Search

Home / hindi recipe / Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

सुबह में कैसे बनाएं पोहा पकोड़ा की रेसिपी

Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

Marketing Team | अक्टूबर 26, 2022

अगर आप नाश्ते में नई-नई चीजों को खाना चाहते हैं तो इस बार पोहा पकोड़ा ट्राई कर सकते हैं। साथ ही पोहे का नाश्ता तो कई घरों में किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी पोहा पकोड़ा का स्वाद लिया है। अगर नहीं तो आज हम आपको पंजाबी स्टाइल का पोहा पकोड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपके ब्रेकफास्ट का स्वाद काफी बढ़ा देगा।

 

Poha Pakoda Reicpe

 

साथ ही इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है और रूटीन से हटकर डिश होने की वजह से ये एक अलग ज़ायका भी दे जाती है। तो आइए जल्दी से जान जानते हैं पोहा पकोड़ा की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं पोहा पकोड़ा की रेसिपी (How to Make Poha Pakoda Reicpe)

 

सामग्री:

 

  • पोहा- डेढ़ कप
  • उबले आलू- 2-3
  • हरी मिर्च- 1-2
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • चीनी- 1/2 टी स्पून
  • नींबू रस- 1 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

 

पोहा पकोड़ा बनाने की आसान विधि:

 

  • ब्रेकफास्ट में आप अगर पोहा पकोड़ा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले पोहा लेकर उसे साफ करें और उसके बाद छलनी में डालकर पानी से धोएं।
  • साथ ही इसके बाद पोहे भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • इसके बाद आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर मैश कर लें।
  • इस बीच हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लें।
  • अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में मैश किए आलू और भिगोए हुए पोहे डालकर मिला लें।
  • अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, चीनी, हरी मिर्च, हरा धनिया सहित अन्य सामग्रियां डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस तरह पकोड़े के लिए पेस्ट तैयार हो जाएगा।
  • फिर एक कड़ाही में तेल डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करने रखें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पोहे का मिश्रण लेकर पकोड़े की तरह डालकर फ्राई करें।
  • आप चाहें तो पहले ही मसाले के गोले बनाकर रख सकते हैं और उन्हें डीप फ्राई कर सकते हैं।
  • अब कड़ाही में पकोड़े डालने के बाद 2 से 3 मिनट तक पलट पलटकर तलें।
  • इन्हें तब तक डीप फ्राई करना है जब तक पकोड़े सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।
  • इसके बाद एक प्लेट में पकोड़े निकाल लें।
  • इसी तरह सारे पेस्ट से पकोड़े बना लें।
  • अब नाश्ते के लिए तैयार पकोड़े सॉस के साथ गरमा गरम सर्व करें।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप सुबह में कुछ अलग तरह का ब्रेकफास्ट करना चाहते है, तो आज ही पोहा पकोड़ा की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी पोहा पकोड़ा की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

जानिए क्यों 70 साल का दंपती हुआ पोहा बेचने पर मजबूर

रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज

Fruit Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये फ्रूट सैंडविच रेसिपी, मिलेगा भरपूर पोषण

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *