Home / Uncategorized / Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग
किचन में रखे मसाले हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये ना सिर्फ हमारे व्यंजनों का स्वाद और रंग बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को लाभ भी प्रदान करते है। हालांकि भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए रोजाना हम कई तरह के मसालों के लिए गाइड (Guide to Spices) को प्रयोग में लाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये मसाले सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी विशेष लाभदायक हो सकते है। आयुर्वेद में भारतीय मसालों के अनेक फायदों का जिक्र मिलता है। दुनिया भर के कई शोधकर्ताओं ने इसे साबित भी किया है।
यदि आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए अपने स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो भारतीय मसाले (Indian Spices) इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना प्रयोग में लाए जाने वाले कई मसालों में एंटीऑक्सिडेंट और कई प्रकार के अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। तेजपत्ता, इलाइची, काली मिर्च से लेकर कलौंजी, जीरा और गरम मसाला तक, भारतीय मसालों को स्वाद और सेहत का खजाना माना जाता है। इनका नियमित सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षा दे सकता है। तो आइये जानते है कि मसालों के लिए गाइड (Guide to Spices) के रूप में किन मसालों को आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
Table of Contents
भारत के प्रमुख मसालों (Major Spices) में से एक है काली मिर्च। इस काली मिर्च के बिना रसोई की लगभग डिश अधूरी मानी जाएगी। हालांकि आपलोग काली मिर्च के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो जानते ही है। काली मिर्च कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कमाल साबित हो सकती है। इसके साथ हबी काली मिर्च को खड़े मसालों में शामिल किया जा सकता है। काली मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। काली मिर्च में कई एंटी बैक्टीरियल भी गुण पाए जाते हैं।
स्वाद: तेज तीखा, गर्म और कड़वा
उपयोग: लाल चाय, सब्जी, चिकन और मटन आदि।
भारतीय खाने में जीरे का प्रयोग खूब किया जाता है। इसका स्वाद और सुगंध बेहतरीन जायका देता है। खासकर जीरा भारतीय मसालों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए जीरे का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता रहा है। साथ ही जीरे को खाने बनाने की कई तकनीकों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल तेल में भूनकर करते है, वहीं कुछ लोग पीसकर इसका इस्तेमाल करते हैं। जीरे को कई ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल किया जाता है।
स्वाद: कड़वा, गर्म
उपयोग: सूप, सब्जी, दाल, रायता, सलाद, जूस आदि में।
भारतीय व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची को हमेशा इस्तेमाल में लाया जाता है। क्योंकि इलाइची हरेक रसोई में पाए जाने वाला एक आम मसाला है। इलायची आपके खाने को और भी सुगंधित और खुशबूदार बना सकती है। इलायची खाने को बेहद ही स्वादिष्ट बना सकती है। इलायची का इस्तेमाल मिठाई बनाने, कई तरह की चाय और दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर आप भी इसे अपने रोजाना खाना बनाने वाले मसालों में इसे इस्तेमाल करते हैं तो निसंदेह आपका खाना स्वादिष्ट होगा।
स्वाद: गर्म, मसालेदार और मीठा
उपयोग: चाय, मिठाई और भारतीय व्यंजनों में।
तेजपत्ता का उपयोग भी काली मिर्च, दालचीनी या इलायची की भांति सुगंध व स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। विशेष रूप से इसका सेवन कफ प्रधान रोगों, अपचता, उदर रोग व पाचनतंत्र संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद रहता है, लेकिन इसके ज्यादा पुराने पत्तों से खुशबू निकल जाती है। सब्जी में खड़े गरम मसाले के साथ व पुलाव में इसका प्रयोग खूब होता है। पिसा मसाला भूनने से पहले कड़ाही में तेल में इसके 2-3 पत्ते डालें। फिर मसाला भून कर सब्जी डालें। स्वाद बढ़ जाएगा।
स्वाद: तीखा और गर्म
उपयोग: खीर, ब्लैक टी, बिरयानी, चिकन और मटन करी व पुलाव।
कलौंजी के दाने सरसों के बीज की तरह होते हैं। उनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इस के अलावा कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि भी होते हैं। अचार बनाने में भी इसका प्रयोग होता है, लेकिन इसके बिना आम का अचार अधूरा है। इसके अलावा नान, पूरी बनाते समय इसके थोड़े दाने डालने से उनका स्वाद अच्छा रहता है। इसके दाने डालकर चाय पीने से मानसिक तनाव में कमी आती है।
स्वाद: हल्का कड़वा व तीखा
उपयोग: आम के आचार, नान और पूरी आदि में।
नए लोगों को अपने किचन में सबसे पहले गरम मसाला का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। गरम मसाला कई मसालों का मिश्रण है, जिसको भारतीय खाने हमेशा में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई मसाले शामिल हैं जो एक साथ आकर एक नया फ्लेवर और खुशबू बनाते हैं। गरम मसाला में कई मसाले होते हैं जैसे कि दालचीनी, जायफल, काली मिर्च और गदा का मसाला, जिस कारण इसको गरम मसाला कहा जाता है। नाम से पता चल जाता है कि यह मसाले आपके खाने में एक नया गरम फ्लेवर लाते हैं। भारत में गरम मसाला वेज और नॉन- वेज खाना बनाने के काम आता है। यह खाना बनाने के प्रोसेस में आखिर में डाला जाता है।
स्वाद: गर्म, हल्का मीठा और कड़वा
उपयोग: सब्ज़ी, चिकन, मटन आदि।
प्रिय पाठकों हमने भारतीय मसाले (Indian Spices) के बारे में आपको लगभग सभी जानकारियां दे दी है। साथ ही हमने नए लोगों के लिए भी जो इन मसालों का उपयोग करना नहीं जानते है, वो भी अब इस लेख को पढ़कर अपनी रसोई में इन सभी मसालों को व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल में हमने पूरे विस्तार से बताया है कि कैसे इन सभी मसालों को यूज करके एक अच्छी रेसिपी भी बनाई जा सकती है। यदि बेटर बटर पर यह लेख आपको पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ इसे जरूर साझा करें और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
इन सभी मसालों से बनने वाली रेसिपीज को आप बेटर-बटर की वेबसाइट पर देख सकते है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)