Search

Home / News Stories / Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!

Dreamstime S 8804193 (2)

Benefits Of Pineapple: स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं है अनानास, जानें 7 गजब फायदे!

Marketing Team | मार्च 23, 2023

अनानास एक खट्टा-मीठा फल है। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह एक गुणकारी फल भी माना जाता है। अनानास को अंग्रेजी में पाइनएप्पल भी कहते है। यह बाहर से दिखने में सामान्य रूप से हरे रंग का कांटेदार और अंदर से पीले रंग का थोड़ा कड़क होता है। अनानास को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर विटामिन-सी और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते है।

 

Benefits Of Pineapple

 

अनानास को औषधीय गुणों का भंडार भी कहा जाता है। अनानास में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। और पूरे शरीर को अंदर से साफ करने में भी मदद करता है। जिससे पाचन क्रिया सही हो जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे हमारी बॉडी में होने वाली बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती हैं। तो आइए जानते है अनानास के फायदे के बारे में।

अनानास के फायदे (Benefits of pineapple)

1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद:-

अनानास में ब्रोमेलैन इंजाइम होता है। ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है।ये कब्ज होने से रोकता है। ये आंतों को भी स्वस्थ रखता है।

2. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद:

अनानास में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाते है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद करते है। अनानास खाने से वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमणों का खतरा भी कम होता हैं।

3. गठिया में राहत:

बुढ़ापे में गठिया होना एक आम समस्या है। इस दौरान जोड़ों में सूजन हो जाती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते है। जो सूजन और गठिया वाले लोगों को दर्द से राहत दे सकते हैं।

4. बुखार में आराम:

अनानास में औषधीय गुण होते हैं। मौसम के बदलाव की वजह से अक्सर बुखार हो जाता है। ऐसे में आप अनानास के रस में शहद मिलाकर पी सकते है। ये बुखार को भी कम करता है।

5. त्वचा में चमक:

विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन से भरपूर ये फल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसे आप खा भी सकते हैं या सीधे त्वचा पर लगा जा सकते है। ये सूरज की हानिकारक किरणों से लड़ने और झुर्रियों को कम करने और त्वचा को निखारने में मदद करता है।

6. पथरी में फायदेमंद:

अगर आपकी किडनी में पथरी है तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अनानास के जूस का सेवन करें। और ये पथरी को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

7. एनीमिया में राहत:

अनानास में आयरन होता है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे खून बनने में मदद मिलती है। इसलिए ये एनीमिया को दूर करने में मदद करता है।

8. हड्डियों की मजबूती:

अनानास का जूस पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए अनानास का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मिनरल्स और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों कों मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों हमने इस लेख में अनानस के फायदे के बारे में पूरी जानकरी दे दी है, क्योंकि अनानास के फायदे कई तरह की बीमारियों में लाभकारी है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अनानास के फायदे के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

यह जरूर पढ़िए:

Orange Benefits in Hindi: सेहत के लिए बेहतरीन है संतरा, जानें इसके 11 फायदे और नुकसान!

Green Apple Benefits: इन लोगों के लिए रामबाण से कम नहीं है हरा सेब, जानें 7 जबरदस्त फायदे

Red Grapes Benefits: हरे और काले से ज़्यादा फायदेमंद है लाल अंगूर, जानें इसके 8 फायदे!

Omega 3 Benefits: रोजाना ओमेगा-3 के सेवन से होंगे ये 12 गज़ब के फायदे, जानिए कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *