Search

Home / health / Monsoon Diet Tips: इस मानसून में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए है हानिकारक

Monsoon Diet Tips in Hindi

Monsoon Diet Tips: इस मानसून में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए है हानिकारक

Marketing Team | मई 26, 2023

बारिश का मौसम हर किसी को पसंद है, ठंडी हवा, बरसात और मिट्टी की सौंधी खुशबू लोगों को खुशनुमा बना देती है। मगर इस मौसम में अक्सर कई प्रकार की बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोग भी अत्यधिक संक्रमित हो जाते हैं। साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को बरसात में अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव करने चाहिए, जिससे उनके‌ शरीर की इम्युनिटी बढ़ सके।

 

Monsoon Diet Tips

 

इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए नियमित और सेहतमंद भोजन ग्रहण करना बहुत जरूरी है। हालांकि कई शोध के अनुसार, हमारे खान-पान का असर हमारी बॉडी और दिमाग पर भी पड़ता है। इसलिए आपको इस मानसून में अपने खान-पान और प्रतिदिन व्यायाम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में मानसून डाइट टिप्स के बारे में बताने वाले है, जिन्हें आप फॉलो करके हेल्दी रह सकते है। तो आइये जानते है मानसून डाइट टिप्स के बारे में।

इस मानसून के दौरान गलती से ये आहार ना लें:

1. फास्ट फूड और ऑइली फूड से बनाएं दूरी:

बरसात के मौसम में हर किसी को चटपटी और ऑयली चीजें खाना ज्यादा पसंद होता है। मगर इन चीजों का सेवन करने से आपको कई तरह के पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए जानकार बताते हैं कि मॉनसून सीजन में हमारा मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है। जिसकी वजह से कई रोग हो सकते हैं।

2. पेय पदार्थ और मसाला चाय:

बारिश के मौसम में उमस की वजह से बॉडी के अंदर फ्लूइड खत्म हो जाता है। ऐसे में शरीर के अंदर फ्लूइड की मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए हमें पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही आप काढ़ा और विशेष मसाला की चाय भी पी सकते हैं जिसके अंदर अदरक, इलायची और तुलसी जैसे लाभदायक मसाले मौजूद हों।

3. पत्तेदार सब्जियां या हरी सब्जियों को कहें न:

यह तो हम सब ने सुना है कि हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। मगर, विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात में हमें इनसे परहेज करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि बारिश के मौसम में मॉइश्चर और उमस की वजह से हरी सब्जियों के पत्तियों पर कई रोगाणु पनप सकते हैं। इसलिए इस मौसम में पत्ता गोभी, फूल गोभी और पालक जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करें।

4. फ्रेश फूड का करें सेवन:

सलाद खाना हमारी सेहत के लिए लाभदायक है मगर गर्मियों के मौसम में हमें इससे परहेज करना चाहिए। जानकारों का मानना है कि सलाद में कुछ सब्जियों के अंदर रोगाणु मौजूद हो सकते हैं। इसीलिए हमें पका हुआ खाना बारिश के मौसम में खाना चाहिए। इस मौसम में सीफूड खाने से भी बचना चाहिए।

5. साफ पानी पिएं:

कई लोग अपने घरों में बोरवेल या नल का पानी पीते हैं जो मॉनसून सीजन में उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल बरसात में बोरवेल या नल के पानी में कई तरह के रोगाणु पनप सकते हैं। इन रोगाणु से डायरिया, पेट में इंफेक्शन और टाइफाइड हो सकता है। इसीलिए बारिश के मौसम में साफ पानी ही पीना चाहिए।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आप में से अधिकतर लोगों को इस मानसून में फ़ास्ट फ़ूड और ऑयली फ़ूड खाना पसंद होगा। क्या आप जानते है कि बरसात के मौसम में ऑयली फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड खाना आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही इन चीजों का सेवन करने से आपको कई तरह के पेट से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसा फ़ूड खाने से बचें।

साथ ही इस मौसम में ताजी सब्जियां और फल का ही सेवन करें। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस मानसून में ऑयली और फ़ास्ट फ़ूड खाने से बच सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

बरसात में हेल्दी डाइट के लिए यह रेसिपी जरूर बनाएं: 

Biscuit Ladoo Recipe: बरसात में चटपटा खाकर हो गए है बोर तो घर में बनाए बिस्कुट का लड्डू

Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा

Aloo Pyaz Pakora Recipe: बारिश का लुफ्त उठाने के लिए घर में बनाए आलू प्याज का पकौड़ा

Mango Halwa Recipe: बरसात में घर में बनाकर खाएं आम का हलवा, सभी को आएगा पसंद

Aloo Ke Kabab Recipe: इस बरसात में गरमा-गरम बनाकर खाएं आलू के कबाब, जानें पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *