Search

Home / hindi recipe / Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी

Bread Halwa Recipe in Hindi

Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी

Marketing Team | मई 17, 2023

ब्रेड दुनिया भर में बहुत ही आराम से मिलने वाली सामग्री है, यह एक ऐसी सामग्री है जिसे बनाने के लिए आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। ब्रेड आमतौर पर लोगों के घरों उपलब्ध होती है, इसकी खास बात यह है कि थोड़ी सी रचनात्मकता के साथ इसे पूर्ण भोजन में बदला जा सकता है। आमतौर पर लोग टोस्टर में ब्रेड को सेंक लेते हैं और इस पर मक्खन लगाकर खाना पसंद करते हैं, मगर कुछ लोग इसे फैंसी बनाने के लिए ग्वाकोमॉल का इस्तेमाल करते है।

 

Bread Halwa Recipe in Hindi

 

इस तरीके से आप एक झटपट तैयार होने वाला स्नैक बना सकते है। लेकिन ब्रेड को विस्तृत व्यंजनों में भी बदला जा सकता है जैसे ब्रेड से बनने वाला हलवा की रेसिपी। जी हां, यूट्यूब पर कुक विथ पारुल द्वारा ब्रेड हलवा की पूरी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप करके बताई गई है, जिसे आप अपने घर में भी असानी से बना सकते है, तो आइये जानते है ब्रेड हलवा की रेसिपी के बारे में।

यहां वीडियो देखें:

 

 

ऐसे बनाए ब्रेड हलवा की रेसिपी:

सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस – 8 पीसी
  • दूध – 500 मिली
  • सूखे मेवे
  • चीनी – 125 ग्राम
  • इलायची पाउडर – 3 पीसी
  • घी – 5 बड़े चम्मच

ब्रेड हलवा बनाने की आसान विधि:

  • अब ब्रेड के सभी स्लाइस को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें, 4 टेबल स्पून घी डालकर पिघलाएं।
  • घी पिघलने के बाद घी में सूखे मेवे डालकर धीमी से मध्यम आंच पर अच्छे से भून लें।
  • अब सभी ब्रेड के टुकड़ों को पैन में डालकर अच्छी तरह सुनहरा होने तक भूनें।
  • ब्रेड के टुकड़े गोल्डन होने के बाद 500 मिली दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब ब्रेड को मैश करके धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं।
  • अब इसमें 125 ग्राम चीनी, इलायची पाउडर, थोड़े से मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब 1 टेबल स्पून घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • 4 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए और हलवा परोसने के लिए तैयार है।
  • अब आपका लाजवाब ब्रेड हलवा पूरी तरह से तैयार है, और आप इसका आनंद ले सकते हैं।

 

 

 

 

अगर आप भी कई तरह के हलवे खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपनी रसोई में ब्रेड हलवा की रेसिपी को जरूर बनाए। साथ ही ये ब्रेड का हलवा बनाना बहुत ही आसान है, जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। अगर आपको बेटर-बटर पर ये रेसिपी पसंद आई हो तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें, ताकि वो भी ब्रेड हलवा की रेसिपी को बनाकर इसका आनंद उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

काली गाजर से बना हलवा हो रहा है वायरल, लोगों ने इसे सीमेंट कहा

गाजर का हलवा खाने के फायदे के साथ जानिए हलवा बनाने का आसान तरीका

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Ranveer Brars Mutton Kofta Curry: डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *