Search

Home / hindi recipe / Lauki Raita Recipe: गैस की समस्या को दूर करेगा ये लौकी का रायता, जानें बनाने की आसान विधि

kaise banayen Lauki Raita Recipe

Lauki Raita Recipe: गैस की समस्या को दूर करेगा ये लौकी का रायता, जानें बनाने की आसान विधि

Marketing Team | फ़रवरी 17, 2023

लौकी का रायात एसिडिटी की समस्या दूर करने में मददगार होता है, वहीं फाइबर रिच होने की वजह से लौकी का रायता पाचन को काफी स्ट्रांग कर देता है। साथ ही अब सर्दियों का मौसम विदाई की ओर है और मौसम में गर्मी महसूस होना शुरू हो चुकी है। गर्मियों का सीजन लौकी का रायता खाने के लिए सबसे मुफीद होता है।

 

Lauki Ka Raita

 

ऐसे में आप अगर पेट संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी डाइट में लौकी का रायता शामिल कर सकते हैं। ये शरीर में ठंडक बनाए रखने के साथ ही अन्य लाभ भी देगा। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है, तो आइये जल्दी से जान लेते है लौकी रायता की रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं लौकी का रायता रेसिपी (How to Make Lauki Raita Recipe)

 

सामग्री:

 

  • लौकी (छोटी)- 1
  • दही- 2 कप
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • हींग- 1 चुटकी
  • हरी मिर्च- 1
  • हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
  • देसी घी- 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार

 

लौकी का रायता बनाने की विधि:

 

  • स्वाद से भरपूर लौकी का रायता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोएं और फिर छिलनी से लौकी के ऊपर का छिलका उतार लें।
  • इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें।
  • अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस लौकी डाल दें और उसे 7 से 8 मिनट तक उबालें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और कद्दूकस लौकी को एक बर्तन में निकाल लें।
  • लौकी एकदम नरम हो जाएगी।
  • अब एक बाउल में दही लें और उसे चम्मच की मदद से अच्छी तरह से फेंट लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें।
  • जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं।
  • कुछ सेकंड तक भूनने के बाद उसमें फेंटा हुआ दही डाल दें।
  • दही को 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें उबली हुई कद्दूकस लौकी डालें।
  • कुछ देर बार हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
  • रायते को 1 से 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • स्वाद से भरपूर लौकी का रायता बनकर तैयार है।
  • इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप गैस और एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे है, तो आज ही अपने घर में लौकी का रायता जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लौकी का रायता आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद

Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

Lauki Ki Barfi: बर्फी खाने का मन करे तो घर में ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी, जानें पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *