Search

Home / hindi recipe / Soya Idli Recipe: प्रोटीन से भरपूर ऐसे बनाएं सोया इडली की रेसिपी, जानें बनाने की पूरी विधि

How to make Soya Idli Recipe

Soya Idli Recipe: प्रोटीन से भरपूर ऐसे बनाएं सोया इडली की रेसिपी, जानें बनाने की पूरी विधि

Marketing Team | फ़रवरी 22, 2023

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए सोयाबीन एक बढ़िया विकल्प होता है। साथ ही आप दिन की शुरुआत सोयाबीन से बनी इडली से कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कभी दिन में भूख लग जाए तो भी सोया इडली को झटपट तैयार किया जा सकता है। सोया इडली स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती हैं।

 

Soya Idli Recipe

 

साथ ही सोया बड़ी की मदद से सोया इडली को तैयार किया जा सकता है। अगर आप साउथ इंडियन फूड को खाना पसंद करते हैं तो सोया इडली की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लेते है सोया इडली की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

कैसे बनाएं सोया इडली की रेसिपी (How to Make Soya Idli Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सोया वड़ी- 1 कप
  • चावल- 2 कप
  • मूंगदाल- 1/2 कप
  • तेल- 1 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

सोया इडली बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले सोया इडली बनाने के लिए चावल और सोया वड़ी को लेकर दोनों को अलग-अलग बर्तनों में भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद आधा कप मूंग दाल को भी भिगोएं।
  • इन्हें 2 से 3 घंटे के लिए भिगोएँ उसके बाद चावल को लेकर उसे छलनी में डालें और उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।
  • इसके बाद मिक्सर जार में डालकर चावल को दरदरा पीस लें।
  • इसी तरह सोया वड़ी को भी मिक्सर की मदद से दरदरा पीसें।
  • यही प्रक्रिया मूंग दाल के साथ भी दोहराएं और उसे पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पिसी हुई सोया वड़ी, पिसे चावल व मूंग दाल पेस्ट को डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक डालें।
  • इसके बाद मिश्रण को ढाककर 5 से 6 घंटे के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दें।
  • अब तय समय के बाद मिश्रण को लें और इसे एक बार और फेंटें।
  • इसके बाद इडली मोल्ड लें और उसमें तेल लगाएं।
  • अब इडली के तैयार पेस्ट को मोल्ड में डालें और ढक्कन लगाकर इसे स्टीम पर पकाएं।
  • अब 10 मिनट में इडली अच्छी तरह से पक जाएगी।
  • फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर सोया इडली बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ खाना शुरू करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप प्रोटीन से भरपूर इडली खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में  सोया इडली को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सोया इडली की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Bajra Idli Recipe: होली में बनाएं पोषण से भरपूर बाजरा इडली, जानें बनाने की आसान विधि

Hari Matar Idli Recipe: इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की इडली, जानें कैसे?

Palak Idli Recipe: आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पालक इडली, बेहद हेल्दी है ये नाश्ता

Egg Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं एग इडली की ये टेस्टी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *