Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Milkmaid Recipes in Hindi: जानिए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार करने की विधि।

Milkmaid Recipes in Hindi

Milkmaid Recipes in Hindi: जानिए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार करने की विधि।

Himanshu Pareek | अप्रैल 28, 2023

मिठाईयां खाने का शौक तो हम सभी को होता है। आमतौर पर मिठाई बनाने में हम दूध और चीनी का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मिठाइयों में मिल्कमेड को ऐड करके आप उन्हें और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। मिल्कमेड एक तरह का कंडेंस्ड मिल्क होता है जिसे दूध में चीनी, खोया और बेकिंग पाउडर डालकर अथवा अन्य कई तरीकों से बनाया जाता है। भारतीय बाजारों में तैयार कंडेंस्ड मिल्क आसानी से मिल जाता है।

मुख्य रूप से नेस्ले का मिल्कमेड सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, जो कि एक साल से भी अधिक समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि मिल्कमेड का इस्तेमाल आप मिठाइयों में कैसे कर सकते हैं तो इस आर्टिकल Milkmaid Recipes in Hindi में हम आपके लिये लेकर आये हैं हम मिल्कमेड से बनी मिठाइयों की विधि। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 

मिल्कमेड की रेसिपीज़- Homemade Milkmaid Recipes in Hindi

मिल्कमेड एक तरह का कंडेंस्ड मिल्क होता है जिसका इस्तेमाल मिठाईयां बनाने में मावे के स्थान पर किया जा सकता है। कई लोग जो अंडा नहीं खाते वे मिल्कमेड का इस्तेमाल केक बनाते समय अंडे के स्थान पर भी कर सकते हैं। मिल्कमेड के उपयोग से मिठाईयां अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक बनती हैं। इस उत्पाद का इस्तेमाल खीर, बर्फी, कलाकंद, आइसक्रीम इत्यादि बनाने में किया जाता है। आइये जानते हैं मिल्कमेड से घर पर आसानी से तैयार होने वाली रेसिपीज़ के बारे में:- 

1. मिल्कमेड/डेंस्ड मिल्क- Condensed Milk in Hindi

मिल्कमेड या कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कई मिठाइयों को बनाने में किया जाता है। बाजार में मिल्कमेड उपलब्ध ना होने पर आप घर पर आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आधा कप मिल्क पाउडर, एक चौथाई कप बूरा, एक चौथाई कप उबला हुआ पानी और दो चम्मच मक्खन का इस्तेमाल करें। इस पूरी सामग्री को मिक्स करके एक बर्तन में 10 मिनट तक ब्लेंड करें। घर पर बना मिल्कमेड तैयार हो जाएगा। इसका इस्तेमाल कोई भी मिठाई या हलवा इत्यादि बनाने में किया जा सकता है।

2. मिल्कमेड खीर रेसिपी:

मिल्कमेड से बनी खीर सामान्य खीर की तुलना में कई गुना अधिक स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए चावल, दूध इलायची, चीनी और घी के अलावा आधा कप मिल्कमेड की भी आवश्यकता होती है। अगर आप 4 लोगों के लिए मिल्कमेड खीर बना रहे हैं तो सबसे पहले एक कप चावल, 2 लीटर दूध, दो इलायची, दो बड़ी चम्मच चीनी, आधा कप मिल्क मेड और दो चम्मच घी चम्मच घी का इस्तेमाल करें।

मिल्कमेड खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर घी में सुनहरा भून लें। इसके बाद दूध को गर्म होने के लिए रखें और इसमें चावल डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं। चावल के पकने के बाद इसमें चीनी मिलाकर हिलाएं। शक्कर सीमित मात्रा में ही डालें क्योंकि इसमें हमें मिल्कमेड भी डालना है। अब इस मिश्रण में मिल्कमेड और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। कुछ देर तक पकने के बाद गैस पर से उतार लें और लीजिए तैयार हो गई आपकी मिल्कमेड वाली खीर। 

3. मिल्कमेड गुजिया रेसिपी:

किसी त्यौहार या अन्य शुभ अवसर पर बनाने के लिए मिल्कमेड गुजिया एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए मिल्कमेड के अलावा, नारियल, इलायची पाउडर, चिरौंजी कटे हुए सूखे मेवे, मैदा, देसी घी, रिफाइंड शक्कर, पानी, और नींबू के रस की आवश्यकता होती है। गुजिया को बनाने के लिए मैदा को आटे की तरह गूंथा जाता है और फिर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसमें मिल्कमेड, नारियल व अन्य सूखे मेवों से तैयार मिश्रण को भरकर तला जाता है। मिल्कमेड गुजिया बनाने की संपूर्ण विधि आप यहां से देख सकते हैं। 

4. मिल्कमेड बर्फी रेसिपी:

मिल्कमेड से बर्फी बनाना एकदम आसान है। यह एक इंस्टेंट रेसिपी है जिसके लिए आपको मिल्कमेड के अलावा नारियल पाउडर, काजू और पिस्ता की आवश्यकता होती है। मिल्कमेड बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मिल्कमेड डालकर धीमी आंच पर रखें। अब इसमें नारियल पाउडर अथवा कसा हुआ गोला डाल दीजिए।

ऊपर से इसमें कटे हुए काजू और पिस्ता के टुकड़े भी डाल दीजिए। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कीजिए और कुछ देर तक चलाते रहिए। जब यह मिश्रण पककर गाढ़ा होने लगे, तब इसे एक घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए। ऊपर से इसमें मनचाहे ड्राई फ्रूट्स चिपका दें और ठंडा होने के बाद बर्फी को काटकर निकाल लें।

स्वादिष्ट मिल्कमेड बर्फी तैयार है। इस मिठाई को बनाने में शक्कर की आवश्यकता नहीं पड़ती क्योंकि मिल्कमेड में पहले से ही मीठा होता है।इसमें पनीर मिलाकर आप मिल्कमेड पनीर बर्फ़ी भी ट्राई कर सकते हैं। मिल्कमेड पनीर बर्फी बनाने की रेसिपी आप यहां से देख सकते हैं। 

5. मिल्कमेड कुल्फी रेसिपी:

मिल्कमेड कुल्फी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन रेसिपी है। इसे मिल्कमेड के अलावा दूध, इलायची, सूखे मेवे, कॉर्नफ्लोर, शरबत और चोको चिप्स मिलाकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध और इलायची को धीमी आंच पर पांच से छह बार उबालें। इसके बाद थोड़े से ठंडे दूध में कॉर्नफ्लोर मिलाकर उसे गर्म दूध में डाल दें। अब इस मिश्रण में मिल्कमेड भी मिलाएं, और गैस को बंद करने के बाद मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे कुल्फी के सांचों में डालकर फ्रीजर में जमने दीजिए। ठंडी-ठंडी मिल्कमेड कुल्फी तैयार हो जाएगी। इसे शर्बत और चोको चिप्स से सजाकर परोसें। 

6. मिल्कमेड केक रेसिपी:

जो लोग पूर्ण रूप से शाकाहारी होते हैं उन्हें अंडे वाला केक खाने में झिझक होती है। ऐसे में वे मिल्कमेड से बना केक खा सकते हैं। मिल्कमेड केक बनाने के लिए मिल्कमेड के अलावा कुकिंग ऑयल, मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, वनीला एसेंस, दूध और बारीक कटे सूखे मेवों की आवश्यकता होती है।

यह केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मिल्कमेड और तेल लेकर अच्छे से फेंट लीजिये। लगभग 10 मिनट तक फेंटने के बाद इसमें मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, सोडा और वनीला एसेंस के साथ बाकी सभी कटे हुए सूखे मेवे मिला दीजिए। अब इस मिश्रण को अच्छे से एक ही दिशा में चलाते हुए मिला लीजिए।

अब एक पैन में घी फैला दीजिए, और उसके ऊपर एक चम्मच मैदा की परत चढ़ा दीजिए। अब केक के घोल को इस पैन में डाल दीजिए और दूसरी गैस पर एक कढ़ाही में पानी गर्म करने के लिए चढ़ा दीजिए। जैसे ही पानी उबलने लगे उसके ऊपर केक के पैन को रख दीजिए। अब कढ़ाही को ढककर 45 मिनट तक केक को पकने दीजिए। जब केक पक जाए तो इसे गैस पर से उतार कर और चेरी से सजाकर सर्व कीजिए।

7. मिल्कमेड कलाकंद रेसिपी:

मिल्कमेड कलाकंद को बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए मिल्कमेड के साथ-साथ दूध, सिरका, बादाम, और घी चाहिए होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करके उसमें सिरका डालें और जब दूध फट जाए तो उसे छलनी से छान कर उसका पानी निकल जाने दें। अब बचे हुए छैने को कढ़ाही में डालकर अच्छे से चलाएं और उसमें मिल्कमेड मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें। अब एक घी लगी हुई प्लेट में इस मिश्रण को निकाल दें। इसे कटे हुए बादाम से सजाएं और ठंडा होने के बाद सर्व करें।

8. मिल्कमेड के लड्डू:

मिल्कमेड के लड्डू बहुत ही आसानी से तैयार हो जाने वाली मिठाई है। इसे बनाने के लिए आधा किलो मिल्कमेड, लगभग 350 ग्राम नारियल का बुरादा और सूखे मेवों की आवश्यकता होगी। लड्डू बनाने के लिए मिल्कमेड को एक बर्तन में निकाल कर उसमें नारियल का बुरादा मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाए और उन पर कटे हुए सूखे मेवे के टुकड़े चिपका दें। मिल्कमेड के लड्डू तैयार हो जाएंगे।

9. मिल्कमेड कैप्युचीनो कॉफी:

मिल्कमेड कैप्युचीनो कॉफी एक अनोखी रेसिपी है जिसे आप दो कप दूध, 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर और चार चम्मच मिल्कमेड से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजा दूध को उबालें और उसमें ऊपर से दो चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। दूध और कॉफी पाउडर जब अच्छे से मिल जाए तो उसमें मिल्कमेड भी मिला दें और अच्छे से उबलने दें। इसके बाद कॉफी को गैस पर से उतार कर हैंड ब्लेंडर से एक-दो मिनट तक ब्लेंड करें। मिल्कमेड कैप्युचीनो कॉफी तैयार हैं। इसे कॉफी कप में निकालकर उसमें ऊपर से कॉफी पाउडर छिड़क कर सर्व करें।

 

 

 

मिल्कमेड के इस्तेमाल से मिठाइयों का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इस आर्टिकल Milkmaid Recipes in Hindi में हमने आपसे मिल्कमेड से बनी मिठाइयों की विधियां शेयर की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

Atta Halwa Recipe: मिठाई खाने का मन करे तो घर में झटपट बनाएं ये आटे का हलवा

Parwal ki Mithai Recipe: फेस्टिव सीजन में बनाएं स्पेशल परवल की मिठाई, जानें आसान रेसिपी

देखें कैसे ₹20 लाख लीटर में तैयार हो रहा है आपकी मिठाई का स्वाद बढ़ाने वाला गुलाब जल

संजीव कपूर से जानिए सिन्धी मिठाई घीयर बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *