Search

Home / health / Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Black Cumin Benefits

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Marketing Team | मई 25, 2023

काला जीरा आयुर्वेद में एक खास औषधि के रूप में जाना जाता है। पूरे भारत में काले जीरे का इस्तेमाल कई तरह के खान-पान में किया जाता है। यह साधारण जीरे से थोड़ा अलग होता है। आयुर्वेद में इसे अनोखी औषधि के रूप में अंकित किया गया है। पाचन तंत्र की कोई भी परेशानी हो काले जीरे के इस्तेमाल से अवश्य राहत मिलती है। साथ ही प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को इसका सेवन करना बेहद लाभकारी होता है।

 

Black Cumin Benefits

 

इसलिए हम यहां काले जीरे से होने वाले फायदे और काले जीरे के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बात करने वाले है। हालांकि काले जीरे का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीजों को बहुत भी फायदा पहुंचाता है। साथ ही काले जीरे का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। तो आइये जानते है, काले जीरे के फायदे आपको कैसे मिल सकते है।

काला जीरा के फायदे  (Benefits of Black Cumin)

इस लेख में हम आज काला जीरा के फायदे को रिसर्च के आधार पर बता रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार निम्नलिखित हैं।

1. इम्युनिटी को बढ़ाता है काला जीरा (Black cumin boosts immunity)

काला जीरा हमारी बॉडी में मौजूद इम्यून सेल्स को हेल्दी सेल्स में बदल कर ऑटोइम्यून विकारों को दूर करने में सहायक है। काला जीरा हमारे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में बोन मैरो, नेचुरल इंटरफेरॉन और रोग-प्रतिरोधक सेल्स की भी मदद करता है। साथ ही यह थकान और कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ शरीर में ऊर्जा का संचार भी करता है और उसे मजबूत भी बनाता है।

2. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है काला जीरा (Black cumin is beneficial in cold)

जुकाम, कफ, नाक बंद होने या श्वास नली में तकलीफ होने जैसी सर्दी-जुकाम की समस्या में काले जीरे का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। यह बॉडी से बलगम निकालने में मदद करता है। साथ ही कफ से बंद नाक के लिए काला जीरा इन्हेलर का भी काम करता है। हालांकि ऐसी स्थिति में थोड़ा सा भुना जीरा रूमाल में बांध कर सूंघने से आराम मिल जाता है। साथ ही अस्थमा, काली खांसी, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी से होने वाली सांस की बीमारियों में भी यह काला जीरा फायदेमंद है।

3. वजन को कम करता है काला जीरा (Black cumin reduces weight)

लगातार 3 महीनों तक काले जीरे का सेवन करने से शरीर में जमा हुए अनावश्यक फैट घटाने में काफी सफलता मिलती है। काला जीरा फैट को गला कर अपशिष्ट पदार्थों के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। साथ ही इस तरह से आपको चुस्त-दुरुस्त बनाने में भी सहायक साबित होता है। इसमें मौजूद मूत्र-वर्धक प्रभाव की वजह से भी इसका नियमित सेवन वजन कम करने में सहायक साबित होता है।

4. पेट दर्द में राहत दिलाता है काला जीरा (Black cumin gives relief in stomach)

पेट व आंत से जुड़ी परेशानियों के लिए भी काला जीरा फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार काले जीरे से पेट फूलने, उल्टी और जी-मितलाने की परेशानी से राहत मिलती है। इसके अलावा, काला जीरा में मौजूद एनाल्जेसिक प्रभाव दर्द को कम करता है, यह तो हम बता ही चुके हैं। ऐसे में काले जीरे को पेट दर्द के लिए भी उपयोगी माना जा सकता है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद है काला जीरा (Black cumin is beneficial for the skin)

काला जीरा के फायदे स्किन से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी देखे जा सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक काला जीरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ ही वूंड हीलिंग और स्किन पिगमेंटेशन को कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है। साथ ही ये गुण सोरायसिस, ​मुंहासे, घाव, जलन, सूजन और पिगमेंटेशन यानी काले दाग धब्बों की समस्या से राहत दिला सकता है। इसलिए काला जीरा का पेस्ट एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में लगाने से राहत मिल सकती है। साथ ही काला जीरा का पानी पीने से स्किन ग्लो भी करने लगता है।

6. बालों के लिए लाभकारी है काला जीरा (Black cumin is beneficial for hair) 

काले जीरे के फायदे बालों पर भी नजर आ सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक काले जीरे के पानी से बाल धोने और उसके बाद जीरे के तेल को बालों में लगाने पर बालों में चमक, बनावट में सुधार और बालों की समस्याओं में कमी आ जाती है। साथ ही ऐसे में बालों की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति इसके तेल और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

काला जीरा में पोषक तत्व (Nutrients in Black Cumin)

नीचे तालिका के माध्यम से काले जीरे में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में आज हम बता रहे है.

पोषक तत्व मूल्य प्रति 100 ग्राम में

  • ऊर्जा- 400 kcal
  • प्रोटीन- 16.67 g
  • टोटल लिपिड (फैट)- 33.33 g
  • कार्बोहाइड्रेट- 50 g
  • आयरन- 12 mg

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आपकी त्वचा पर भी कील, मुहांसे और झुर्रियां आ रही है, तो आज ही इस काले जीरे का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। साथ ही ये काला जीरा पेट और पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए कई लोग इस काले जीरे का पानी पीना पसंद करते है। यदि आप भी आज से ही इस काले जीरे का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, तो निश्चित ही आपको इस जीरे का लाभ मिलेगा।

साथ ही आप इस काले जीरे के पानी से बालों की सफाई भी कर सकते है, जिसके बाद बाल झड़ना और टूटना रूक जायेगा। साथ ही ये बेटर बटर का लेख आपको पसंद आया है, तो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे शेयर कर सकते है। और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़िए: 

Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग

Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Benefits of Herbal Tea: हर्बल चाय के हैं 10 गज़ब के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Quick Home Remedy For Stomach Pain: यह जीरा वॉटर पाचन को बढ़ावा देने में कर सकता है मदद

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *