  • अब धनिया पत्ती को पानी में धोकर उसके मोटे डंठल को निकाल दें और उसे बारीक काट लें।
  • इसके बाद हरी मिर्च के भी बारीक टुकड़े कर लें।
  • अब मिक्सर जार में आंवला के टुकड़े और हरी धनिया पत्ती डालकर उसे 1 मिनट तक ब्लेंड कर लें।
  • इसके बाद मिक्सर जार का ढक्कन खोलें और उसमें अदरक के टुकड़े, लहसुन के टुकड़े, तेल और स्वादानुसार नमक डाल दें।
  • इसके बाद थोड़ा सा पानी मिलाएं और ढक्कन लगाकर चटनी को 1 से 2 मिनट तक और चलाते हुए ब्लेंड करें।
  • आंवला का स्मूद पेस्ट हो जाना चाहिए।
  • अब चटनी में आंवला का कोई भी बड़ा टुकड़ा न रहे इस बात का ध्यान रखें।
  • अब मिक्सर जार में से आंवला चटनी निकालकर एक बाउल में डाल दें।
  • अब टेस्टी और हेल्दी आंवला चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक भी खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप आंखों की रौशनी और इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में आंवला की चटनी  जरूर बनाएं। क्योंकि ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी आंवला की चटनी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Lauki Chutney Recipe: डायबिटीज में फायदेमंद है लौकी की चटनी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Pudina Chutney: बदलते मौसम के बीच आज ही बनाएं पुदीना चटनी, जानें बनाने की आसान विधि

Tomato Garlic Chutney Recipe: इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो ऐसे बनाएं टमाटर-लहसुन की चटनी

Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा

Karele Ki Chutney: अपनी रसोई में झटपट बनाएं ये करेले की चटनी, यहां जानें पूरी रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *