होम / रेसपीज़ / तिरंगे ब्रेड कोकोनेट बंगाली रसगुल्ले

Photo of Tricolor bread coconut bangali rasgulle by Parul Jain at BetterButter
1633
8
0.0(0)
0

तिरंगे ब्रेड कोकोनेट बंगाली रसगुल्ले

Feb-02-2018
Parul Jain
5 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
9 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तिरंगे ब्रेड कोकोनेट बंगाली रसगुल्ले रेसपी के बारे में

अचानक से कुछ मीठा बनाना हो तो बनाये ये ब्रेड रसगुल्ले । ये बहुत जल्दी घर पर ही रखी सामग्री से ही बन जाते है। इनका स्वाद बिल्कुल बंगाली रसगुल्ले जैसा लगता है । बच्चो को ये बहुत पसंद आते है। आप ये तिरंगे रसगुल्ले Republic day and Independence day पर बच्चो के टिफन में भी दे सकते है। २ ब्रेड से ९ रसगुल्ले बन जाते है बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 9

  1. ब्रेड स्लाइस - २
  2. मलाई - २ चम्मच
  3. चीनी की पतली चाशनी - १ कटोरी
  4. नारियल का बुरादा - ४ चम्मच
  5. केसरिया व हरा खाने वाला रंग
  6. बारीक कटा पिस्ता सजाने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम ब्रेड के छोटे छोटे गोले किसी कोल्ड ड्रिंक के ढक्कन की सहायता से काट लें। २ स्लाइस के १८ गोले कट जाएंगे।
  2. अब एक गोले पर मलाई लगाएं।
  3. और दूसरे गोले से ढक दें।
  4. इसी तरह सारे गोले तैयार कर लें।
  5. अब चाशनी को ३ भागों में विभाजित कर लें । एक में १ चुटकी केसरिया रंग, १ में हरा व एक ऐसे ही रखें।
  6. अब गोलो को चाशनी में डुबोकर एकदम निकाल लें और प्लेट में रखते जाए।
  7. ३ केसरिया ३ हरे व ३ सफेद बना लें।
  8. अब इन पर नारियल का बुरादा छिड़के।
  9. बीच में से हल्का सा दबाएं और कटा पिस्ता लगाएं।
  10. फ्रिज में ठंडा करके परोसें।
  11. झटपट ब्रेड के बंगाली रसगुल्ले तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर