Search

Home / hindi recipe / Kele Ka Halwa Recipe: झटपट ऐसे बनाएं केला का हलवा, यहां जानें बनाने का तरीका

Kele Ka Halwa Recipe in Hindi

Kele Ka Halwa Recipe: झटपट ऐसे बनाएं केला का हलवा, यहां जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | अगस्त 2, 2022

जैसे केला हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, उसी तरह केले का बना हलवा भी टेस्ट से भरपूर होने के साथ ही काफी पौष्टिक होता है। इसलिए आज हम आपको केले का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। वैसे तो घरों में मूंग का हलवा, आटे का हलवा, गाजर का हलवा आदि तो बनता ही बनता है। लेकिन कम ही लोगों ने केले के हलवे का स्वाद चखा होगा। जिसे बनाना भी बहुत आसान है। तो आइये जल्दी से जानते है केला का हलवा कैसे बनाते है।

 

Kele Ka Halwa Recipe

 

कैसे बनाएं केले का हलवा बनाने की रेसिपी (How to Make Banana Halwa Recipe)

 

सामग्री:

 

  • पके केले- 3
  • रवा – 1 कप
  • केसर – 1 चुटकी
  • चीनी – 1 कप
  • इलायची पाउडर – 1 चम्मच
  • दूध पानी का मिश्रण – 3 कप
  • काजू- 8 से 10
  • किशमिश- 1 चम्मच
  • घी – 2 चम्मच

 

 

केले का हलवा बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले केले का हलवा बनाने के लिए एक कड़ाही में घी डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
  • इसके बाद केले के छिलके उतार लें और उनके टुकड़े कर एक बाउल में डालकर ठीक तरह से मैश कर लें।
  • जब कड़ाही का घी पिघल जाए तो उसमें काजू और किशमिश को डालकर भून लें।
  • इसके बाद इसमें रवा डालें और उसे तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
  • अब एक बाउल में दूध पानी डालें और उसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालकर घोल लें।
  • इसके बाद इसमें मैश किए हुए केले डाल दें।
  • अब एक अलग बर्तन में इस मिश्रण को डालकर पकाएं।
  • इसे तब तक पकाना है जब तक कि इसमें एक उबाल न आ जाए।
  • इसके बाद केले-दूध के इस मिश्रण को भुने हुए रवे में डालकर करछी से अच्छे से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इसे चलाते हुए तब तक पकाना है जब तक कि रवा सारा गीलापन न सोख ले।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और हलवे को ढककर रख दें।
  • अब आपका स्वादिष्ट केले का हलवा बनकर तैयार हो चुका है, इसे सर्व कर सकते है।

 

 

अगर आप कई तरह के हलवे खाकर बोर हो गए है, तो आज ही अपने किचन में केला का हलवा बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि ये हलवा खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये बनाना भी बेहद ही आसान है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Raw Banana Benefits and Side Effects- कच्चे केले के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Atta Halwa Recipe: मिठाई खाने का मन करे तो घर में झटपट बनाएं ये आटे का हलवा

Mango Halwa Recipe: बरसात में घर में बनाकर खाएं आम का हलवा, सभी को आएगा पसंद

काली गाजर से बना हलवा हो रहा है वायरल, लोगों ने इसे सीमेंट कहा

Bread Halwa Recipe: कुछ खाना है अलग तो अपने घर में बनाए ब्रेड का हलवा, जानें पूरी रेसिपी

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *