Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Poha Recipe in Hindi

Poha Recipe In Hindi: जानिए सबसे टेस्टी पोहा तैयार करने की सबसे आसान विधि

Himanshu Pareek | अप्रैल 28, 2023

पोहा का नाम भारत में कौन नहीं जानता? यह भारत के विभिन्न हिस्सों में खाया जाने वाला एक प्रचलित नाश्ता है जिसे कई क्षेत्रों में चूड़ा भी कहा जाता है। जब भी आप कंफ्यूज होते हैं कि वीकेंड के दिन या फिर किसी अन्य सामान्य दिन पर नाश्ते में क्या बनाया जाए जो कि हेल्थी भी हो और टेस्टी भी हो, तो ऐसे में पोहा सबसे अच्छे विकल्प के रूप में सामने आता है। चावल से तैयार किया जाने वाला पोहा भारत के मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्रों जैसे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि में बहुत ही प्रसिद्ध नाश्ता है और स्ट्रीट फूड के रूप में भी काफी लोकप्रिय है।

भले ही भारत के अलग-अलग हिस्सों में पोहा अलग-अलग रेसिपी और सामग्री के साथ तैयार किया जाता है, पर इसका चटपटा स्वाद और आसानी से पेट भर देने वाली इसकी खूबी हर जगह एक जैसी ही रहती है। अगर पोहे के बारे में इतनी सारी बातें सुनकर आप का पोहा खाने का मन होने लगा है, तो इस आर्टिकल Poha Recipe in Hindi में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बहुत ही आसान पोहा बनाने की विधि, जिसे आप जब चाहे घर पर ट्राई कर सकते हैं और मसालों से भरी यह चटपटी रेसिपी निश्चित रूप से आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 

पोहा बनाने की रेसिपी- Poha Recipe in Hindi

 

poha recipes

 

पोहे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती और इसकी रेसिपी भी कोई बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है। कुकिंग की दृष्टि से यह एक बहुत ही सरल नाश्ता है जो कि घर में आसानी से मिलने वाले मसालों और सब्जियों से तैयार हो जाता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। खासतौर पर घर से दूर रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले लोगों के लिए रोज-रोज अपने काम से फुर्सत निकालकर खाना बनाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में वे भूख लगने पर पोहा बनाने की विधि आजमा सकते हैं। पर अगर आपको जानकारी नहीं है कि पोहा कैसे बनाते हैं या फिर आप तलाश रहे हैं पोहा बनाने की एक बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में आगे हम विस्तार से चर्चा करेंगे कि एक सामान्य पोहा तैयार करने के लिए हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है और इसे कैसे बनाया जाता है।

पोहा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Making Poha) 

पोहा एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है पर इसे बनाने के लिए आपको किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं होती। इसे घर पर आसानी से मिल जाने वाले मसालों एवं सब्जियों के साथ ही तैयार किया जा सकता है। हालांकि पोहे की अलग-अलग रेसिपीज़ के अनुसार आवश्यक सामग्री की सूची बदलती रहती है, पर इसके मुख्य इनग्रेडिएंट्स हमेशा एक समान ही रहते हैं।

इन इंग्रेडिएंट्स में थोड़ा-थोड़ा बदलाव करके आप अपनी पोहा रेसिपी को एक पूरा अलग फ्लेवर भी दे सकते हैं। हालांकि एक सामान्य पोहा रेसिपी का स्वाद भी लाजवाब होता है, और वही सबसे प्रचलित भी है। आइए जानते हैं कि पोहा तैयार करने के लिए आपको मुख्य रूप से किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है। 

 

अगर आपको एक व्यक्ति के लिए पोहे का नाश्ता तैयार करना है तो आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी। व्यक्तियों की संख्या ज्यादा होने पर सामग्री की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

  • एक कटोरी पोहा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • जीरा
  • मूंगफली के दाने
  • चुटकी भर हींग
  • एक चम्मच राई
  • आधा कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज
  • फ्लेवर के लिए 8-10 कढ़ी पत्ते
  • साबुत लाल मिर्च 2-3
  • आधा कटोरी पतला कटा आलू
  • आधा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • बारीक कटी हरी मिर्च एक चम्मच
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच हरा धनिया
  • टेस्ट ऐड करने के लिए अनार के दाने व नमकीन

पोहा कैसे बनाते हैं? (How to Make Poha in Hindi) 

  • पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह से साफ करने की आवश्यकता होती है।
  • इसके लिए पोहे को एक बड़ी छलनी में डालें।
  • इसके बाद पोहों में साफ पानी डालकर उन्हें उंगलियों की सहायता से साफ कर लें।
  • इससे पोहे में मौजूद मिट्टी, कंकड़ एवं अन्य कोई भी गंदगी बाहर निकल जाएगी।
  • इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि पोहा अधिक समय तक पानी में भीगा न रहें, अन्यथा पकाते समय वह चिपक सकता है।
  • धोने के बाद पोहे को छलनी में ही रहने दें जिससे इसका अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और पोहे खिले-खिले बनेंगे।
  • पोहे को साफ करने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
  • जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें राई, जीरा, कढ़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर कुछ देर के लिए धीमी आंच पर भून लें।
  • इसके बाद कढ़ाही में कच्ची मूंगफली के दाने डालकर भी कुछ देर के लिए भूनें। 
  • अब हम कढ़ाही में प्याज के टुकड़े भी डाल देंगे और धीमी आंच पर पकाएंगे।
  • प्याज पकने में बाद सुनहरे रंग के होने लगेंगे।
  • इस बात का ख्याल रखें कि कढ़ाही में प्याज व कढ़ी पत्ता जलने नहीं चाहिए, अन्यथा पोहों का टेस्ट खराब हो जाएगा।
  • प्याज के पकने के बाद इसमें बारीक कटे हुए आलू के टुकड़े भी डाल दें और अच्छे से पक जाने तक धीमी आंच पर फ्राई करें।
  • आप चाहें तो आलू को पकाने के लिए कढ़ाही को कुछ देर तक किसी प्लेट से ढककर भी रख सकते हैं, जिससे आलू मुलायम हो जाएंगे।
  • आलू अच्छे से पकने के बाद चटक सुनहरे रंग के होने लगेंगे।
  • इसके बाद कढ़ाही में ऊपर से हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • आलू व प्याज के पकने के बाद गैस को तेज कर दें और अब कढ़ाही में पोहा व नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो पौधों में लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं।
  • कई जगह पोहे को टैंगी फ्लेवर देने के लिए इसमें आधा चम्मच चीनी भी डाल दी जाती है।
  • यह आपके स्वाद पर निर्भर करता है।
  • सभी मसालों को पोहे के साथ अच्छे से मिक्स करें और अच्छे से पकने दें और इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • गर्मागर्म स्वादिष्ट पोहा तैयार है।
  • इसे एक प्लेट में निकाल लें व इस पर नींबू का रस, नमकीन, हरा धनिया, अनार के दाने और नमकीन डालकर सर्व करें।
  • हालांकि नींबू का रस ज्यादा नहीं डालें नहीं तो पोहे खट्टे हो जाएंगे। 

 

 

 

 

पोहा एक ऐसा व्यंजन है जिसका स्वाद भी गजब का होता है और इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है। पोहे को सब्जियों में मिलाकर बनाये जाने के अलावा पोहा नमकीन, पोहा शर्बत, पोहा कटलेट्स आदि पोहे से तैयार होने वाली ऐसी अन्य रेसिपीज़ हैं जो कि बच्चों व बड़ों सभी को काफी पसंद आती हैं।

इस आर्टिकल Poha Recipe in Hindi में हमने आपसे पोहा बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी शेयर की। कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में ऐसे बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

Poha Pakoda Reicpe: नाश्ते के लिए बनाएं पंजाबी स्टाइल में पोहा पकोड़ा, जानें बनाने की विधि

Poha Wali Aunty: महिला ने पोहा बेचकर अपने बच्चों के लिए खरीदा घर, देखें पूरी वीडियो

रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *