Search

Home / News Stories / 10 Rupees Food Restaurant: दिल्ली के इस भोजनालय में मात्र 10 रुपये में कर सकते हैं पेट भर भोजन

Fotojet (89)

10 Rupees Food Restaurant: दिल्ली के इस भोजनालय में मात्र 10 रुपये में कर सकते हैं पेट भर भोजन

Sonali Bhadula | मई 26, 2023

अगर आज के दौर में आप 10 रुपये लेकर बाजार जाते हैं तो आप क्या-क्या खरीद सकते हैं? शायद कुछ छोटे-मोटे पैकेट फूड की आपके दिमाग में छवि बन सकती है। लेकिन अगर हम आपको ये पूछे कि 10 रुपये में क्या आप भर पेट खाना खा सकते हैं? तो इस तथ्य की कल्पना कर पाना शायद आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति के लिए असंभव हो जायेगा। लेकिन इस असंभव कार्य को सफलता की हर संभव सीड़ी चढ़ाते हुए किरन वर्मा ने यह कारनामा कर दिखाया है। मंहगाई के इस दौर में मात्र 10 रुपये में भर पेट खाना देकर वह दिल्ली जैसे शहर में अपना भोजनालय चला रहें हैं।

किरन हमेशा से ही सामाजिक कार्य में हाथ बंटाते आये हैं। और भोजनालय खोलने का आईडिया उन्हें लॉकडाउन में अपने एक दोस्त की हालत देखकर आया, जिसके पास एक वक्त के खाने के पैंसे नहीं थे। किरन ने अपने लिंकडिन अकांउट में इस घटना को साझा किया, जिसने उन्हे इस कदम को उठाने और अपने साथ-साथ कई जरूरतमंद लोगो की जिंदगी बदलने का फैसला लेने के लिए बाध्य किया।

किरन वर्मा ने न केवल अपने दोस्त की मदद की ब्लकि अपने दोस्त के बच्चे की पढ़ाई का भी खर्च उठाया। इसके साथ ही किरन वर्मा की मदद से आज उनके दोस्त एक गारमेंट हाउस में कार्यरत हैं।

 

Full Meal 10 Rupees Restaurant

 

किरन आगे बताते हैं कि इस घटना ने मुझे कई ऐसे लोगों के बारे में सोचने पर मजबूर किया जिन्हें मदद की जरूरत है। लेकिन मदद किस प्रकार से की जाए यह तय करना उनके लिए कठिन परिश्रम रहा, वह कहते हैं कि मेंने राशन किट वितरण के बारे में सोचा लेकिन लोग उसे बेच देते हैं, अगर फ्री पका हुआ खाना उपलब्ध कराएँ तो लोग उसे व्यर्थ करते हैं।

तब उन्होंने मात्र 10 रुपये में न सिर्फ खाना देने के बारे में सोचा बल्कि लॉकडाउन में अपनी नौकरी खो चुके 10 लोगो के साथ इसकी शुरूवात की, और पहले दिन 50 लोगों से आज वह दिन के 1000 लोगों को इस भोजनालय से भोजन उपलब्ध करवाते हैं। ज़रूरतमंदों के लिये खोले गये इस रेस्टोरेंट में लोगों को एक सब्ज़ी, दाल, चावल, पूड़ी और भर पेट हलावा मिलता है, और वीकेंड का मेन्यू अलग होता है।

इसके साथ ही 10 रुपये में जो चाहे, जितना चाहे जी भर खा सकता है, लोगों की सेवा में खुला ये भोजनालय पूर्वी दिल्ली में बाबरपुर-मौजपुर मेट्रो स्टेशन के बगल में है। जिसकी टैगलाइन है पेट भर खाना 10 रुपये।

 

यह जरूर पढ़िए:

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

Ranveer Brars Mutton Kofta Curry: डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी

Vitamin D Benefits in Hindi: विटामिन डी के स्रोत, प्रकार, फायदे और नुकसान!

Vitamin-E Deficiency: जानिए विटामिन ई की कमी होने के कारण, लक्षण और रोकथाम

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *