Home / News Stories / पहले दिखती थी मोटी, अब 35 किलो वजन घटाकर ये 4 एक्ट्रेसेस हुई स्लिम-ट्रिम
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपना वजन कम करके सबको चौंका दिया है। अंशुला अपना वजन घटाने के लिए लगातार जिम में पसीना बहा रही है। और लोगों की तरफ से उन्हें काफी सराहना भी मिल रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जो किसी अभिनेता या अभिनेत्री के बच्चे अपना वजन घटाने के लिए पसीना बहा रहे है। और फैंस को प्रेरित कर रहे है। इससे पहले भी सारा अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर तक ने अपना वजन कम करके बॉलीवुड में जगह बनाई है। इसलिए आज हम यहां ऐसे सेलिब्रिटी किड्स के बारे में बताएंगे। जिन्होंने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए अपने फैंस को प्रभावित किया है।
बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट युवा अभिनेत्रियों में से एक है। लेकिन ये पहले ऐसी नहीं थी। फिल्मी दुनिया में आने से पहले सारा का वजन लगभग 96 किलो का था।
अभिनेत्री सारा ने करण जौहर के चैट शो में खुलासा किया था कि वह एक हार्मोनल स्थिति से पीड़ित थीं। जिससे उनके लिए वजन कम करना मुश्किल हो गया था। हालांकि अब सारा पहले से काफी स्लिम-ट्रिम है। और सारा अभी भी खुद को खाने की शौकीन ही मानती है। लेकिन वह अपने वर्कआउट रूटीन को कभी मिस नहीं करती है।
भारतीय सिनेमा की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार खुलासा किया था कि वह हमेशा से एक मोटी लड़की थी। और बचपन में अधिक वजन होने के कारण उसे स्कूल में तंग किया जाता था। हालांकि सलमान खान के साथ ‘दबंग’ में डेब्यू करने से पहले एक्ट्रेस ने लगभग 30 किलो अपना वजन कम किया था। तब से इस एक्ट्रेस ने फिटनेस को अपना मंत्र बना लिया है। और खुद को फिट रखने के लिए फिटनेस पर काफी ध्यान भी दे रही है।
बॉलीवुड की स्टाइलिश गर्ल सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म जगत में आने से पहले सोनम कपूर पीसीओडी नमक बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि अपने बॉलीवुड डेब्यू ‘सांवरिया’ से पहले सोनम ने फिट होने का फैसला किया और लगभग अपना 35 किलो वजन कम किया था।
प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी भले ही किसी शो का हिस्सा ना हों। लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी स्लिम-ट्रिम बॉडी से अपने फैंस को अपनी तरफ खींचा है।
हाल ही में वह जिम में वर्कआउट करते हुए खुद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही है। और अपने फॉलोवर्स को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती रही है। अंशुला अपने वजन घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिम में काफी पसीना बहा रही और इसका रिजल्ट भी देखने को मिल रहा है।
क्या आप भी बढ़ते वजन से परेशान रहते है। तो आज ही इन सभी अभिनेत्रियों को फॉलो कर अपना वर्कआउट शुरू दें। अगर बेटर बटर पर यह आर्टिकल आपको पसंद आया। तो इस आर्टिकल को अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करें। और अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)