Search

Home / hindi recipe / Palak Idli Recipe: आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पालक इडली, बेहद हेल्दी है ये नाश्ता

पालक इडली की रेसिपी

Palak Idli Recipe: आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पालक इडली, बेहद हेल्दी है ये नाश्ता

Marketing Team | नवम्बर 7, 2022

बात जब हेल्दी ब्रेकफास्ट की आती है, तो साउथ इंडियन रेसिपीज को काफी पसंद किया जाता है। इन्हीं रेसिपी में से एक है पालक इडली। अगर आप आयरन की कमी से परेशान रहते है, तो ये टेस्टी रेसिपी आपकी समस्या को काफी हद तक दूर कर सकती है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह टेस्टी होने के साथ कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है पालक इडली की रेसिपी

 

Palak Idli Recipe

कैसे बनाएं पालक इडली की रेसिपी (How to Make Palak Idli Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सूजी- 1 कप
  • पालक कटी- 2 कप
  • चना दाल- 1 टेबल स्पून
  • काजू- 1 टेबल स्पून
  • अदरक कटा- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 2
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • खाने वाला सोडा- 1/4 टी स्पून
  • देसी घी- 1 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • गाजर कद्दूकस- 1/3 कप
  • दही- 1 कप
  • राई- 1 टी स्पून
  • उड़द दाल- 1 टेबल स्पून

 

 

पालक इडली बनाने की आसान विधि:

 

  • पालक इडली बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह साफ करके धो लें।
  • इसके बाद पालक के डंठल तोड़कर उन्हें बारीक काट लें।
  • अब एक कड़ाही में आधा टेबलस्पून घी डालकर उसे मध्यम आंच पर पिघला कर उसमें राई डालें।
  • जब राई चटकने लगे तो उसमें उड़द की दाल, चना दाल और काजू डालकर तीनों चीजों को अच्छी तरह से भून लें।
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर 2 मिनट तक और भूनें।
  • अब कड़ाही में 1 कप रवा डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद 2 से 3 मिनट तक भूनने के बाद एक बड़े बर्तन में निकालकर इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब कड़ाही में आधा टेबलस्पून घी गर्म करके इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड तक भूनने के बाद पालक डालकर इसे अच्छे से मिलाकर भूनें।
  • इसके बाद गैस बंद करके और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर जार में डालकर एक तिहाई कप पानी मिलाकर बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस स्मूद पेस्ट को सूजी के मिश्रण में डालकर मिक्स करें।
  • चम्मच से इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद खाने वाला सोडा और स्वादानुसार नमक भी मिला दें।
  • अब इडली पॉट लें और उसके सारे खानों में घी लगाकर चिकना करके इडली मिश्रण डालकर ढक्कन लगा दें और 15 मिनट तक तेज आंच पर इडली को पकने दें।
  • अब पालक इडली तैयार होने के बाद एक बर्तन में निकालें।
  • पालक इडली को नारियल चटनी या हरी चटनी के साथ खाना शुरू कर सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में पालक इडली की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। साथ ही अगर ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Tadka Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं तड़का इडली की ये आसान रेसिपी, जानें कैसे?

Egg Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं एग इडली की ये टेस्टी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Beetroot Idli Recipe: हेल्दी डाइट के लिए अपने घर पर बनाएं चुकुंदर की इडली, जानें रेसिपी

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *