Search

Home / health / Red Grapes Benefits: हरे और काले से ज़्यादा फायदेमंद है लाल अंगूर, जानें इसके 8 फायदे!

लाल अंगूर के 8 बेहतरीन फायदे!

Red Grapes Benefits: हरे और काले से ज़्यादा फायदेमंद है लाल अंगूर, जानें इसके 8 फायदे!

Marketing Team | फ़रवरी 17, 2023

हरे और काले अंगूर का सेवन तो आप सभी ने किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी लाल अंगूर का सेवन किया है। लाल अंगूर खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसका सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लाल अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही लाल अंगूर का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होता है।

 

Red Grapes Benefits

 

यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में लाल अंगूर के फायदे और उपयोग के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि क्या रोज लाल अंगूर खाना ठीक है? मुझे अंगूर कब खाना चाहिए? अंगूर कब नहीं खाना चाहिए? लाल अंगूर खाने से क्या होता है? जैसे कई सवालों के जबाव देने इस ब्लॉग में आये है। तो चलिए जल्दी से जान लीजिए लाल अंगूर के फायदे के बारे में।

लाल अंगूर के फायदे (Red Grapes Benefits)

जानिए लाल अंगूर के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

1. इम्यूनिटी को करे बूस्ट:

लाल अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

2. कैंसर में फायदेमंद:

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप लाल अंगूर का सेवन करते हैं। तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लाल अंगूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

3. आंखों के लिए लाभकारी:

लाल अंगूर का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लाल अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आंखे स्वस्थ रहती है और आंख संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है।

4. त्वचा का रखे ख्याल:

लाल अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लाल अंगूर में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप लाल अंगूर के जूस का सेवन करते हैं। तो इससे स्किन सबंधी समस्या दूर होती है और स्किन भी हेल्दी रहती है।

5. ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल:

लाल अंगूर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लाल अंगूर में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

6. हड्डी को करे मजबूत:

लाल अंगूर का सेवन हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि लाल अंगूर में विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और हड्डियों संबंधी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

7. एलर्जी को करे दूर:

लाल अंगूर एलर्जेटिक परेशानियों से दूर करने में मदद कर सकता है। इसके भीतर मौजूद क्वरसेनटिन गुण एंटी-इंफ्लेमेंट्री का होता है, जो शरीर को एलर्जी से दूर रखने में मदद कर सकता है।

8. वजन कम करने के लिए:

बॉडी में एक्स्ट्रा फैट का जमा होना मोटापे का कारण बन सकता है। मोटापा की समस्या को कम करने के लिए लाल अंगूर के फायदे देखे गए हैं। क्योंकि लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल पाया जाता है। साथ ही रेस्वेराट्रोल एक प्रकार का पॉलीफेनोल है, जिसमें एंटीओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है। लाल अंगूर के रेस्वेराट्रोल में पाया जाने वाला यह गुण माेटापे को कुछ हद तक कम करने में मददगार साबित हाेता है।

 

लाल अंगूर के पौष्टिक तत्व (Red Grapes Nutritional Value in Hindi)

लाल अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व ही इसे फायदेमंद बनाते हैं, यहां हम बता रहे हैं अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।

 

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।

 

  • पानी- 80.54 ग्राम
  • एनर्जी- 69 केसीएल
  • प्रोटीन- 0.72 ग्राम
  • टोटल लिपिड (फैट)- 0.16 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 18.1 ग्राम
  • फाइबर- 0.9 ग्राम
  • शुगर- 15.48 ग्राम
  • कैल्शियम- 10 मिलीग्राम
  • आयरन- 0.36 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम- 7 मिलीग्राम
  • फास्फोरस – 20 मिलीग्राम
  • पोटैशियम- 191 मिलीग्राम
  • सोडियम- 2 मिलीग्राम
  • जिंक- 0.07 मिलीग्राम
  • कॉपर- 0.127 मिलीग्राम
  • मैंगनीज- 0.071 मिलीग्राम
  • सेलेनियम- 0.1 माइक्रोग्राम
  • विटामिन सी, टोटल एस्कॉर्बिक एसिड- 3.2 मिलीग्राम
  • थियामिन- 0.069 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन- 0.07 मिलीग्राम
  • नियासिन- 1.188 मिलीग्राम
  • पैंटोथैनिक एसिड- 0.05 मिलीग्राम
  • विटामिन बी-6- 0.086 मिलीग्राम
  • फोलेट, कुल- 2 माइक्रोग्राम
  • कोलीन, कुल- 5.6 मिलीग्राम
  • विटामिन ए- 3 माइक्रोग्राम
  • बीटा कैरोटीन- 39 माइक्रोग्राम
  • विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरॉल)- 0.19 मिलीग्राम
  • विटामिन के (फिलोक्विनोन)- 14.6 माइक्रोग्राम
  • फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड- 0.054 ग्राम
  • फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड- 0.007 ग्राम
  • फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड- 0.048 ग्राम

 

लाल अंगूर का उपयोग (Red Grapes Uses)

लाल अंगूर का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। नीचे जानते हैं इसे उपयोग करने के तरीकों के बारे में।

 

  • लाल अंगूर को फ्रूट चाट में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • इसका जूस स्वादिष्ट होता है, लाल अंगूर का जूस बनाकर पी सकते हैं।
  • कस्टर्ड में डालकर भी लाल अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
  • लाल अंगूर को ऐसे ही खा सकते हैं।
  • लाल अंगूर की चटनी को बड़े चाव से खाया जाता है।
  • लाल अंगूर की चाय भी कई स्थानों पर लोकप्रिय है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों लाल अंगूर एक छोटा फल है। लेकिन इसके फायदे बहुत ज्यादा है। साथ ही इस लेख को पढ़कर आप लाल अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करना चाह रहे हैं, तो आज से ही लाल अंगूर को खाना शुरू कर दें। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लाल अंगूर के फायदे के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Berries Benefits: मीठी-रसीली बेरीज के बारे में क्या ये 10 बातें जानते हैं आप?

कम वजन और हेल्दी स्किन पाने जैसे 12 फायदे जो आपको अंगूर से मिल सकते हैं

Fruits To Avoid Constipation: कब्ज़ से छुटकारा पाना हैं तो, रोजाना खाएं ये 7 फल

Jujube Benefits: आपको कोई नहीं बतायेगा बेर के फायदे, उपयोग और नुकसान; जानें क्यों?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *