Search

Home / health / Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?

berries benefits

Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?

Marketing Team | मई 26, 2023

बेरीज गोल, मुलायम, रस और छोटे फल है जो नीले, लाल, बैंगनी और हरे सहित विभिन्न प्रकार के रंगों में मिलते है। वे ज्यादातर स्वाद में मीठे या खट्टे होते हैं और ज्यादातर जैम, चटनी, दही और कई अन्य मिठाइयों में उपयोग किए जाते है। बेरीज पोषक तत्वों से भरी होती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। वास्तव में, यह कम कैलोरी वाला भोजन है जो वजन कम करने में भी मदद कर सकता है।

 

berries benefits

 

ये फाइबर, विटामिन सी, और कई लाभकारी एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है। साथ ही आपको अपने आहार में कई तरीकों से बेरीज को शामिल कर सकते है। हालांकि यह कई पुरानी बीमारियों के लक्षणों को भी रोकता है। इसलिए आज हमने बेटर-बटर के इस आर्टिकल में बेरीज के फायदे और बेरीज के स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम पूरे विस्तार से बताने वाले है। तो चलिए जानते है बेरीज के फायदे के बारे में।

बेरीज के फायदे (Berries Benefits)

अपने रंग-रूप और गुणों के कारण बेरीज हर किसी को आकर्षित करती ही हैं, हालांकि औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण कई बीमारियों से हमारी रक्षा भी करती है। तो आइये जानते है आज बेरीज के फायदे के बारे में।

1. कैंसर से बचाता है बेरीज:

बेरीज में मौजूद फ्लेवोनॉयड, फोलेट, केंफेरॉल, विटामिन सी, एंथोसियानिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व कैंसर के खिलाफ एक टीम के रूप में काम करते हैं और कैंसर होने की आशंका को कम कर देते हैं। इसमें एलोगिक एसिड नामक एक पादप रासायन पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को पनपने नहीं देता। इनमें रेडियोधर्मी क्षमता होती है, जिसके चलते ये बेरीज कैंसर से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण स्रोत हैं

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बेरीज:

विटामिन सी और पोटैशियम से भरपूर ये सूखे बेरीज इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं, जिससे शरीर में होने वाली सूजन या जलन और उससे होने वाली बीमारियों का सामना करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्सको खत्म कर हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। रोजाना आधी कटोरी सूखे बेरीज के नियमित सेवन से हम विभिन्न रोगों का शिकार होने से बच जाते हैं और तंदुरुस्त भी रहते हैं।

3. लू और गर्मी में प्यास से राहत दिलाता है ये बेरीज:

गर्मी के मौसम में लू लगने, गर्मी में प्यास से राहत पहुंचाने और उससे होने वाले बुखार से बचने का कारगर इलाज है इन बेरीज का सेवन। मस्तिष्क की गर्मी और खुश्की दूर कर ये आपको तरोताजा रखती है। साथ ही चिड़चिड़ापन, घबराहट या उल्टियां आने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी इनका सेवन करें।

4. डायबिटीज को कंट्रोल करता है बेरीज:

बेरीज में मौजूद फाइटोकेमिकल फाइबर शुगर को संतुलित करने में मदद करता है। ये फाइबर टाइप-2 डायबिटीज से लड़ने में मदद करता है। अध्ययनों से यह साबित हो चुका है कि इसका फाइबर ब्लड शुगर यानी ग्लुकोज के अवशोषण को धीमा कर डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। 150 ग्राम बेरीज नियमित रूप से खाना फायदेमंद है।

5. आंखों के लिए फायदेमंद है बेरीज:

आंखों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप बेरीज का इस्तेमाल कर सकते है। इसके सेवन से आंखों की कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। साथ ही बेरीज में पाए जाने वाले इस एंथोकायनिन यौगिक से मैक्यूलर डिजनरेशन के खतरे को कम किया जा सकता है। यह आंखों की बीमारी तब होती है, जब रेटिना का छोटा मध्य भाग, जिसे मैक्युला कहा जाता है, किसी कारण से खराब हो जाता है।

6. फैट को कम करेगा बेरीज:

एक रिसर्च से पता चला है कि बेरीज हमारे पेट में जमा अतिरिक्त बेली फैट और कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की कार्डियोप्रोटेक्शन रिसर्च लेबोरेटरी ने अपने एक शोध में पाया कि वो चूहे जिनकी डायट में बेरीज शामिल थे उनकी एब्डोमिनल यानी की पेट का फैट कम है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ग्लूकोज कंट्रोल और इंसूलीन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करने में मदद करता है।

7. बालों की ग्रोथ के लिए है बेरीज:

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आपके बालों को बायोटिन नाम के विटामिन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा कुछ अन्य जरूरी मिनरल्स भी बालों के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। इनकी पूर्ति आपको बेरीज के जरिए बड़ी आसानी से हो सकती है। क्योंकि बेरीज में पौष्टिक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार बेरीज का सेवन बालों को मजबूती देने के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या से भी बचाए रख सकता है।

8. यूरिन इन्फेक्शन को सही करता है बेरीज:

जिस जीवाणु के कारण यूरिन इन्फेक्शन होता है, वह है कालोनी इसे रोकने में सहायक है। बेरीज में एक बहुलक जैसे अणुओं का एक कंपाउंड होता है जो कि इस बैक्टीरिया के विकास को कम करता है। साथ ही यह इसका एक एंटीबायोटिक गुण भी है। अब तक यह गुण केवल दो ही फलों में पाया गया है- एक क्रेन बेरी और दूसरा ब्लू बेरी।

9. त्वचा के लिए फायदेमंद है बेरीज:

बेरीज में पाए जाने वाला विटामिन सी कोलेजन को बनाने में सहायक है। यही कारण है कि बेरीज झुर्री को रोकता है, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक जवान लगता है। साथ ही त्वचा के दाग को कम करने में भी सहायक है और मुहासों को भी रोकता है। इसलिए चेहरे पर से दाग धब्बों को कम करता है। इसके अलावा धूल प्रदुषण, धुम्रपान और यूवी किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करता है। साथ ही यह त्वचा की ताजगी को भी बरक़रार रखता है।

10. मजबूत हड्डियों के लिए है बेरीज:

समय से पहले हड्डियाें का कमजोर होना अब आम समस्या बनती जा रही है। आप इस समस्या से बचने के लिए बेरीज का सेवन कर सकते है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। बेरीज पॉलीफेनॉल्स से भी समृद्ध होती है, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों के निर्माण करने में आपकी मदद करती है। हड्डियों के मजबूत होने से ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी से भी बचा जा सकता है।

बेरीज के प्रकार (Types of Barries)

आपने स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि बेरीज तो खाई ही होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि बेरी प्रजाति के इन फलों के 400 से भी अधिक प्रकार है। बेरी रेड, ब्लू और पर्पल के अलावा व्हाइट और येलो कलर का भी होता है। खट्टे-मीठे स्वाद वाली बेरीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए हम आपको इस लेख में हम आपको बेरीज के प्रकार और बेरीज के पोषण तथ्य एवं बेरीज फल के प्रकार के बारे में जानकारी दे रहे है जो यहां निम्नलिखित है।

1. ब्लूबेरी (Blueberry)

ब्लूबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और मैंगनीज पाया जाता है। जो वजन को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवैनॉइड से रक्त शुद्ध होता है जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते है। साथ ही ब्लूबेरी में एन्थोसायनिन नामक तत्व भी पाए जाते है, जो मोटापे को कम करने में मददगार हो सकता है, जो लोग वजन कम करना चाहते है, उनके लिए ब्लूबेरी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

पोषक तत्व का नाम                              मात्रा

  • कैलोरी-                                      57
  • पानी-                                         84 प्रतिशत
  • प्रोटीन-                                      0.7 ग्राम
  • कार्ब्स-                                       14.5 ग्राम
  • शुगर-                                        10 ग्राम
  • फाइबर-                                   2.4 ग्राम
  • फैट-                                         0.3 ग्राम

2. जामुन (Blackberry)

इस जामुन को पूरे भारत में ब्लैकबेरी कहा जाता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली यह बेरी एक बहुत ही सेहतमंद भोजन है। सुबह में एक कप ब्लैकबेरी भी डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए साबित हुई है। इसमें मीठे अम्लीय स्वाद के साथ बैंगनी गूदा होता है, इसलिए जामुन को आमतौर पर नमक के साथ खाया जाता है। साथ ही जामुन का सूखा बीज पाउडर डायबिटीज और पाचन समस्याओं के लिए भी सहायक है

पोषक तत्व का नाम                        मात्रा

  • ऊर्जा-                                 25/किलो जुल
  • कार्बोहाइड्रेट-                      14 ग्राम
  • फाइबर-                              0.6
  • विटामिन, कैल्शियम-           0.995 ग्राम
  • आयरन, पोटेशियम-            0.995 ग्राम

3. रसभरी (Raspberry)

रसभरी एंटीऑक्सीडेंट में भरी होती है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद कर सकते है। एक रिसर्च के अनुसार, इस प्रकार की रसभरी के सेवन से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है जो कि व्यायाम के कारण होता है। आप आसानी से अपने आहार में रसभरी शामिल कर सकते है। ये बेरीज ज्यादातर डेसर्ट में उपयोग किए जाते है और अपने फाइबर सामग्री के लिए भी जाने जाते है।

पोषक तत्व का नाम                     मात्रा

  • टोटल फैट-                     0 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल-                     0 एमजी
  • सोडियम-                       0 एमजी
  • कार्बोहाइड्रेट-                 17 ग्राम
  • फाइबर-                          8 ग्राम
  • शुगर-                              9 ग्राम
  • प्रोटीन-                            1 ग्राम
  • विटामिन ए-                    0 प्रतिशत
  • विटामिन सी                   40 प्रतिशत
  • आयरन-                        2 प्रतिशत
  • कैल्शियम-                     2 प्रतिशत

4. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी दुनिया भर में सबसे आम और स्वास्थ्यप्रद प्रकार के बेरीज में से एक है। यह विटामिन सी के सर्वोत्तम स्रोतों में से एक है। स्ट्रॉबेरी को हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये बेरीज ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं, जो डायबिटीज को रोकने के लिए अच्छा है।

पोषक तत्व का नाम                              मात्रा

  • पानी-                                         90.95
  • ऊर्जा-                                        32kcal
  • प्रोटीन-                                       0.67g
  • कुल लिपिड (वसा)-                    0.30g
  • कार्बोहाइड्रेट-                             7.68g
  • फाइबर, टोटल डाइटरी-             2.0g
  • शुगर-                                        4.89g

5. अंगूर (Grapes)

अंगूर एक प्रकार का बेरी और एक खट्टे फल है। ये काले और हरे रंग के विभिन्न प्रकार के फल एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी में उच्च होने के लिए जाने जाते है। अंगूर का एक और लाभ यह है कि वे आंखों की रोशनी में सुधार कर सकते हैं और सूजन को कम करने में भी प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही अंगूर का सेवन बच्चे और वयस्क दोनों ही कर सकते है।

पोषक तत्व का नाम                                        मात्रा

  • कैलोरीज-                                             104
  • कार्ब्स-                                                 27 ग्राम
  • प्रोटीन-                                                 1 ग्राम
  • फैट-                                                    0.2 ग्राम
  • फाइबर-                                              1.4 ग्राम
  • कॉपर-                                                 21%
  • विटामिन K-                                         18 प्रतिशत
  • थियामिन (विटामिन B1)                       9 प्रतिशत

 

 

 

 

प्रिय पाठकों बेरीज (Berries) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बेरीज बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और ये अन्य फलों की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा होता है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया कि बेरीज के फायदे कई है। साथ ही ये सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

साथ ही मुझे आशा है कि आपको ये मेरा लेख बहुत ही पसंद आया होगा और आपको यह उपयोगी लगा होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर सकते है। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़िए: 

Cherries Khane ke Fayde: तनाव को दूर करने के लिए खाएं चेरी का फल, मिलेंगे ये भी फायदे

Fruits For Diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो रोजाना खाएं ये 3 फल

Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

Fruits To Avoid Constipation: कब्ज़ से छुटकारा पाना हैं तो, रोजाना खाएं ये 7 फल

Lychee Benefits: लीची खाने के ये 11 फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप!

Bael Juice Benefits: यहां जानें बेल के फायदे, उपयोग और नुकसान

मधुमेह के शिकार लोग भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, तेजी से बढ़ेगा ब्लड शुगर

चुकंदर खाने के ये 5 फायदे कोई और नहीं बताएगा – Beetroot Benefits

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *