Search

Home / hindi recipe / Matar Halwa Recipe: आज ही अपने घर में बनाकर खाएं मटर का हलवा, भूल नहीं पाएंगे स्वाद!

कैसे बनाएं मटर का हलवा

Matar Halwa Recipe: आज ही अपने घर में बनाकर खाएं मटर का हलवा, भूल नहीं पाएंगे स्वाद!

Marketing Team | अगस्त 23, 2022

आपने हरी मटर की चाट, सब्जी या परांठा तो खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने मटर के हलवे का स्वाद चखा है? जी हां, हरी मटर का हलवा भी बनाया जाता है। ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं, तो भी आप ये डिश अपनी रसोई में बना सकते है। साथ ही इस हलवे को आसानी से बना भी सकते है। तो आइये बिना देर किए जानते है, मटर का हलवा कैसे बनाते है।

 

Matar Halwa Recipe

 

कैसे बनाएं मटर का हलवा (How to Make Matar Halwa Recipe)

सामग्री:

 

  • हरी मटर के दाने- 3 कप
  • देसी घी- 3 चम्मच
  • दूध- आधा लीटर
  • मावा- आधा कप
  • बूरा या चीनी- आधा कप
  • बादाम- 5 से 6 कटा हुआ
  • काजू- 5 से 6 कटा हुआ
  • अखरोट- 5 से 6 कटा हुआ
  • किशमिश- 5 से 6
  • पिस्ता- 3 से 4 कटा हुआ
  • नारियल बुरादा- 3 चम्मच
  • मखाने- 5 से 6 कटा हुआ
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • केसर के धागे

मटर का हलवा बनाने की आसान विधि:

 

  • मटर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को छील लें और दानों को अच्छे से धोलें।
  • आप फ्रोजन मटर भी ले सकते है।
  • थोड़े से दूध के साथ मटर के दानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • पेस्ट नहीं बनाना है।
  • अब पैन या कड़ाही लें और उसमें दूध और मटर के मिश्रण को अच्छे से धीमी आंच पर भून लें।
  • इसमें घी डालें और फिर चलाते हुए भूनें।
  • पानी जब तक सूख न जाए, तब तक भूनें।
  • अब इसमें बूरा, दूध और बारीक कटे काजू, पिस्ता-बादाम, किशमिश, मखाने, अखरोट और नारियल बुरादा डालें और मिलाएं।
  • इसमें खोया या मावा डाल कर मिलाएं और भूनें।
  • अब इसमें इलायची पाउडर और केसर मिक्स करें।
  • आपका हलवा अब तैयार है।
  • इसे गार्निश करने के लिए बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें।

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप तरह तरह के हलवे खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में मटर का हलवा बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि ये हलवा घर में आसानी से बन जाता है, इसके अलावा ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट भी लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मटर का हलवा का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Kele Ka Halwa Recipe: झटपट ऐसे बनाएं केला का हलवा, यहां जानें बनाने का तरीका

Atta Halwa Recipe: मिठाई खाने का मन करे तो घर में झटपट बनाएं ये आटे का हलवा

Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी

काली गाजर से बना हलवा हो रहा है वायरल, लोगों ने इसे सीमेंट कहा

Mango Halwa Recipe: बरसात में घर में बनाकर खाएं आम का हलवा, सभी को आएगा पसंद

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *