केक बनाना हो या कुकीज बेकिंग के लिए हमेशा अंडे का ख्याल आता है। क्योंकि अंडे की मदद से बेक किए हुए फूड में स्वाद बढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि अंडे के बाइंडिग तत्व जो केक जैसी चीजों को बनाने में बेहद ही अहम मानी जाती है। अंडे की मदद से बेकिंग इंग्रीडिएंट में मॉइश्चर और रिचनेस बनी रहती है। लेकिन अगर आप अंडा नहीं खाते तो बेक करने के लिए इन विकल्पों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
साथ ही अंडे के बेहतरीन बेकिंग विकल्प (Baking Substitute) है, बेकिंग करने के लिए जरूरी नहीं कि आप हमेशा अंडे का इस्तेमाल करें। क्योंकि अंडे के अलावा भी बहुत सारी चीजे हैं जो अंडे की तरह ही काम करती हैं। लेकिन इन सबके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो आईये जानते है इन सभी बेकिंग विकल्प (Baking Substitute) के बारे में।
Table of Contents
केक बनाने के लिए अंडे के विकल्प (Egg Substitute for Cake) के तौर पर आप चिया सीड्स (Chia Seeds) का भी इस्तेमाल कर सकते है। वहीं इसमें फैट की मात्रा भी लगभग ना के बराबर होती है। चिया के बीज आसानी से इन बेक्ड चीजों को बनाने में आपको मदद कर सकता है। पर इसके साथ ध्यान देनी वाली बात ये है कि बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करना बिल्कुल ना भूलें। आप केक की परफेक्ट बनावट के लिए चिया सीड्स की जगह साबुत चिया सीड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं मफ़िन बनाने के लिए आप विशेष रूप से नींबू खसखस या अखरोट जैसी वस्तुओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चिया सीड्स को अंडे की जगह इस्तेमाल करने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच चिया के साथ-साथ 3 बड़े चम्मच पानी को मिला लें। चिया के बीज को आप वेज प्रोटीन पेनकेक्स, होममेड एनर्जी बार्स, वेगन और ग्लूटेन-फ्री कुकीज़ और स्टफिंग आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मक्खन के विकल्प (Substitute for Butter) के तौर पर आप जैतून के तेल (Olive Oil) को खाना पकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। यह तेल सबसे अच्छे तेलों में से एक माना जाता है। जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।
जैतून का तेल हाई बीपी के लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि ये शुगर लेबल को कम करने में लाभकारी है। स्वास्थ्य के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है। जैतून तेल डिप्रेशन, कैंसर मधुमेह को नियंत्रित करने का काम करता है।
बेकिंग सोडा के विकल्प (Baking Soda Substitute) के तौर पर आप बेकिंग पाउडर (Baking powder) का इस्तेमाल कर सकते है। ये दोनों ही चीजें खाने को फुलाने के लिए यूज़ की जाती है। जब इन्हें आटे या मैदा में मिलाया जाता है, तो ये चीजों के साथ रिएक्ट कर उन्हें फुलाने का काम करती है। लेकिन दोनों को अलग-अलग तरीके से यूज़ किया जाता है। बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ऐसी चीजें है जिनका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन बहुत से लोगों को ये लगता है कि ये दोनों एक ही चीज है, लेकिन ऐसा नहीं है।
बेकिंग पाउडर चिकना मुलायम मैदे के जैसे होता है। लेकिन बेकिंग सोडा दरदरा होता है। इसके साथ ही बेकिंग पाउडर के विकल्प (Baking Powder Substitute) के तौर पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खट्टी चीजों जैसे दही, छाछ और नींबू के रस में किया जाता है। वहीं बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल नमी वाली चीजों के लिए किया जाता है। हालांकि कोई भी नान, भटूरा जैसी चीजों को बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। वही केक और बेकरी जिन्हें तला नहीं जाता उनमें बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
जैसा कि हम सभी जानते है कि मैदा (Maida) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और यह आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा भी नहीं होता है। इसलिए आप केक के आटे के विकल्प के तौर पर (Cake Flour Substitute) साबुत गेहूं का ही इस्तेमाल करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि गेहूं से बने व्यंजन को आप आसानी से पचा सकते है। साथ ही ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।
टार्टर (Tartar) की क्रीम एक एसीडिक पाउडर है। इसलिए यह बेक किए गए सभी सामानों में उपयोग नहीं किया जाता है। इसके साथ ही आप टार्टर क्रीम के विकल्प (Cream of Tartar Substitute) के तौर पर आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते है। इस नींबू के रस को आप बेकिंग और खाना पकाने के लिए यूज कर सकते है। चूंकि टार्टर की क्रीम पाउडर फॉर्म में होता है, इसलिए इसे पतला करने के लिए काफी पानी मिलाना पड़ता है।
तिल का तेल (Sesame Oil) वैसे तो ज्यादातर लोग सर्दियों में खाना पसंद करते है। परंतु तिल का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा भी होता है। साथ ही अगर आप वनस्पति तेल के लिए बेकिंग विकल्प (Baking Substitute for Vegetable Oil) के तौर पर कुछ हेल्दी ऑयल को खाने में इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे है, तो तिल का तेल आपके लिए सबसे बेस्ट ऑपशन हो सकता है।
तिल के तेल से ना सिर्फ त्वचा पर निखार आता है। बल्कि इससे दांतों की हर तरह की समस्या में भी फायदा होता है। इतना ही नहीं इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है और दिल से जुड़ी परेशानी भी इसे खाने से कम होने की संभावना रहती है। शरीर में सूजन और कैंसर जैसी बीमारियों में भी तिल का तेल फायदेमंद होता है।
प्रिय पाठकों बेकिंग विकल्प (Baking Substitute) के तौर पर इस ब्लॉग में हमने लगभग सारी जानकारियां दे दी है। जिसे अब अपने किचन में बेकिंग पाउडर के विकल्प के तौर पर कुछ नई चीजें का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते है। इसके अलावा हमें कमेंट करके अपनी राय दे सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)