पूरे हिंदुस्तान में चाय बड़े ही चाव से पी जाती है। वहीं, जीवनशैली में निरंतर हो रहे बदलाव के कारण चाय पीने के तौर-तरीकों में भी काफी बदलाव हुआ है। खासकर, हेल्थ के प्रति सचेत रहने वाले लोगों में विभिन्न प्रकार की चाय का चलन देखा गया है, जिसमें हर्बल चाय भी शामिल है। हर्बल चाय कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, जो हमारी बॉडी के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है। यही वजह है कि हम इस लेख में हर्बल चाय के फायदे (Herbal Tea Benefits) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है हर्बल चाय हमें किन-किन समस्याओं में फायदा पहुंचा सकती है।
Table of Contents
हर्बल चाय विभिन्न प्रकार के पौधों की पत्तियों, फूलों, जड़ों और बीजों को इकट्ठा कर तैयार की जाती है। यह आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली चाय (काली चाय, हरी चाय व ओलोंग चाय) जिसमें कैमेलिया साइनेंसिस की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है, उनसे ये अलग होती है। ये उन हर्बल सामग्रियों से तैयार की जाती है, जिनमें आम चाय पत्ती का यूज यानी कैमेलिया साइनेंसिस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ये कई प्रकार के होते हैं और इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। कैमोमाइल चाय, लेमन बाम चाय, पुदीने की चाय आदि कुछ आम हर्बल चाय के नाम हैं।
हर्बल चाय एक आयुर्वेदिक चाय है जो सामान्य चाय की तरह ही बनाया जाता है। हर्बल चाय का उपयोग आज से नहीं बल्कि सदियों से किया जा रहा है। इस चाय में बहुत सारे पोषक तत्व और खनिज उपस्तिथ रहते है, ये स्वास्थ्य से संबंधित समस्या को रोकने में मदद करता है। हर्बल चाय को रोजाना अन्य चाय की जगह सेवन करने से बहुत से लाभ होते है। हर्बल चाय के फायदे (Herbal Tea Benefits) संक्रमण से बचाव करने में, डायबिटीज नियंत्रित करने में, वजन कम करने में, पेट की समस्या को ठीक करने में, तनाव को कम करने व त्वचा आदि से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
कैमोमाइल चाय के फायदे (Chamomile Tea Benefits) एंग्जायटी से राहत और बेहतर नींद दिलाने में मिल सकता है। क्योंकि कैमोमाइल चाय में मौजूद एपिजेनिन नामक फ्लेवोनोइड में नींद का प्रभाव बढ़ाने वाले सेडेटिव प्रभाव मौजूद होते हैं, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है। साथ ही कैमोमाइल चाय में दिमाग को शांत करने वाले एंटीकन्वल्सेंट गुण भी पाए जाते हैं। साथ ही 20 लोगों पर किए गए एक शोध में पाया गया है कि कैमोमाइल चाय का सेवन करने के बाद लोग लगभग डेढ़ घंटे की गहरी नींद लेने में सफल रहे है।
हरी चाय (Green Tea) भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए हरी चाय का सेवन करते हैं। परंतु आप मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर में टॉक्सिन के लेवल को कंट्रोल में करती है। साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी बूस्ट करने में मदद करती है। आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद करती है। इसका सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत रहती है।
चिंता को दूर करने में भी हर्बल चाय लाभकारी साबित हो सकती है। इसके लिए लेमन बाम चाय का भी सेवन किया जा सकता है। दरअसल, एक शोध में साफ तौर से जिक्र मिलता है कि लेमन बाम चाय के फायदे (Lemon Balm Tea Benefits) ना सिर्फ चिंता, बल्कि अवसाद की स्थिति में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस शोध में चिंता और अवसाद के लिए लेमन बाम चाय को एक वैकल्पिक उपचार भी माना गया है।
रूइबोस की चाय यदि रोजाना पीते है तो कैंसर के खतरे को कम करने में आपको मदद कर सकती है। एक टेस्ट-ट्यूब स्टडी में ये सामने आया है कि रूइबोस की चाय (Rooibos Tea) में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट क्वेरसेटिन और ल्यूटोलिन कैंसर कोशिकाओं को ख़त्म करने और ट्यूमर के विकास को रोकने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि किसी भी मनुष्य पर हुई स्टडी में ये बात अभी तक सामने नहीं आई है।
सेज की चाय (Sage Tea) एकाग्रता को बढ़ावा देने और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए अच्छा माना जाता है। इस चाय को ‘थिंकर की चाय’ भी कहा जाता है। इस चाय को ताजे सेज की पत्तियों से तैयार किया जाता है। यह चाय सभी पोषक तत्वों से भरपूर है और आपके स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जादू समान है। इस चाय का सेवन प्रतिरक्षा बढ़ाने और वायरस से बचने के लिए किया जा सकता है। यह इम्युनिटी बूस्टर सबसे अच्छी जड़ी-बूटियों में से एक है।
वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है, अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन। वहीं एक शोध में इस बात का पता चला है कि हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ अधिकतर कार्बोहाइड्रेट के रूप में होते हैं, जिनमें शुगर और स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है। वहीं गुड़हल की चाय (Hibiscus Tea) शरीर में एमीलेज एंजाइम द्वारा स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को रोककर, शरीर में शुगर और स्टार्च की मात्रा को नियंत्रित करती है, जिससे वजन को कम करने में सहयोग मिल सकती है।
पुदीने की चाय के फायदे (Benefit of Peppermint Tea) सिरदर्द से राहत दिलाने और बीमारी के लक्षण कम करने में मदद कर सकते हैं। सिरदर्द को दूर करना हो, तो कई लोग चाय पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में पुदीने की चाय का सेवन किया जा सकता है। कहा जाता है कि पुदीने की चाय तनाव कम करके इसके कारण होने वाले सिरदर्द और माइग्रेन से राहत दिला सकती है। दरअसल पुदीने में मेंथॉल कंपाउंड होता है जो एंटीहेडेक गुण प्रदर्शित करता है। यह गुण सिर दर्द कम करने में मदद कर सकता है।
थाइम चाय के फायदे (Thyme Tea Benefits) तो बहुत सारे है लेकिन ये विशेषकर आँखों के लिए लाभकारी होते है, क्योंकि थाइम की चाय में ऐंटिफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो आंख आना और गुलाबी आंख सहित कई प्रकार के आंखों के संक्रमण से लड़ सकते हैं। अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो एक कप थाइम की चाय बनाकर पियें। यह निश्चित रूप से आपको किसी भी तरह के आंखों के संक्रमण से सुरक्षित रहने में मदद करेगा।
अधिकतर महिलाएं रैस्पबेरी चाय के फायदे (Raspberry Tea Benefits) खासकर प्रेगनेंसी के दौरान उठाती है, क्योंकि रैस्पबेरी की पत्तियों को बहुत ही गुणकारी माना जाता है। आमतौर पर विदेशी महिलाएं ही प्रेगनेंसी के दौरान रैस्पबेरी की चाय पीना पसंद करती है। साथ ही इस रैस्पबेरी की चाय पीने से महिलाओं की कई सामान्य समस्याएं दूर हो जाती हैं, इसलिए बहुत सारे लोग इसे ‘वीमेन हर्ब’ भी कहते हैं।
इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, उलझन, चक्कर आना, जी मिचलाना, डायरिया आदि में आराम मिलता है। इसके अलावा ये पेल्विक अंगों को भी स्वस्थ रखती है, जिससे महिलाओं को फायदा मिलता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून बढ़ाता है और एनीमिया को दूर रखता है।
लैवेंडर चाय जब आप पीते हैं, तो एंटीऑक्सिडेंट विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का काम करते हैं जो हानिकारक दुष्प्रभावों का कारण बन सकते हैं। लैवेंडर चाय के फायदे (Lavender Tea Benefits) तो बहुत है लेकिन ये एंटीऑक्सिडेंट प्रदूषण, अत्यधिक शराब और धूम्रपान के कारण मुक्त कणों को खत्म करने में प्रभावी हैं।
मुक्त कण मानव कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें ऑक्सीडेटिव तनाव के रूप में जाना जाने वाली प्रक्रिया के माध्यम से उत्परिवर्तित या नीचा दिखाने का कारण बनते हैं। मुक्त कण कुछ प्रकार के कैंसर के बढ़ते जोखिम से जुड़े हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
प्रिय पाठकों हमने हर्बल चाय के फायदे में बारे में लगभग सभी जानकारियां दे दी है। इस हर्बल चाय के बारे में हमने ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे वजन को नियंत्रण, आंखों के लिए फायदेमंद और बॉडी को डिटॉक्सिफाई आदि करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही हमने ये भी विशेष रूप से व्याख्या की है कि कैसे तनाव और पाचन तंत्र को अच्छे से मजबूत कर सकते है।
उम्मीद है इस आर्टिकल में आपको हर्बल चाय के फायदों से जुड़ी सभी जानकारियां मिल गई है। साथ ही अगर ये लेख अगर पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी हर्बल टी से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
वजन कम करनें के लिए विभिन्न प्रकार की चाय
5 Best Teas For Weight Loss: वजन कम करने के लिए पिएं विभिन्न प्रकार की चाय
Do Detox Diets Really Help With Weight Loss- क्या डिटॉक्स डाइट से वास्तव में वजन घटता है?
Rujutas Body Weight Facts: रुजुता दिवेकर के 3 सुझाव जिनसे कभी नहीं बढ़ेगा अनचाहा वज़न
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)