Search

Home / hindi recipe / Tomato Pakoda Recipe: सुबह हो या शाम घर में बनाएं टमाटर पकोड़ा की रेसिपी, जानें पूरी विधि

Tomato Pakoda Recipe

Tomato Pakoda Recipe: सुबह हो या शाम घर में बनाएं टमाटर पकोड़ा की रेसिपी, जानें पूरी विधि

Marketing Team | फ़रवरी 16, 2023

आलू, पालक के पकोड़ों की तर्ज पर ही टमाटर के पकोड़े भी स्वाद में लाजवाब होते हैं। साथ ही कई लोगों ने अब तक टमाटर के पकोड़ों का जायका नहीं चखा होगा। अगर आप भी उनमें से हैं तो आसानी से टमाटर के पकोड़ों को बनाकर खा सकते हैं। साथ ही दिन की शुरुआत भी टमाटर पकोड़ों के टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट से की जा सकती है।

 

Tomato Pakoda Recipe

 

साथ ही टमाटर के पकोड़े एक ऐसी फूड डिश है जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही चाव लेकर खाएंगे। आप अगर खाना बनाने के शौकीन हैं और हमेशा नई रेसिपी ट्राई करने की कोशिश में लगे रहते हैं तो इस बार रूटीन ब्रेकफास्ट के बजाय नाश्ते में टमाटर पकोड़ो की रेसिपी को बना सकते हैं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए जानते हैं टमाटर पकोड़े बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं टमाटर पकोड़ा की रेसिपी (How to Make Tomato Pakoda Recipe)

 

सामग्री:

 

  • टमाटर- 4 से 5
  • बेसन- 1 कटोरी
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • खाने का सोडा- 1 चुटकी
  • गरम मसाला- 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

टमाटर पकोड़े बनाने की आसान विधि:

  • स्वाद से भरपूर टमाटर पकोड़े बनाने के लिए सबसे टमाटर को साफ पानी से धोएं।
  • इसके बाद टमाटर को सूती कपड़े से पोछ लें और फिर उन्हें मोटे स्लाइस में काट लें।
  • अब टमाटर स्लाइस को एक बाउल में रख दें और उनके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा गरम मसाला छिड़क दें।
  • इसके बाद टमाटर को ढककर अलग रख दें।
  • अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें बेसन डाल दें।
  • इसके बाद बेसन में गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
  • अब बेसन में थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें।
  • ध्यान रखें कि घोल को बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • जब तक तेल गर्म हो रहा है उस दौरान बेसन के घोल में टमाटर स्लाइस डालें और उन्हें बेसन के साथ अच्छी तरह से लपेट लें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो एक-एक कर टमाटर स्लाइस को बेसन में दोनों ओर से अच्छे से लपेट कर कड़ाही में डाल दें।
  • अब कड़ाही की क्षमता के मुताबिक बेसन के पकोड़े डालें और उन्हें एक-दो मिनट तक डीप फ्राई करें।
  • थोड़ी देर बाद पकोड़ो को पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेकें।
  • टमाटर पकोड़े तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि दोनों ओर सुनहरे होकर कुरकुरे न हो जाएं।
  • इसके बाद पकोड़ों को एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसी तरह सारे टमाटर पकोड़ो को तल लें।
  • ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी टमाटर पकोड़े तैयार हो चुके हैं।
  • इन्हें हरी चटनी के साथ सर्व करें।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप पकोड़ा खाने का मन बना रहे है, तो आज ही अपने घर में फटाफट टमाटर पकोड़ा की रेसिपी जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी टमाटर का पकोड़ा आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Roti Ke Pakode: बच गई हों रात की रोटियां तो बनाएं लजीज रोटी पकोड़ा, यह रही आसान रेसिपी

Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

Methi Pakoda Recipe: गर्मी में गरमा-गरम खाएं मेथी के पकोड़े, जानें बनाने का आसान तरीका

Chicken Cheese Balls Recipe: नॉनवेज के शौकीन लोग अपने घर में ऐसे बनाएं चिकन चीज बॉल्स

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *