Search

Home / hindi recipe / 5 ट्रायकलर फूड और एक्टिविटीज़ जो आप इस गणतंत्र दिवस ट्राई कर सकते हैं

ट्रायकलर फूड (tricolour food)

5 ट्रायकलर फूड और एक्टिविटीज़ जो आप इस गणतंत्र दिवस ट्राई कर सकते हैं

Sonali Bhadula | जनवरी 21, 2022

आपके मन में वह पहला खयाल क्या आता है जब भी आप 26 जनवरी के बारे में सोचते हैं? हमारा दावा है कि देशभक्ती, बलीदान, लोकतंत्र जैसे कुछ शब्द आपके दिमाग में जरूर आते होंगे। 26 जनवरी और 15 अगस्त उन दो दिनों में से हैं जब भारत में देश के लिये प्रेम हम हवाओं तक में महसूस कर सकते हैं, प्रत्येक व्यक्ति की देशभक्ती की भावना अपनी चरम सीमा पर होती है और वह किसी न किसी रूप में अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहा होता है। एक चित्रकार अपनी कला के रूप में देश के प्रति प्यार को दिखाता है, एक संगीतकार शब्दों को एक गीत का रूप दे सकता है, एक अभिनेता कहानियों को जीवित कर सकता है, तो एक लेखक उन्हीं शब्दों को लिखने का काम करता है। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि खाना पकाने जैसी कला में भला क्या ही किया जा सकता है तो आप पूरी तरह से गलत है। आप तिरंगा सलाद से लेकर तिरंगा सैंडविच तक के रूप में कुछ ट्रायकलर फूड (tricolour food) आइडियाज़ नीचे देख सकते हैं।

 

ट्रायकलर एक्टिविटी आइडियाज़

ट्रायकलर फूड (tricolour food)

किसी भी उत्सव को अगर पहले से प्लान करके मानाया जाए तो उसके कामयाब होने की संभावना बढ़ जाती है। इस लॉकडाउन वाले गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए भी आप कुछ अलग करके घर पर पूरी तरह से इसे दिलचस्प बना सकते हैं। नीचे कुछ आइडियाज़ हैं जो निश्चित रूप से आपके काम आएगें।

ट्रायकलर फूड (tricolour food) प्रतियोगिता: कयी अलग-अलग स्वाद वाले तिरंगा व्यंजन (tricolour dishes) घर के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े सदस्य को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ, अपने दोस्तों या केवल परिवार के बीच भी इस हेल्दी और स्वादिष्ट प्रतियोगिता से अपने गणतंत्र दिवस को खास बना सकते हैं।

ट्रायकलर आर्ट एंड क्राफ्ट: ट्रायकलर आर्ट एंड क्राफ्ट परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने और कई यादें बनाने का एक रोमांचक समय हो सकता है, जो आपको अपनी पूरी जिंदगी गणतंत्र दिवस की प्यारी यादें देकर जायेगा। आप नक्शा, झंडा और  ट्रायकलर फूल जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट ट्राई कर सकते हैं।

ट्रायकलर ड्रॉइंग प्रतियोगिता: सिर्फ तीन रंगो से ड्रॉइंग करना रोमांचक हो सकता है और कुछ हद तक कठिन भी। लेकिन अपने मन के भावों को कागज़ पर उतारने के लिए तीन रंगो को कम नहीं कहा जा सकता, मुख्यतः जब वह देश भक्ती से जुड़े हुए हों।

ट्रायकलर रंगोली प्रतियोगिता: रंगोली किसी भी उत्सव की सजावट को हमेशा से ही चार चांद लगाने का काम करती हुई आयी है। आपने अक्सर स्कूलों, ऑफिस और किसी भी सार्वजानिक पार्क और सड़कों को इस दिन तीन रंगो से सजा हुआ ज़रूर पाया होगा, जिसे करना वास्तव में उत्साह से भरा हुआ लगता है। गणतंत्र दिवस  पर यह कम्पेटिशन मनोरंजक हो सकता है।

 

4 खाद्य पदार्थ जो आपको देंगे प्राकृतिक फूड कलर

केसरिया

हमारे देश के झंडे में यह रंग त्याग और बलिदान को दिखाता है। इस रंग को प्राकृतिक रूप से प्राप्त करने के बारे में सोचा जाए तो हमारे पास ज़्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं है। लेकिन गाजर के मीठे स्वाद के कारण आपको इसके रंग के कड़वे स्वाद की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। गाजर से प्राकृतिक फूड कलर प्राप्त करने के लिए आप गाजर को कसकर धूप में अच्छे से सुखाएं और उसे ग्राइंडर की मद्द से बारीक पॉउडर बनाकर यह रंग पा सकते हैं।

सफेद

सफेद रंग के लिए आप मैदा या मक्के के आटे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच आटा, पानी और 1 चम्मच चीनी का घोल तैयार करना है। मिश्रण को चलाते रहें और उसमें बॉल्स न बनने दें। फिर इसे गैस पर धीमी आंच पर चलाएं और गाड़ा होने और चमक आने तक चलाते रहें।

हरा

हमने प्राकृतिक हरा फूड प्राप्त करने के लिए पालक के पत्तों का प्रयोग किया है, आप किसी भी गहरे हरे रंग के पत्ते से यह रंग तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले पालक को धोकर उबाल लें और उसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को धीमी आंच पर पकाएं और गाढ़ा होने तक चलाते रहें। आप इसमें स्वाद के लिए चीनी भी जोड़ सकते हैं। सूखे रंग के लिए आप पत्तों को सीधा धूप में सुखाकर इसका पाउडर भी बना सकते हैं।

नीला

इस को बनाने के लिए आप बैंगनी रंग की पत्तागोभी का प्रयोग कर सकते हैं। गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। अब एक कॉटन के कपड़े की मदद से इसे छान लें। बाउल में आपको बैंगनी रंग प्राप्त हो जाएगा जिसमें सिर्फ चुटकी भर बैकिंग सोडा जोड़ने से यह नीले रंग में बदल जाएगा।

 

5 ऑलटाइम फेवरेट ट्रायकलर फूड रेसिपी

तिरंगा सलाद

Tiranga Salad - ट्रायकलर फूड (tricolour food)

तीन रंगो में सजा हुआ यह सलाद ट्रायकलर फूड मेन्यू का एक स्वास्थ्य वर्धक और स्वादिष्ट व्यंजन (tricolour dishes) है। जिसे आप तिरंगा नाश्ता (tricolour snacks) या अपने मुख्य भोजन के तिरंगा रेसिपी (Tiranga Food Recipes) मेन्यू में जोड़ सकते हैं। आप तिरंगा सलाद बनाने के लिए गाजर, खीरा, मूली, लेट्स जैसी सब्जियों को चुन सकते हैं। तिरंगा सलाद बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

 

यह भी देखें: संजीव कपूर से जानिए सिन्धी मिठाई घीयर बनाने की विधि

 

तिरंगा इडली

Tricolor Idli - ट्रायकलर फूड (tricolour food)

इडली को एक स्वादिष्ट तिरंगा नाश्ता बनाया जा सकता है। इसके लिए आप इडली में प्राकृतिक फूड कलर का प्रयोग कर सकते हैं, जिनकी प्रक्रिया आप ऊपर देख सकते हैं। इसके साथ ही इडली में अलग-अलग फ्लेवर्स या एक सामान्य इडली को सांबर और चटनी के साथ परोस कर स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपी तैयार की जा सकती है। तिरंगा इडली बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

तिरंगा पुलाव

Tiranga Pulao - ट्रायकलर फूड (tricolour food)

यह गणतंत्र दिवस विशेष रेसिपी घर पर पकाने और अपने परिवार के साथ इस दिन की भावना का जश्न मनाने के लिए एक स्वादिष्ट तिरंगा व्यंजन (tricolour dishes) है। लेकिन इस रेसिपी में आपको इसे अलग-अलग रंग के लिए अलग-अलग बरतनों में पकाने की मेहनत लगने वाली है। इसके अलावा इसे और रचनात्मक बनाने के लिए आप तिरंगा पुलाव को अलग-अलग फ्लेवर्स भी दे सकते हैं। तिरंगा पुलाव बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

यह भी देखें: Best Cookie Recipes: 15 तरह की कुकीज बनायें घर पर बेहद आसानी से।

 

तिरंगा सैंडविच

Tiranga Sanwich

सैंडविच तिरंगा नाश्ता का सबसे ज़्यादा पसंद और घर पर बनाया जाने वाला एक आसान ट्रायकलर फूड (tricolour food) है। तिरंगा सैंडविच की प्रत्येक परत भारतीय ध्वज के रंगों को दिखाती है। जिसमें मुख्यतः हरे रंग की परत हरे धनिये की चटनी से, सफेद परत मेयोनीज़ से और नारंगी परत टमाटर की चटनी से बनाई जाती है। तिरंगा सैंडविच बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

तिरंगा ब्रेड कोकोनेट बंगाली रसगुल्ले

Tiranga Rasgulla

तिरंगा रेसिपी (tiranga food recipes) एक मिठाई के बिना अधूरे कहे जा सकते हैं। और अगर बात देश के इतने बड़े उत्सव को मनाने की है तो मीठे से दूर भला कैसे रहा जा सकता है। ब्रेड से बने ये बंगाली रसगुल्ले ट्रायकलर फूड (tricolour food) की मिठास को बढ़ाने में आपकी मद्द कर सकते हैं। तिरंगे ब्रेड कोकोनेट बंगाली रसगुल्ले बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं।

यह भी देखें: Milkmaid Recipes in Hindi: जानिए कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयाँ तैयार करने की विधि।

 

गणतंत्र दिवस हमारे देश के खास दिनों में से एक है जिन्हें आप ऊपर दिए गए क्रिएटिव आइडियाज़ और तिरंगा रेसिपी (tiranga food recipes) के साथ और भी खास बना सकते हैं।

 

Image source: Google Images

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonali Bhadula

COMMENTS (1)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *