भारत में ऐसा कौन-सा किचन होगा जहां तेज पत्ते का इस्तेमाल खाने में फ्लेवर लाने के लिए नहीं किया जाता होगा। लेकिन शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि तेजपत्ता के ऐसे अनगिनत गुण है, जिसके कारण आयुर्वेद में इसको औषधि के रुप में प्रयोग किया जाता है। वैसे तो तेजपत्ता को सूखे मसाले के रुप में खाने में स्वाद और गंध बढ़ाने के लिए भी डाला जाता है।
लेकिन इसके सिवा ये सिर दर्द, जुकाम , दमा, अरूची जैसे कई बीमारियों से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसलिए, आज हम बेटर बटर के इस लेख में बता रहे हैं कि तेज पत्ता किस प्रकार आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। साथ ही तेज पत्ता के फायदे और उपयोग के बारे में भी यहां हम पूरे विस्तार से बताने वाले है। तो आइये सबसे पहले जानते है, तेजपत्ता के फायदे के बारे में।
Table of Contents
तेजपत्ता जो हम खाने में इस्तेमाल करते हैं वह सुखाए हुए होते हैं। सुखाए हुए पत्ते बाजारों में तेजपात के नाम से बिकते हैं। पत्तियों का रंग जैतूनी हरा तथा ऊपर वाला भाग चिकना, 3 स्पष्ट शिराओं वाला होता है। साथ ही इसका गंध लौंग एवं दालचीनी का सम्मिलित होता है, लेकिन इसका गंध बहुत ही हल्का और मनोरम भी होता है।
तेजपत्ता का पेड़ में कई ऐसे तत्व हैं जिनके कारण आयुर्वेद में तेजपत्ता को औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है वह है, कॉपर, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन। तो चलिए तेजपत्ता के औषधिय गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं कि ये कैसे और किन-किन बीमारियों के लिए उपचार के तौर पर प्रयोग किया जाता है।
आज कल लोगों के लिए सिरदर्द की समस्या आम हो गई है। दिन भर काम का तनाव, भाग-दौड़, कंप्यूटर पर लगातार काम, फोन के स्क्रीन पर लगातार काम, ज्यादा धूप में घूमना, ज्यादा ठंड, ऐसे असंख्य सिर दर्द होने के कारण है। इसके लिए तेजपत्ता का घरेलू उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। 10 ग्राम तेजपत्ता के पत्तों को जल में पीसकर, कपाल पर लेप करने से ठंड या गर्मी से उत्पन्न सिरदर्द से आराम मिलता है।
मौसम बदला कि नहीं बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े सभी सर्दी-जुकाम के परेशानियों से जुझने लगते हैं। चाय पत्ती की जगह तेजपत्ता के चूर्ण की चाय पीने से सर्दी-जुकाम, छीकें आना, नाक बहना, जलन, सिर-दर्द आदि में शीघ्र लाभ मिलता है। इसके अलावा 5 ग्राम तेजपत्ता छाल और 5 ग्राम छोटी पिप्पली को पीसकर, मिलाकर 500 मिग्रा चूर्ण को शहद के साथ चटाने से खांसी और जुकाम में लाभ होता है।
आंख संबंधी बीमारियों में बहुत कुछ आता है, जैसे- सामान्य आँख में दर्द, रतौंधी, आँख लाल होना आदि। इन सभी तरह की समस्याओं में तेजपत्ता से बना घरेलू नुस्ख़ा बहुत काम आता है। तेज पत्ता को पीसकर आंख में लगाने से आँख संबंधी बीमारी से राहत मिलती है।
हर बार जब मौसम बदलता है या ज्यादा ठंड का मौसम आता है, तब दमे की मरीज की परेशानी बढ़ जाती है। तेजपत्ता और पीपल को 2-2 ग्राम की मात्रा में अदरक के मुरब्बे की चाशनी में बुरक कर चटाने से दमा की बीमारी में लाभ मिलता है। इसके अलावा सूखे तेजपत्ता के चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में एक कप गर्म दूध के साथ सुबह-शाम नियमित सेवन करने से सांस संबंधी समस्या में लाभ होता है।
विज्ञान कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी पर लगातार रिसर्च करता आ रहा है, लेकिन इस बीमारी का सटीक इलाज अभी खोजना बाकी है। हां, खान-पीन का ध्यान रखकर और नियमित रूप से व्यायाम करके इससे बचा जा सकता है। साथ ही तेज पत्ता भी कैंसर से बचाव में सहायक खाद्य पदार्थों में से एक है। साथ ही यह कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा भी उत्पन्न करता है। एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी की गई है। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, कि तेजपत्ता के गुण पेट के कैंसर से बचाव करने में सहायक है।
दर्द व सूजन के लिए भी तेज पत्ते के फायदे बहुत हैं। अध्ययन में पाया गया है कि COX-2 नामक एंजाइम की गतिविधि को रोकने का काम कर सकती हैं। इस एंजाइम के कारण शरीर में सूजन बढ़ सकती है। इसके अलावा, इस पत्ते में मौजूद सिनेओल भी सूजन से लड़ने का काम कर सकता है।
तेज पत्ते का उपयोग सेहत व त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी किया जा सकता है। यह बालों की जड़ों को फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण से दूर रख सकता है, क्योंकि यह एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है। इन्हीं गुणों के चलते तेज पत्ते से निकले एसेंशियल ऑयल का प्रयोग रूसी और सोरायसिस से बचाने वाले लोशन में किया जाता है।
तेज पत्ता एंटीफंगल गुणों से भी समृद्ध होता है। यह विशेष रूप से कैंडिडा एल्बीकैंस नाम के यीस्ट संक्रमण के खिलाफ प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसलिए, त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण के लिए तेज पत्ते का एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस बात की पुष्टि एक रिपोर्ट में भी हो चुकी है।
तेज पत्ता घाव को बेहतर रूप से भरने में मदद कर सकता है। इस संबंध में एक वैज्ञानिक शोध भी मौजूद है। हालांकि तेज पत्ते का अर्क ग्रेनुलेशन टिश्यू यानी जख्म को भरने में सहायक कनेक्टिव टिश्यू के विकास में भी मदद कर सकता है। साथ ही तेजपत्ते का अर्क घाव को जल्दी भरने में सहायक हाइड्रॉक्सी प्रोलाइन जैसी जटिल रासायनिक क्रियाओं को भी बढ़ाता है।
वजन कम करने के लिए भी तेज पत्ता खाने के फायदे उठाए जा सकते हैं। तेज पत्ता उन जड़ी-बूटियों में शामिल है, जो भूख को नियंत्रित कर सकता है। इसलिए, इसका सेवन करने के बाद व्यक्ति अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच सकता है और वजन को नियंत्रित रख सकता है। फिलहाल, इस बात की पुष्टि के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
अगर किसी बीमारी के कारण या तनाव के कारण खाने की इच्छा में कमी आई है, तो तेजपत्ता का सेवन इस तरह से करने में जल्दी आराम मिलता है। साथ ही तेजपत्ता का रायता सुबह-शाम पीने से भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है।
तेजपत्ते का उपयोग करने से पहले उसमें मौजूद तत्वों को जानना भी जरूरी है। तेजपत्ते में पाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व जो इस प्रकार हैं:
पोषक तत्वों की मात्रा प्रति 100 ग्राम में
स्वस्थ शरीर के लिए तेजपत्ते का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है, नीचे जानिए इसके कुछ बेहतर उपयोग:
तेजपत्ता का लाभ तो आप जान ही चुके हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन दुष्प्रभाव का कारण भी बन सकता है, जैसे:
प्रिय पाठकों आपने जाना कि तेज पत्ते के फायदे और तेज पत्ता के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं। साथ ही इस लेख से ये भी निष्कर्ष निकाला जा सकता है, कि तेज पत्ते को मसाले के रूप में खाना लाभदायक है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं, अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है, तो डॉक्टर से इलाज जरूर करवाना चाहिए।
साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा कर सकते है, ताकि वो भी तेज पत्ते के फायदे की जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका
Turmeric Tea Benefits: हल्दी की चाय पीने के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि
Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?
Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)