Search

Home / hindi recipe / Apple Halwa Recipe: बेहद ही जायकेदार होता है सेब का हलवा, जानें बनाने की आसान विधि

कैसे बनाएं सेब का हलवा रेसिपी

Apple Halwa Recipe: बेहद ही जायकेदार होता है सेब का हलवा, जानें बनाने की आसान विधि

Marketing Team | फ़रवरी 8, 2023

ताजे फल सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही फलों में विटामिन और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा में निखार के साथ ही कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक को फलों की सेवन की सलाह दी जाती हैं। इन फलों में सेब को काफी पौष्टिक माना जाता है। प्रतिदिन नाश्ते में एक सेब के सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिलता है और इम्यूनिटी मजबूत रहती है। हालांकि रोज सेब खाना बोरिंग लग सकता है। बच्चे अक्सर फल खासकर सेब खाने से मना कर देते हैं।

 

Apple Halwa Recipe

 

साथ ही बुजुर्गों को सेब चबाकर खाने में अधिक मेहनत लगती है। इस कारण बाजार से आए सेब रखे रखे सूख जाते हैं और ताजापन खत्म हो जाता है। अगर आपके घर पर भी सेब है और उसे कोई खा नहीं रहा, तो सेब की लजीज डिश बनाकर सभी को सर्व करें। इसलिए आज हम आपको सेब के हलवे को बनाने की विधि बताने जा रहे है, जिसे बनाना काफी आसान है। तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं सेब का हलवा

 

कैसे बनाएं सेब का हलवा रेसिपी (How to Make Apple Halwa Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सेब- 5
  • घी- दो बड़े चम्मच
  • चीनी- पांच चम्मच
  • दूध- एक कप फुल क्रीम
  • दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच
  • नारियल का पाउडर- दो चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स
  • इलायची पाउडर

 

सेब का हलवा बनाने की आसान विधि:

 

  • सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब का छिलका उतार लें।
  • अब सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून कर अलग कर लें।
  • इसी कड़ाही में कटे हुए सेब डालकर मध्यम आंच में पांच मिनट तक पकाएं।
  • कड़ाही में दूध डालें और कम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। इस दौरान मिश्रण को चलाते रहें।
  • दूध में सेब के टुकड़े स्मैश करते रहें। अब चीनी डालें।
  • कुछ मिनट के बाद दालचीनी पाउडर, नारियल पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को मिलाएं।
  • जब मिश्रण अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक भुन जाए तो गैस बंद कर दें।
  • एक कटोरी में हलवा परोसें, ऊपर से रोस्टेड बादाम से गार्निश करें।
  • स्वादिष्ट और सेहतमंद सेब का हलवा तैयार है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप कुछ जायकेदार खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सेब का हलवा रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी सेब का हलवा आसानी से खा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

 

यह जरूर पढ़िए:

Kacchi Haldi Ka Halwa Recipe: सर्दी में खाएं कच्ची हल्दी का हलवा, जानें बनाने की आसान विधि

Makhana Halwa Recipe: दिन में एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं मखाना का हलवा, जानें विधि

Matar Halwa Recipe: आज ही अपने घर में बनाकर खाएं मटर का हलवा, भूल नहीं पाएंगे स्वाद!

Kele Ka Halwa Recipe: झटपट ऐसे बनाएं केला का हलवा, यहां जानें बनाने का तरीका

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *