Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / Lunch Recipes In Hindi: 14 वो रेसिपीज़ जो लंच में बनाने के लिए हैं बेस्ट
भले ही आप कुकिंग में कितनी भी निपुण हो, “लंच में क्या बनाये?” ये सवाल आपको हमेशा कंफ्यूज कर सकता है। बच्चों को टिफिन में क्या रखा जाए जो कि हेल्दी और टेस्टी भी हो या फिर ऐसा क्या बनाया जाए जिसे खाकर अच्छे से पेट भर जाए और दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा भी बनी रहे, ऐसे कुछ प्रश्न हर माँ व पत्नी को उलझन में डाल सकते हैं। आपकी इसी मुश्किल को आसान करने के लिए इस आर्टिकल Lunch Recipes in Hindi में हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ बेहतरीन लंच रेसिपीज़ की सूची, जिसे जानकर हो जाएगा आपका लंच रेसिपीज़ का कंफ्यूजन दूर, और हर बार आप परोसेंगे अपने परिवार को हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़। आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
आमतौर पर हमारे लंच का समय दोपहर में 12 से 3 बजे तक होता है। इस दौरान लगभग आधा दिन गुजर चुका होता है तथा आधा ही बचा होता है। ऐसे में शरीर द्वारा काम में ले गयी ऊर्जा की पूर्ति करने तथा बचे हुए दिन के लिए अपनी ऊर्जा बचाने के लिए लंच में हमेशा हमें ऐसे विकल्प का चुनाव करना चाहिए जो कि पोषण से भरपूर हो और जिसे खाकर लंबे समय तक पेट भरा रहे। जाहिर तौर पर हेल्दी के साथ-साथ खाना टेस्टी भी होना चाहिए। तो आइए जानते हैं लंच के अनुकूल ऐसी टेस्टी रेसिपीज़ के बारे में जो दूर कर देंगी लंच के मेन्यू को लेकर आपका हर कंफ्यूजन।
आलू के परांठे का नाम आखिर कौन नहीं जानता? यह शायद भारत की सबसे प्रसिद्ध डिश है जो कि स्वाद के साथ-साथ पोषण से भरपूर है तथा फटाफट तैयार हो जाती है। इसे आप लंच, ब्रेकफास्ट अथवा डिनर, कभी भी खा सकते हैं। आलू के पराठें बनाने के लिए आपको आलुओं का मसाला बनाकर और उसे परांठों में भरकर सेकना होता है। आलू के परांठे बनाने की पूरी विधि आप यहाँ से देख सकते हैं। आलू के पराठें बनाने में समय भी बहुत कम लगता है अतः यह एक बेहतरीन लंच बॉक्स डिश भी है।
जब आपके बच्चे लंच में आलू के पराठें खाकर बोर होने लगें, तो आप उनके लिए कुरकुरे और हेल्दी गोभी के परांठे भी आज़मा सकते हैं। इन परांठों के लिए गोभी के मसाले को एक निश्चित प्रकार से तैयार किया जाता है तथा उसके बाद आटे में भरकर सेका जाता है। इन परांठों का स्वाद दही के साथ और बेहतरीन होता है। गोभी पराँठा बनाने की पूरी विधि आप यहाँ से देख सकते हैं।
दाल मखनी हर अवसर के लिए परफेक्ट विकल्प होता है और आप इसे अपने लंच के मेन्यु में भी शामिल कर सकते हैं। यह दाल पोषण से भरपूर होती है और जब इसमें मलाई का तड़का लगाया जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आपका पेट पूरे दिन भरे रखने के लिए दाल मखनी बेस्ट विकल्प है।
पनीर शाकाहारी लोगों का मनपसंद खाद्य पदार्थ है जिसे आप विभिन्न रूपों में बना सकते हैं। विभिन्न मसालों और टमाटर-प्याज़ आदि के फ्लेवर से भरे पनीर मसाला, मटर पनीर, पनीर बटर मसाला आदि व्यंजन लंच में ट्राई करने के लिए बेहतरीन विकल्प है।
दही वाले आलू की सब्जी सामान्य आलू की सब्जी का बदला हुआ रूप है जिसे आप दही के साथ एक टैंगी टच दे सकते हैं। मुख्य रूप से यह सब्जी राजस्थान में बनाई जाती है परंतु अगर आप एक ही स्वाद वाले आलू खाकर बोर हो चुके हैं तो कहीं भी मलाईदार ग्रेवी से भरी यह दही वाले आलू की सब्जी ट्राई कर सकते हैं।
आलू को यूं तो हम किसी भी सब्जी के साथ बना सकते हैं पर शिमला मिर्च में भरकर इसे पकाना इसके स्वाद को गजब का बना देता है। उबले आलू को विभिन्न मसालों के साथ मिलाकर शिमला मिर्च में भरिये, और फिर शिमला मिर्च को अच्छे से पकने तक तेल में भूनिये। आलू शिमला मिर्च तैयार हो जायँगे और एक बार खाने के बाद इसका स्वाद आप भुला नहीं पाएंगे। चूंकि इस सब्जी में रस नहीं होता अतः लंच बॉक्स (Lunch Box Recipes in Hindi) के लिहाज से भी आलू शिमला मिर्च परफेक्ट रेसिपी है।
लौकी चने की सब्जी एक हेल्दी व टेस्टी रेसिपी है जिसे चने की दाल और लौकी के मिश्रण से बनाया जाता है। इस सब्जी को बनाने के लिए लौकी व दाल को एक साथ विभिन्न मसाले डालकर पकाना होता है। तैयार होने के बाद इस सब्जी में नींबू का रस डालकर आप इसे रोटी अथवा पराठों के साथ परोस सकते हैं।
लौकी के व्यंजन हमारे आहार के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं और इसी कड़ी में आप लौकी के कोफ़्ते भी ट्राई कर सकते हैं। लौकी के कोफ़्ते बनाने के लिए आपको पहले तो कसी हुई लौकी को बेसन में मिलाकर कोफ़्ते फ्राई करने होते हैं और उसके बाद टमाटर की ग्रेवी में इन कोफ्तों को पकाना होता है। अगर सुनकर ही आपके मुंह में पानी आने लगा है तो आप इस लिंक से लौकी कोफ्ता बनाने की पूरी रेसिपी देख सकते हैं।
आलू मेथी लंच बॉक्स के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि इसमें बिल्कुल भी रस नहीं होता। इसे ताज़े आलू और सूखी मेथी के मिश्रण में मसाले डालकर पकाया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही चटपटा होता है और इसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
अगर आप रोज-रोज रोटी खाकर बोर होने लगे हैं तो आप राजस्थानी कढ़ी चावल भी आजमा सकते हैं। कढ़ी बनाने के लिए आपको छाछ व बेसन की मुख्य रूप से आवश्यकता होती है तथा चावल को सामान्य विधि से बनाया जा सकता है। इसके अलावा आप राजमा चावल भी आजमा सकते हैं।
अगर आपका कभी लंच में कुछ हल्का खाने का मन हो तो मीठा दलिया बेहतरीन विकल्प है। इस दलिये को सामान्य प्रक्रिया के उलट गुड़ डालकर पकाया जाता है। मीठे दलिये का स्वाद कढ़ी के साथ सर्वश्रेष्ठ लगता है।
दम आलू की सब्जी कम रस वाली होती है तथा स्वाद में बहुत ही चटपटी और टेस्टी होती है, इसलिए यह लंच बॉक्स के लिए भी अच्छा विकल्प है। इस रेसिपी को आलुओं में काफी सारे मसाले मिलाकर बनाया जाता है और इसे रोटी अथवा चावल के साथ खाया जा सकता है।
गर्मियों में कई बार हम तेल और मसाले वाले भारी खाने से दूर रहना चाहते हैं ऐसे में आप प्याज का रायता बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजी छाछ लीजिये और उसमें बारीक कटे प्याज डालकर ऊपर से नमक, पुदीना, मिर्च एवं सेका हुआ पिसा ज़ीरा डालिये। प्याज का रायता तैयार हो जाएगा जिसे आप रोटी के साथ खा सकते हैं।
टमाटर के फायदे हम सभी जानते हैं और आप लंच में इसकी स्वादिष्ट रसेदार सब्जी का आनंद ले सकते है। टमाटर काटकर उन्हें जीरे के तड़के के साथ पानी डालकर पकाइये और ऊपर से चीनी डालकर टैंगी फ्लेवर वाली मीठे टमाटर की स्वादिष्ट सब्जी का आंनद उठाइये।
लंच में क्या बनाये, यह हर किसी के लिए कन्फ्यूजन का विषय रहता है। इस आर्टिकल Lunch Recipes in Hindi में हमने आपसे घर और लंच बॉक्स दोनों के लिए उपयुक्त लंच की टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज़ शेयर की। कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, हमें बताइये, और इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (1)