Search

Home / News Stories / Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

Savita Gupta aka ‘Poha Waali Aunty’

Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

Marketing Team | मई 25, 2023

अक्सर हम देखते है कि सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ ना कुछ अच्छी वीडियोज वायरल होते रहते है। जो हम सभी को प्रेरित भी करता है और हमें कड़ी मेहनत करने और हमारे पास जो कुछ है उसमें से सर्वश्रेष्ठ बनाने का साहस भी देता है। साथ ही हमारे दिल को छू भी लेती है। हाल ही में एक महिला की ऐसी ही एक कहानी इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो हम सभी को ये घटना भावुक कर देगी।

ह्यूमन्स ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक वीडियो में आप सविता गुप्ता को देख सकते है। सविता ने 26 साल की उम्र में ही अपने पति को खो दिया। उस समय इस महिला के पास अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे नहीं थे। क्योंकि सविता को अपने बच्चों की परवरिश और देखभाल करनी थी, इसलिए उन्होंने जल्दी से फैसला लेकर पोहा स्टॉल शुरू किया।

उसका ये पोहा स्टॉल इतना सफल हो गया कि वह सुबह 5:30 बजे से पहले पोहा लेकर बाहर निकल जाती थी। बाद में जैसे-जैसे चीजें बेहतर होती गई, उन्होंने स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए टिफिन सर्विस भी शुरू कर दी। अंत में, इस पोहा वाली आंटी ने अपने बच्चों को बसाने और घर खरीदने में मदद करने के लिए पर्याप्त कमाई कर ली जितने में उन्हें उनकी जरूरत पूरी हो जाएं।

Savita Gupta aka ‘Poha Waali Aunty’

 

जब से इस महिला की कहानी सोशल मीडिया पर साझा की गई है, तब से इसे 1.9 मिलियन बार देखा जा चुका है, 200K से ज्यादा लाइक्स और हज़ारों कमेंट्स मिल चुके है। कई यूजर ने तो इस महिला की काम की सराहना की है।

यहां देखें वीडियो:

वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “कितने सुबह में भूखा रहता, अगर आंटी स्टॉल नहीं लगाती तो”, वही दूसरे यूजर ने लिखा- मैं कभी अपने होम टाउन में सुबह 4 बजे नहीं उठा, लेकिन इनका पोहा इतना टेस्टी रहता है कि मैं और मेरे दोस्त 4 बजे सुबह इनके पास पोहा खाने जाते है बिलासपुर में, और हम जैसे स्टूडेंट्स के लिए एक फरिश्ते से कम नहीं, यहां तक कि इनका टिफिन भी बहुत स्वादिष्ट है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- “सालों से गुप्ता आंटी के यहां सुबह पोहा खाता हूं, आज उनकी वीडियो देख के बहुत अच्छा लगा।

 

 

 

 

 

कई लोग ऐसे होते है जो चुनौतियों का सामना करना नहीं चाहते है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की ये महिला बिना पति के ही अपने पूरे जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। साथ ही इस महिला से आप प्रेरणा भी ले सकते है। अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें ताकि उन्हें भी इस प्रेरणादायक कहानी के बारे में कुछ सिख मिल सके। साथ ही अपनी बात कमेंट में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          यह जरूर पढ़ें: 

रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज

Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में ऐसे बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

डिनर का बेस्ट कॉम्बिनेशन! अमृता रायचंद की ग्रिल्ड कॉलिफ़्लोवर स्टीक्स और अदरकी कैरेट सूप रेसिपीज़

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *