Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Gajar Ka Halwa Benefits: गाजर का हलवा खाने के फायदे के साथ जानिए हलवा बनाने का आसान तरीका
भारत में भी मीठा खाने वालों की कमी नहीं है। मौसम कोई भी हो, जब तक थाली में कुछ मीठा न हो मज़ा नहीं आता, और अगर मौसम सर्दियों का हो तो मीठे का मतलब हो जाता है गाजर का हलवा। जिस गाजर से पूरी दुनिया में तीखे व्यंजन बनाये जाते है, उसी गाजर से हमारे देश के घरों में बनता है मीठा-मीठा गाजर का हलवा। क्या आप भी जानना चाहते हैं गाजर का हलवा कैसे बनता है? इससे पहले जानते हैं गाजर के हलवे का इतिहास।
गाजर के हलवे की शुरुआत को मुग़ल काल से जोड़कर देखा जाता है, और तब से आज तक इसकी मिठास लोगों के दिलो-दिमाग से उतर नहीं पाई है। हमारे देश में गाजर के हलवे का सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है। सर्दियों में पड़ने वाले लगभग हर वार-त्यौहार पर, खासतौर पर शादियों में और महाशिवरात्रि पर गाजर का हलवा विशेष रूप से बनाया जाता है।
गाजर के हलवे की मांग को देखते हुए बाजार में लगभग हर छोटी-बड़ी हलवाई की दुकान पर आप इसे बिकता हुआ देख सकते है पर चूंकि उसमें स्वच्छता और शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती, इसलिए इसे घर पर बनाना ही बेहतर होता है। अगर अब आप सोच रहे हैं कि गाजर का हलवा कैसे बनता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे gajar ka halwa recipe in Hindi जिससे आप कुछ ही समय में घर पर ही गाजर का स्वादिष्ट और पौष्टिक हलवा बना सकते है। सबसे पहले आइये जान लेते है गाजर के हलवे के कुछ फायदे।
Table of Contents
गाजर का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक अत्यंत पौष्टिक व्यंजन भी है। गाजर के फायदे तो हम सभी जानते है कि किस तरह यह हमारे बाल, आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है, पर जब इसी गाजर को हलवे के रूप में दूध और घी के साथ मिलाकर काजू, बादाम और किशमिश जैसे मेवों के साथ धीमी आंच पर पकाकर परोसा जाता है, तो इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।
गाजर के हलवे में ये सभी स्वास्थ्यवर्धक गुण इसमें डाली जाने वाली विभिन्न तरह की सामग्रियों से आते है। तो आइये जानते है गाजर का स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है।
गाजर का हलवा बनाने के लिए विभिन्न तरह की सामग्री की आवश्यकता होती है। मान लीजिये कि हमें चार व्यक्तियों के लिए गाजर का हलवा बनाना है तो उसके लिए सामग्री की आवश्यकता कुछ इस प्रकार होगी।
सामग्री की मात्रा हलवा खाने वाले लोगों की संख्या के अनुसार बढ़ाई जा सकती है। ऊपर बताई गई सामग्री की उचित मात्रा सुनिश्चित करने के बाद नीचे दी गई विधि के अनुसार गाजर का हलवा तैयार करें।
Tips: चीनी अंत में डालने से गाजर का हलवा मुलायम बनता है।
गाजर का हलवा तैयार होने पर गरमा-गरम सर्व करें। बनने के बाद, गाजर का हलवा बनाकर फ्रिज में रखने पर यह काफी समय तक खराब नहीं होता। इसे भोजन के बाद मिठाई के रूप में खाया जा सकता है। ठंडा गाजर का हलवा ठंडी वनीला आइसक्रीम के साथ खाने पर स्वाद बढ़ जाता है।
गाजर का हलवा ऐसी स्वादिष्ट मिठाई है, जो भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देशों में भी बड़े चाव से खाई जाती है। अलग-अलग स्थानों पर इसे गजोरेर हलुआ, गजरेला, गाजर पाक इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है। ऊपर बताई गई gajar ka halwa recipe in hindi के अनुसार आप घर पर ही आसानी से गाजर का हलवा बना सकते है। गाजर का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। सर्दियों में पोषण की आपूर्ति के लिए गाजर के जूस का सेवन भी आप कर सकते है। गाजर के जूस की आसान विधि यहां से देखें।
यह जरूर पढ़िए:
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
डिस्क्लेमर: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)