Search

Home / News Stories / देखें कैसे ₹20 लाख लीटर में तैयार हो रहा है आपकी मिठाई का स्वाद बढ़ाने वाला गुलाब जल

how to make rose water

देखें कैसे ₹20 लाख लीटर में तैयार हो रहा है आपकी मिठाई का स्वाद बढ़ाने वाला गुलाब जल

Marketing Team | अप्रैल 5, 2022

क्या आप लोगों ने कभी सोचा है कि हमारी कुछ पसंदीदा मिठाइयों में से एक में गुलाब का स्वाद कैसे मिलता है? गुलाब जामुन का ही एक उदहारण ले लीजिए। हम हिन्दुस्तानियों के बीच सबसे प्रिय मिठाई में से एक नाम गुलाब के नाम पर रखा गया है। आमतौर पर गुलाब की सुगंध गुलाब जल या गुलाब के उपयोग से आती है। इसके कुछ बूंदों को मिलाकर एक डिश को और भी ज्यादा लजीज बना सकते है। लेकिन क्या आप जानते है कि इसे कैसे बनाया जा सकता है?

gulab jal kaise banaye

 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर मशहूर फूड ब्लॉगर @foodie_incarnate द्वारा शेयर किए गए एक वारयल वीडियो में इसकी एक झलक आप देख सकते है। अभी तक इस वीडियो को 8.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 518K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। साथ ही सैकड़ों कमेंट्स भी आए है।

कैसे बनता है गुलाब जल:

सबसे पहले खेतों से 40 से 50 किलोग्राम अच्छी गुणवत्ता वाले गुलाबों को तोड़ा जाता है। फिर उसके बाद फूलों को मैन साइज पॉट्स में डाला जाता है। जिसे हिंदी में देघ भी कहते है। बर्तनों को ऊपर से तब तक भरा जाता है। जब तक कि वह फूलों से ना भर जाए। बर्तन में थोड़ा सा कसट्रेंटिड गुलाब जल और पानी डाला जाता है। इसके बाद बर्तनों को बंद कर दिया जाता है ताकि उसका सुगंध कंटेनर से बाहर ना निकल पाए। अब गाय के उपले से बर्तनों के नीचे आग लगाई जाती है। सीलबंद बर्तन के भीतर एक छेद से एक विशेष कोंटरापशन को जोड़ दिया जाता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amar Sirohi (@foodie_incarnate)

 

ताकि गुलाब से जुड़ी भाप दूसरे छोटे कंटेनर में आसानी से स्टोर हो जाए। यह दूसरा कंटेनर कुकिंग के दौरान पानी में तैरता रहता है। फूलों को कम से कम 4 से 5 घंटे तक उबाला जाता है। इसके बाद छोटे कंटेनर को डेघ से अलग कर पानी में डाल दिया जाता है। ताकि कंडेंशन हो सके और गुलाब की भाप गुलाब जल में आसानी से बदल जाए। ठंडा होने पर गुलाब जल तैयार है। फिर इसे बोतलों में पैक कर बाजारों में बेच दिया जाता है। वैसे हर 40 से 50 किलोग्राम से, सिर्फ कुछ ग्राम रूह गुलाब का शुद्धतम रूप मिलता है, जिसकी बाजारों में कीमत 15 से 20 लाख रूपए प्रति किलोग्राम तक होती है।

 

आमतौर पर गुलाब जल का इस्तेमाल मिठाई में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि कई लोग अपने घर में भी स्किन और आंख में गुलाब जल की बूंदे डालते है। जो आंखों को ठंडक प्रदान करता है। अगर आपको ये बेटर बटर का आर्टिकल पसंद आया है तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। साथ ही हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *