Home / News Stories / Fruits To Avoid Constipation: कब्ज़ से छुटकारा पाना हैं तो, रोजाना खाएं ये 7 फल
भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम अपने रोजमर्रा के वे काम भी ठीक से नहीं कर पाते जिनसे हमारी जिंदगी चलती है। जैसे खाना, पीना, सोना और व्यायाम आदि। इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर सबसे ज्यादा पड़ता है। ठीक से नींद पूरी ना होने से, जल्दी-जल्दी खाना खाने से और ज्यादा फास्ट फूड या जंक फूड खाने से कई बार हमें कब्ज और बदहजमी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में कब्ज से बचने के लिए फल (Fruits to Avoid Constipation) और सब्जियां हमारे बाजार में कई जगह उपलब्ध हैं। जिनको खाने से आपको कब्ज, अपच और बदहजमी जैसी पेट की बीमारियों में आराम मिलता है।
हालांकि कब्ज की समस्या से ग्रसित लोगों की संख्या पूरे भारत में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कब्ज के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि यह कभी अकेला नहीं आता बल्कि इसके साथ कई तरह की अन्य बीमारियां भी शरीर में दस्तक देती हैं। कब्ज को प्राकृतिक उपचार के माध्यम से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। साथ ही व्यायाम के साथ-साथ अच्छा खानपान इस बीमारी से छुटकारा दिला सकता है। इसलिए आज बेटर बटर पर जानिए कब्ज के लिए कौन सा फल अच्छा है। (What fruit is Good for Constipation) और ऐसे कई फलों के बारे में, जिनका सेवन करके आप कब्ज, अपच और बदहजमी जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
Table of Contents
कब्ज के लिए अच्छे फलों (Fruits Good for Constipation) में से एक है अंगूर। अंगूर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, पोटैशियम आदि चीज़ें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके आलावा अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व की भी भरपूर मात्रा होती है। नियमित तौर पर अंगूर का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए आप अंगूर को अपने डाइट में शामिल सकते है। अंगूर पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखने में कारगर साबित होते हैं।
नाशपाती की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। ये कब्ज के लिए बढ़िया फल (Best Fruit for Constipation) में से एक है। इसमें पेक्टिन नामक तत्व पाए जाते है जो पेट को साफ़ रखने में मददगार होते है। आप चाहें तो नाशपाती के साथ-साथ इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं। ये पेट को साफ़ रखने में फायदेमंद होते हैं। और फायदों कि बात करें तो कब्ज, अपच, पेट दर्द जैसी ढेरों समस्याओं से भी नाशपाती का रोजाना सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए इसे अपनी रोजाना की डाइट शामिल करना चाहिए।
बेरी के फायदे की बात करें तो इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बेरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पेट से कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। बेरी के साथ-साथ आप इन फलों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे नींबू, संतरा, खट्टे फल फल आदि। इनके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
केले का आमतौर पर आप सभी लोग खाना पसंद करते ही होंगें। केले के फायदे की बात करें तो इसमें पानी, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। केले में कई तरह के फाइबर होते हैं जो बॉडी की पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं। वहीं केले में पेक्टिन नामक एक विशेष फाइबर होता है, जो पेट में खानपान से होने वाली समस्याओं को दूर करता है। इसलिए केले को कब्ज के लिए बढ़िया आहार (Best Foods for Constipation) माना गया है। जिसे आप अपनी डाइट में रोजाना शामिल कर सकते है।
कब्ज के लिए सबसे अच्छे फलों का जूस (Best Fruit Juice for Constipation) पपीता का हो सकता है। कब्ज की समस्या को दूर करने में पपीता का सेवन काफी हद तक फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन ई, बीटा केरोटीन, फोलेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से यदि आप पपीते का सेवन करते हैं तो इससे अच्छे से आंतों की सफाई हो जाती है। जिससे की कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है। पेट के साथ-साथ शरीर भी फिट रहता है। इसलिए अपनी डाइट में पपीते का सेवन जरूर करें।
अमरूद को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। ये फल कब्ज से राहत दिलाने के लिए (Fruit for Constipation Relief) कारगर साबित हो सकता है। इसमें हाई फाइबर, विटामिन सी और विटामिन ए भी होता है। जो डायबिटीज, आंखों और पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। साथ ही अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाई जाती है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है।इसलिए कब्ज से बचने के लिए इस फल का नियमित सेवन करें। ताकि इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सके।
सेब का सेवन सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है वहीं पेट को दुरुस्त रखने का भी काम करता है। सेब में सर्बिटोल नामक अनेकों तत्व पाए जाते हैं। सेब के साथ-साथ आप इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज जैसी अनेकों समस्याओं से आराम मिलेगा। कोशिश करें की सेब को आप छिलके सहित खाएं तभी ये सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाता है।
कई लोगों को देखते है कि कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते है। लेकिन क्या आपको पता है? कब्ज से बचने के लिए फल (Fruits to Avoid Constipation) और सब्जियां हमारे बाजार में कई जगह उपलब्ध हैं। साथ ही हमने इस लेख में विस्तार से बताया है कि कब्ज के लिए कौन सा फल अच्छा है। (What Fruit is Good for Constipation) इसलिए हमें उम्मीद है कि बेटर बटर के इस आर्टिकल में कब्ज से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां मिल गई होगी। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ साझा जरूर करें। ताकि उन्हें भी इस समस्या से छुटकारा मिल सके। साथ ही हमें कमेंट करके ये भी बताये कि ये आर्टिकल आपको कैसा लगा।
यह जरूर पढ़िए:
फलों के रोजाना सेवन से होने वाले लाभ
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Ranveer Brars Mutton Kofta Curry: डिनर में ट्राई करने के लिए रणवीर ब्रार की मटन कोफ़्ता करी रेसिपी
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)