Home / hindi recipe / इंडिया के साथ “फ्री ट्रेड एग्रीमेंट” की खुशी में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बनाया देसी खाना
किसी ने सही कहा है, भोजन दुनिया को जोड़ने का आसान सा माध्यम है। और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इसे एक बार फिर से साबित कर दिखाया है। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यू ट्रेड एग्रीमेंट साइन की खुशी मनाने के लिए अपने घर पर एक डिश बनाई। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मॉरिसन और उनकी फैमली के लिए वो करी डिनर था, जहां उन्होंने खिचड़ी और करी बनाई। उन्होंने अपने खाने की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है।
पहली तस्वीर में पीएम स्कॉट मॉरिसन को खिचड़ी से भरे बर्तन और बगल में एक पैन के साथ देख सकते है। दूसरी तस्वीर में धनिया और करी पत्ते के साथ कुछ देसी स्टाइल में करी बनाई गई है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “इंडिया के साथ अपने न्यू ट्रेड एग्रीमेंट साइन की ख़ुशी मनाने के लिए, आज रात मैंने जो करी बनाई, वे सभी मेरे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात प्रांत से हैं, जिसमें उनकी पसंदीदा खिचड़ी भी शामिल है। जेन, गर्ल्स और मां सभी को मंजूर है। उन्होंने कहा- जरा देखो तो:-
View this post on Instagram
हालांकि कुछ ही देर में ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।
इस पोस्ट को अब तक 25.1 हज़ार से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके है। एक यूजर ने लिखा- अपने खाने के आनंद लें। वही दूसरे यूजर ने लिखा- अद्भुत लग रहा है। एक तीसरे यूजर ने कहा- बहुत स्वादिष्ट लग रहा है।
आपको बता दें कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए है। जिसके तहत कैनबरा अपने बाजार में 95 प्रतिशत तक भारतीय सामान जैसे चमड़ा, कपड़ा, आभूषण, फर्नीचर और मशीनरी के लिए ड्यूटी फ्री एक्सेस प्रदान करने की योजना बनी है।
प्रिय पाठकों अगर बेटर बटर का ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा जरूर करें। और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)