Search

Home / hindi recipe / Motichoor Ladoo Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं मोतीचूर के लड्डू

कैसे बनाएं मोतीचूर के लड्डू

Motichoor Ladoo Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं मोतीचूर के लड्डू

Marketing Team | अगस्त 23, 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। उदया तिथि के आधार पर इस साल 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। साथ ही गणेश महोत्सव का पर्व चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता है।

 

Motichoor Ladoo Recipe

 

ऐसे में बप्पा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाते हैं। साथ ही ऐसी ही चीजों में मोतीचूर के लड्डू का नाम भी शामिल है। तो आइए जानते हैं भगवान गणपति को प्रसन्न करने के लिए घर पर कैसे बनाएं मोतीचूर के लड्डू का प्रसाद।

कैसे बनाएं मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी (How to Make Motichoor Ladoo Recipe)

 

सामग्री:

 

  • बेसन- 2 कप
  • हरी इलायची- 1 टीस्पून
  • फूड कलर- ½ टीस्पून
  • दूध- 1 लीटर
  • घी -6 कप
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी
  • चीनी- 3 कप
  • पानी- 4 कप

मोतीचूर के लड्डू बनाने की आसान आसान वि​धि:

 

  • मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चीनी की चाशनी बनाएं।
  • जिसके लिए सबसे पहले एक बड़े पैन को मध्यम आंच पर रखकर उसमें पानी गर्म करके चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक यह पूरी तरह से पिघल न जाए।
  • इसके बाद इसे उबलने दें और दूध मिलाएं और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • उबलते समय यदि झाग आए तो उसे हटा दें।
  • फिर तब तक पकाएं जब तक एक समान गाढ़ापन न आ जाए।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और ऑरेंज फूड कलर डालें और धीरे-धीरे चलाकर अलग रख दें।
  • अब एक बड़े बाउल में बेसन और दूध को तब तक मिक्स करें जब तक कि यह मुलायम न हो जाए।
  • इसमें बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब एक गहरे फ्रांइग पैन में घी गर्म कर लें।
  • अब कलछुल की मदद से तेल के ठीक ऊपर एक छेद बनाकर उसमें थोड़ा बैटर डालें।
  • इसे गर्म तेल में डालकर तबतक पकाएं जब तक वह गोल्डन कलर का और सॉफ्ट न हो जाए।
  • अतिरिक्त तेल को निकालने के लिए इसे टीशू पर रखें।
  • अब इसे चीनी की चाशनी में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें और इससे छोटे और मीडियम साइज के लड्डू बनाएं।
  • आप इसे तुरंत सर्व कर सकते हैं या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके बाद में भी खा सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप गणेश चतुर्थी में बप्पा को लड्डू का भोग लगाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस लड्डू को घर पर आसानी से बना सकते है, साथ ही ये खाने में स्वादिष्ट भी होता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस लड्डू को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Modak Recipes: इस गणेश चतुर्थी इन 12 तरीकों के मोदक से लगाएं बप्पा को भोग।

इस गणेश चतुर्थी इन 10 रेसिपीज के साथ करें बप्पा का स्वागत।

बॉलीवुड ने कुछ ऐसे किया गणपति बप्पा को आमंत्रित

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *