Search

Home / health / Beetroot Idli Recipe: हेल्दी डाइट के लिए अपने घर पर बनाएं चुकुंदर की इडली, जानें रेसिपी

chukandar ki idli

Beetroot Idli Recipe: हेल्दी डाइट के लिए अपने घर पर बनाएं चुकुंदर की इडली, जानें रेसिपी

Marketing Team | जून 9, 2023

अगर आपकी बॉडी में ब्लड की कमी रहती है या आप गलत खान-पान की वजह से मोटापे की तरफ बढ़ रहे है, तो चुकुंदर की इडली आपकी दोनों ही समस्याओं का इलाज हो सकती है। जी हां, यह इडली न सिर्फ खाने में बेहद ही स्वादिष्ट है बल्कि इसे बनाए जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चुकंदर की वजह से यह बॉडी में खून की कमी भी दूर कर देती है।

 

Beetroot Idli

 

साथ ही चुकंदर कम कैलोरी वाली सब्जी होने के साथ- साथ पोटैशियम, विटामिन ए, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। तो बिना देर किए आइये जानते है बीटरूट इडली की रेसिपी के बारे में।

ऐसे बनाएं बीटरूट इडली की रेसिपी- How to Make Beetroot Idli Recipe

सामग्री:

  • सूजी- 2 कप रोस्टेड
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • दही- एक कप
  • चुकंदर- 1 पीस

चुकंदर की इडली बनाने की आसान विधि:

  • चुकंदर इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रोस्टेड सूजी, स्वादानुसार नमक, दही और एक कप पानी मिलाकर इन सभी चीजों का एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।
  • आप इस बैटर को 10 मिनट के लिए रेस्ट पर रखें।
  • अब चुकंदर के छिलने उतारने के बाद उसके टुकड़े करके ब्लेंडर में डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस बीटरूट पेस्ट को भी इडली के बैटर में अच्छे से मिला दें।
  • अगर बैटर गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें एक चौथाई कप पानी और मिला सकते हैं।
  • अब इडली मोल्ड्स को ग्रीज़ करें और मोल्ड में बैटर डालें।
  • मोल्ड्स को स्टीमर में डालकर 12 से 14 मिनट तक स्टीम करें।
  • अच्छे से स्टीम्ड हो जाने के बाद आप देखेंगे कि आपकी हेल्दी एंड टेस्टी बीटरूट की इडली बनकर तैयार हो गई है।
  • अब आप इस इडली को नाश्ते, लंच या रात में सांभर या कोकोनट चटनी के साथ खा सकते है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आपकी बॉडी में आयरन की कमी हो रही है, और कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते है, तो आज ही अपनी रसोई में बीटरूट की इडली बनाकर इसका आनंद ले सकते है। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी चुकुंदर इडली की रेसिपी का मज़ा उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

चुकंदर खाने के ये 5 फायदे कोई और नहीं बताएगा – Beetroot Benefits

Shalgam Benefits: शलजम के फायदे, उपयोग और इसके नुकसान, यहां जानिए विस्तार से।

नाश्ते में बनाए रणवीर बरार की चुकंदर से बनी खांडवी।

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

health hindi recipe

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *