Search

Home / hindi recipe / Tadka Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं तड़का इडली की ये आसान रेसिपी, जानें कैसे?

कैसे बनाएं तड़का इडली की रेसिपी

Tadka Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं तड़का इडली की ये आसान रेसिपी, जानें कैसे?

Marketing Team | सितम्बर 7, 2022

इडली को पसंद करने वाले लोगों की कमी नहीं है। यही वजह है कि साउथ इंडियन फूड होने के बावजूद लगभग सभी भारतीय के घरों में इडली बनाई जाने लगी है। साथ ही इडली कई तरह से बनाई भी जाती है, इसमें से एक है तड़का इडली जिसे काफी पसंद किया जाता है। साथ ही तड़का इडली ब्रेकफास्ट के लिए भी एक परफेक्ट फूड डिश है और इसे बच्चे हों या बुजुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं।

 

Tadka Idli Recipe

 

साथ ही आप भी अगर इडली खाना पसंद करते हैं और इडली का नया कलेवर ट्राई करना चाहते हैं तो तड़का इडली नाश्ते में बना सकते हैं। और तड़का इडली बनाना भी काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। तो चलिए बिना देर किए जानते है, तड़का इडली की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं तड़का इडली बनाने की रेसिपी (How to Make Tadka Idli Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सूजी (रवा)- 2 कप
  • चावल पके- 1 कप
  • दही- 1 कप
  • टमाटर- 2-3
  • प्याज- 2
  • सांभर मसाला- 2 टी स्पन
  • राई- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • कढ़ी पत्ते- 12-15
  • बेकिंग सोडा- 1/4 टी स्पून
  • भुनी चना दाल- 2 टी स्पून
  • उड़द धुली दाल- 1 टी स्पून
  • नींबू- 2
  • तेल- 2 टेबलस्पून
  • नमक- स्वादानुसार

 

तड़का इडली बनाने की आसान विधि:

 

  • टेस्टी तड़का इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी डाल दें।
  • इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में खट्टा दही, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर 1 मिनट तक अच्छे से घोलें और बैटर तैयार कर लें।
  • इसके बाद इस घोल को ढाककर 30 मिनट के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें।
  • अब तड़का लगाने की कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें राई और कढ़ी पत्ते डाल दें।
  • राई जब चटकने लगे तो उसमें चना और उड़द दाल डाल दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर इस तड़के को इडली के घोल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा डालें और ठीक से मिला दें।
  • घोल पूरी तरह से तैयार होने के बाद इडली पॉट में घोल डालकर इडली तैयार कर लें और उन्हें एक बर्तन में निकालकर रखते जाएं।
  • पूरे घोल की इडली बनने के बाद उनके टुकड़े कर एक बर्तन में रख दें।
  • अब प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें।
  • कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
  • इसके बाद राई, कढ़ी पत्ते डालकर भूनें।
  • इसमें प्याज और टमाटर डालकर पकने दें।
  • जब प्याज और टमाटर नरम हो जाएं तो ऊपर से सांभर मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून लें।
  • इसके बाद प्याज-टमाटर के मसाले में दो नींबू का रस डालकर मिला लें और फिर थोड़ा सा पानी डालकर इडली डाल दें।
  • करछी की मदद से पलट-पलटकर इडली के साथ मसाले को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।
  • आपकी स्वाद से भरपूर तड़का इडली बनकर तैयार हो चुकी है।
  • इसे चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप तरह तरह की इडली खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में तड़का इडली की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान है, और ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का डबल मज़ा उठा सके। इसके अलावा अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Egg Idli Recipe: नाश्ते में बनाएं एग इडली की ये टेस्टी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Beetroot Idli Recipe: हेल्दी डाइट के लिए अपने घर पर बनाएं चुकुंदर की इडली, जानें रेसिपी

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *