Home / hindi recipe / Kitty Party Theme Ideas: 5 दिलचस्प किटी पार्टी थीम आइडियाज़ और मजेदार गेम्स
Kitty Party Theme Ideas: किटी पार्टी महिलाओं की सामूहिक होने वाली एक पार्टी है जो एक से दो महीने के अन्तराल में की जाती है। प्रत्येक सदस्य हर महीने एक निश्चित राशि का योगदान देता है जो कि समूह के एक सदस्य(अध्यक्ष) को सौंपी जाती है। किटी पार्टी मुख्यतः महिलाओं की एक दिन की छुट्टी भी कही जा सकती है, जिसमें वह सहेलियों के साथ समय बिताने, स्वादिष्ट पकवान और कई प्रकार के खेलों का आनंद लेती हैं। लेकिन अगर आप एक किटी पार्टी आयोजित करने के बारें में सोच रहे हैं तो आप उसे सिर्फ कुछ ही आइडियाज़ के प्रयोग से औरअधिक रोमांचक बना सकते हैं। पार्टी को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए आप अलग-अलग प्रकार की थीम का चुनाव कर सकते हैं। ब्लॉग में हमने पार्टी में 5 सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली थीम्स को जोड़ा है जिनका आप अपनी पार्टी में प्रयोग कर सकते हैं।
Table of Contents

रेट्रो बॉल एक बहुत प्रसिद्ध किटी पार्टी थीम (Kitty Party Theme Ideas) है, जिसमें आप खुदको 1960 और 1970 के ड्रेस कोड में तैयार करते हैं। 60 और 70 के दशक शांति और प्रेम, डिस्को डांसिंग, क्रेजी कपड़ों और ग्रूवी संगीत के लिए जाना जाता है, जो इसे आपकी अगली किटी पार्टी के लिए एक रोमांचक विषय बनाते हैं। आप अपने ड्रेस कोड में हाई नेक ब्लाउज,रंगीन कपड़ो, पोल्का डॉट, हेयर बेंड और हाई पफ बालों के साथ फूलों को शामिल सकते हैं।

बॉलीवुड थीम हमेशा से ही रोमांच से भरी हुई थीम रही है। आप बॉलीवुड की किसी भी प्रसिद्ध जोड़ी का लुक ट्राई कर सकते हैं, या बॉलीवुड से जुड़े प्रोप आपकी पार्टी को एक शानदार लुक दे सकते हैं। बॉलीवुड गानों और कुछ हास्य किरदारों को शामिल करना न भूलें।

प्रकृति की तरफ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए आप साल में एक बार ईको फ्रेंडली पार्टी आयोजित कर सकते हैं। पार्टी को पूरी तरह से ईको फ्रेंडली बनाने के लिए आप इन्वीटेशन कार्ड से खाने की प्लेटों तक को रीसायकल होने वाली चीज़ों से बना चुन सकते हैं।

हॉरर थीम किटी पार्टी के लिए एक मजे़दार थीम हो सकती है, जिसमें आप डरावने मेकअप के साथ कई अलग-अलग डरावने मूवी कैरेक्टर को चुन सकते हैं। डरावनी कहानियों के किस्से और हॉन्टेड हाउस जैसे खेल आपकी पार्टी को और अधिक रोमांचक बनाने में आपकी मद्द करेंगे।

स्पोर्ट्स थीम किटी पार्टी के लिए एक मनोरंजक थीम हो सकती है, जो मजे़दार होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। आप अलग अलग खेलों को आयोजित कर सकते हैं, जिसमें खेलों के कॉस्ट्यूम आपकी पार्टी में चार चांद लगाने का काम करेंगे। स्पोर्ट्स थीम को अधिक रोमांचक बनाने के लिए आप कलर ब्लॉक कपड़ों और लोगों के छोटे-छोटे समूहों को रचनात्मक नाम देना चुन सकते हैं।
यह भी देखें- 5 ट्रायकलर फूड और एक्टिविटीज़ जो आप इस गणतंत्र दिवस ट्राई कर सकते हैं।
किटी का मतलब सिर्फ अच्छा खाना और थीम तक ही सीमित नहीं है। अपनी पार्टी में जान डालने के लिए आप कई सारी गतिविधियां और कुछ किटी पार्टी गेम अपनी थीम्स (Kitty Party Theme Ideas) के साथ जोड़ सकते हैं जिन्हें आप नीचे दिए गए किटी पार्टी के गेम में से चुन सकते हैं।
इस गेम में आप 15 से 20 सामानों की लिस्ट बनाकर सभी प्रतिभागियों को कुछ देर तक दिखा सकते हैं। कुछ देर बाद बिना देखे सभी प्रतिभागियों को समान की पूरी लिस्ट बनाने के लिए कहें और विजेता को एक पुरूस्कार से नवाज़े।
कुछ कप में जूस भरकर टेबल पर रख दें। लोगों को अलग-अलग समुहों में विभाजित करें और अपने विपक्षी खिलाड़ी के लिए एक दूरी से कप में बॉल डालना शुरू करें। आप जितने कप में बॉल डालेंगे आपके विपक्षी खिलाड़ी को उतने ही कप जूस के पीने पड़ेंगे और इस तरह आप अधिक संख्या में बॉल डालने वाले को विजेता घोषित कर सकते हैं।
पार्टी में आए सभी लोगों से उनका कुछ सामान लेकर आप घर में कहीं भी छुपा सकते हैं, और उसे ढूंढने के लिए चिट की मद्द ले सकते हैं। इस खेल को समूह में या अकेले भी खेला जा सकता है।
स्पोर्ट्स थीम के साथ इनडोर गेम्स एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जिसमें लूडो, ताश, शतरंज, ब्लाइंड फोल्ड, कैरम और तंबोला जैसे गेम आपकी किटी पार्टी को रोमांचक बनाने का काम कर सकते है।
इस गेम में आप गाने के शुरूवाती संगीत या गाने के बीच कि कुछ पंक्तियों से अपनी विपक्षी टीम को गाने का नाम या गायक को पहचानने के लिए कह सकते हैं। यह गेम पार्टी को एक मनोरजंक महौल के साथ सभी लोगों का पार्टी में मन बनाए रखने में आपकी मद्द कर सकता है।
यह भी देखें: Kids Recipes In Hindi: 15 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़ जो आपके बच्चे को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर करदें।

आलू की पोटली समोसे का एक छोटा रूप है जो पोटली के आकार में बनाया जाता है। आलू की पोटली खाने में बेहद स्वादिष्ट और मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली एक डिश है जिसे आपको किटी पार्टी रेसिपी (Kitty Party Recipe) में जरूर शामिल होना चाहिए। आलू की पोटली बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

10 मिनट में बनने वाला यह किटी पार्टी स्नैक्स (Kitty Party Snacks) चीज़ से भरा हुआ परोसा जाता है। ब्रेड को आप दो से तीन स्लाइस में काट सकते हैं जिनमें मलाई, नमक, लाल मिर्च, धनिया और चीज़ को अच्छे से फैलाकर आप एक नॉन स्टिक पैन में पका सकते हैं। चीज़ी स्टिक्स बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।
यह भी देखें: Lunch Recipes In Hindi: 14 वो रेसिपीज़ जो लंच में बनाने के लिए हैं बेस्ट।

कॉर्न एक बेहद स्वादिष्ट और आसान किटी पार्टी स्नैक्स है जो अवश्य ही आपके मेहमानों को पसन्द आने वाला है। नीम्बू के रस और चाट मसाला के प्रयोग से आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। चटपटा कॉर्न बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

छोटी-छोटी आइस क्रीम की तरह दिखने वाली यह केक स्टिक्स पार्टी को और भी अधिक खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। चॉकलेटी रोज़ केक स्टिक्स बनाने के लिए आपको ओवेन की ज़रूरत पड़ सकती है। चॉकलेटी रोज़ केक स्टिक्स बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।

10 मिनट में तैयार होने वाली यह डिश बहुत ही कम सामाग्री के साथ बनकर तैयार हो जाती है। स्वाद में लाजवाब होने वाली इस रेसिपी को आप अपने मनपसंद फ्लेवर्स के साथ बनाकर भी तैयार कर सकते हैं। स्विस रोल बनाने की विधि आप यहां देख सकते हैं।
यह भी देखें: 5 टेस्टी रेसिपीज़ उन बच्चों के लिए जो सब्जियाँ खाना पसंद नहीं करते।
कैसा लगा आपको हमारा यह ब्लॉग हमें कमेन्ट बॉक्स में हमें बताएं, साथ ही चटपटी ख़बरों और स्वादिष्ट रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहें BetterButter के साथ।
Image Source: Google Images
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)