लीची सभी लोग खाते होंगे। यह बहुत ही मीठी और स्वादिष्ट होती है। बच्चे हों या वयस्क, सभी लोग लीची खाना पसंद करते हैं। लीची ही एक ऐसा फल है जिसको पेड़ पर उगने वाला रसगुल्ला कहा जाता है। गर्मी के दिनों में इसकी मिठास और रसीलेपन से लोगों को गर्मी से निजात मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य के लिए उतनी ही लाभकारी भी मानी जाती है।
यही वजह है कि इसे सेहत का खजाना माना जाता है। तो चलिए, बेटरबटर के इस लेख में हमारे साथ जानिए क्या लीची सेहत के लिए अच्छी है? क्या लीची मधुमेह के लिए अच्छी है? और लीची खाने के फायदे क्या हैं। साथ ही यहां हम आपको लीची में मिलने वाले पोषक तत्व और कैलोरीज के बारे में भी बताने वाले हैं।
Table of Contents
लीची खाने के बहुत सारे फायदे हैं, जिससे आप अनजान हैं। लीची के पेड़ की छाल, बीज, पत्तों से लेकर फल के अनगिनत गुण हैं। लीची के बीज में विषनाशक और दर्द निवारक गुण होते हैं। लीची मुंह के रोग में लाभकारी होने के साथ डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करती है। यहां तक कि इसके पत्तों में भी कीट-दंश-नाशक गुण होते हैं। तो चलिए जानते है लीची के फायदों के बारे में विस्तार से।
क्या आप जानते हैं कि लीची के सेवन से वजन भी कम हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लीची में कैलोरी, फैट बिल्कुल नहीं होता है और इसमें पानी, फाइबर अधिक होता है। ऐसे में जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, वो लीची भी खाना शुरू कर दें।
यदि आप बार-बार बीमार पड़ते है। सर्दी-खांसी होती रहती है, तो लीची खा सकते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से कई तरह की बीमारियों, इंफेक्शन से बचाव होता है। इसमें मौजूद सैपोनिन कम्पाउंड प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने के लिए जिम्मेदार होता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आप झुर्रियों, ड्राई स्किन जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो लीची से बेहतर कुछ और नहीं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं, लीची खाने से ये समस्या नहीं होती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर अधिक फ्री रैडिकल्स का निर्माण करने लगता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स से त्वचा को बचाते हैं।
पेट के अल्सर, हल्के दस्त, उल्टी, पेट की खराबी और आंतरिक सूजन से उबरने में लीची का सेवन फायदेमंद है। यह कब्ज या पेट में हानिकारक टॉक्सिन के प्रभाव को कम करती है। साथ ही गुर्दे की पथरी से होने वाले पेट दर्द से आराम भी पहुंचाती है।
आजकल की सुस्त जीवनशैली की वजह से मधुमेह के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। तनाव, नींद में कमी, जंक फूड का ज्यादा सेवन, या ज्यादा मीठा खाने से भी डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप लीची का सेवन करके मधुमेह को नियंत्रण में कर सकते है।
लीची खाने से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बना रहता है। इससे शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंग अपना काम सही तरीके से कर पाते हैं। लीची में कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फोलेट, विटामिन सी आदि होता है, जो सर्कुलेटरी सिस्टम को सही तरीके से काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अगर हड्डियां कमजोर हो तो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या, एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती है और टूटने लगती है। इस समस्या से बचाव के लिए हड्डियों का मजबूत रहना जरूरी है और इसमें लीची खाने के फायदे देखे जा सकते है। बताया जाता है कि लीची हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक साबित हो सकती है।
लीची में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, सबसे ज्यादा विटामिन सी से भरपूर होती है लीची। साथ ही इसमें फॉस्फोरस, कॉपर, पॉलीफेनॉल ऑलिगोनॉल होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, नियासिन, फोलेट, थियामिन, कई तरह के विटामिंस जैसे ए, सी, ई, के, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक आदि भी मौजूद होते हैं।
लीची के स्वास्थ्य लाभ तो कई है, लेकिन इस लीची में एंटी कैंसर के प्रभाव होते हैं। प्रतिदिन किसी भी रूप में लीची के सेवन से इस खतरनाक रोग से काफी हद तक बचाव करती है। चूंकि, इसके जूस में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लैवोनॉए़ड्स होते हैं, जिनमें एंटीकैंसर प्रभाव होते हैं। यह स्तन के कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देते हैं।
अगर 100 ग्राम लीची की बात करें तो उसमें 66 कैलोरीज होती हैं। इसलिए आपको एक साथ ढेर सारी लीची खाने से बचना चाहिए। साथ ही कैलोरीज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है और लीची में करीब 71 प्रतिशत विटामिन सी भी होता है।
लीची एक बेहद स्वादिष्ट एवं लाभकारी फल है। गर्मियों में इसका सेवन कर आप अपने शरीर को कई तरह से लाभ पंहुचा सकते है, परंतु इसका सेवन सीमित मात्रा में ही लाभकारी है। एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 10 से अधिक लीची का सेवन नहीं करना चाहिए। किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक ही होती है। लीची गुणों से भरपूर है परंतु इसके अधिक सेवन से सिरदर्द एवं नकसीर की समस्या हो सकती है। लीची में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
प्रिय पाठकों अगर आप भी लीची के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं जानते है, तो आज ही इस लेख को पढ़कर पूरी जानकारी ले सकते है। यहां हमने लीची के फायदे के बारे में पूरे विस्तार से बताया है। साथ ही ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी लीची के फायदे और लीची के स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
फलों के रोजाना सेवन से होने वाले लाभ
Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)